Ad

रालोद ने विरासत के बिखरे तिनके समेटते हुए आंदोलन में घायलों के इलाज के लिए खर्चे का एलान किया

Jayant Choudhry And Dr Raj kumar Sangwan

Jayant Choudhry And Dr Raj kumar Sangwan

जयंत चौधरी ने विरासत के बिखरे तिनके समेटते हुए आंदोलन में घायलों के इलाज के लिए खर्चे का एलान किया
रालोद के राष्ट्रीय महा सचिव जयंत चौधरी अपनी राजनितिक विरासत के बिखरे तिनकों को समेटने के लिए आज शहर के तीन अस्पतालों में घूमे घायलों का हाल जाना| आंदोलन में घायल हुए समर्थकों से मिले उन्हें सांत्वना दी और घायलों के इलाज के लिए पार्टी फंड से खर्चा उठाने का आश्वासन दिया | उन्होंने अपने दादा पूर्व पी एम चौधरी चरण सिंह की स्मृति में १२ तुगलक रोड में स्मारक बनाने को जान भावनाओं के अनुरूप बताया| |जयंत चौधरी ने गोली से घायल कवीन्द्र+अनिल आदि से आनंद और सुभारती अस्पतालों में मुलाकत की इसके अलावा चार घरों में भी गए और घरों में इलाज करवा रहे घायलों से मिले |
गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह ने आज उनके कब्जे वाले बंगले को खाली तो कर दिया मगर इसके साथ ही उन्होंने उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के स्मारक में बदलने की उनकी मांग को खारिज करने के लिए सरकार की आलोचना भी की और इस मुद्दे को लेकर हो रहे विरोध के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया ।चौधरी अजित सिंह ने यशवंत सिन्हा आदि का उदहारण देते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा आवास खली नहीं किये गए हैं और उनकी बिजली पानी काट कर प्रताड़ित किया गया |इसके उत्तर में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मीडिया में बताया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने आवास खाली कर दिया था |चौधरी अजित सिंह के आरोप को उन्होंने मान हानि माना है और अदालती नोटिस जारी करवाया है | उधर केंद्र सरकार के मंत्री वेंकय्या नायडू ने रालोद प्रमुख क्व समर्थकों के उत्पात को गैर कानूनी और ब्लैकमेलिंग बता कर १२ तुगलक रोड में स्मारक की मांग को ख़ारिज कर दिया है|