Ad

सत्यवीर त्यागी ने रालोद +कांग्रेस गठबंधन को डूबता जहाज बता कर भाजपा ज्वाइन की

राष्ट्रीय लोकदल [रालोद] के प उ प्र के अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। श्री त्यागी पिछले कुछ दिनों से पार्टी में उपेक्षा के चलते असंतुष्ट चल रहे थे |श्री त्यागी रालोद के राष्ट्रीय सचिव+प उ प्र के अध्यक्ष रहे हैं |अपना कुनबा बढ़ाने में लगे रालोद के लिए यह एक बड़ा झटका है वोहीं भाजपा इसे अपने लिए शुभ संकेत मान रही है|
भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा, देश में इस समय नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बना हुआ है |भाजपा के लिए यह बहुत शुभ संकेत है कि विभिन्न दलों से लोगों का इसमें शामिल होना लगातार जारी है।
सत्यवीर त्यागी ने बताया कि वर्त्तमान में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इन चुनावों में मोदी की लहर है जिसके चलते कांग्रेस के साथ रालोद का गठबंधन आत्मघाती सिद्ध होगा उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए चौधरी अजित सिंह को गुमराह किया गया है क्य़ोंकि उनकी स्टडी के अनुसार रालोद का भाजपा से गठबंधन लाभकारी हो सकता था | रालोद और कांग्रेस के गठबंधन को प. उ प्र में करारी हार का सामना करना पडेगा |श्री त्यागी ने भविष्वाणी की कि रालोद यहाँ मात्र तीन सीटों तक ही सिमट कर रह जायेगी |