Ad

सहारनपुर दंगों का ठीकरा भी समाजवादी पार्टी ने हमेशा की तरह भाजपा और आर एस एस के सर ही फोड़ा

सहारनपुर दंगों का ठीकरा भी समाजवादी पार्टी ने हमेशा की तरह भाजपा और आर एस एस के सर ही फोड़ा
सहारनपुर में भड़की साम्प्रदायिकता की आग को बुझाने में असफल रही समाज वादी पार्टी ने हमेशा की तरह इसका ठीकरा भाजपा और आर एस एस के सर फोड़ा समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि केन्द्र की सत्ता में आने से भारतीय जनता पार्टी और आर0एस0एस0 का अहंकार बहुत बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि उ0प्र0 में समाजवादी सरकार के रहते उनके मंसूबे सफल नहीं होगे। इसलिए कभी परिक्रमा+कभी मुजफ्फरनगर +कभी कांठ (मुरादाबाद) में वे हिंसक वारदातों को अंजाम देते हैं। छिटपुट विवादों को तूल देकर अमन चैन बिगाड़ने का उन्होंने ठेका ले लिया है। कानून व्यवस्था के नाम पर कानून तोड़ने और विरोध प्रदर्शन के नाम पर जनजीवन को अस्त व्यस्त करना भाजपा ने अपना धर्म मान लिया है।
प्रवकता ने दावा किया के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उ0प्र0 को बदहाली से उबारकर आदर्श प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होेंने विकास का एजेंडा बनाकर समाज के सभी वर्गो के हित की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया है। विपक्ष के कुछ दलों को यह सब बहुत अखर रहा है। भाजपा की सत्ता के लिए व्याकुलता बढ़ी है और बसपा+कांग्रेस व्यर्थ ही हाथ पांव मार रही हैं।
समाजवादी सरकार ने यह बात साफ कर दी है कि अराजकता और साम्प्रदायिकता को प्रदेश में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास के रास्ते में आने वाली किसी भी अड़चन को सख्ती से दूर किया जाएगा। जनता के अमन चैन में खलल डालने वालों को कतई छूट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दे रखे हैं कि कानून तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जगह जेल में होगी।
संविधान के आधारभूत उद्देश्यों और सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा।