Ad

शॉट गन सिन्हा के ये तो “कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना वाले” सियासी शॉट्स हैं

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा इस भाजपा के अंदर ही कितना असंतोष है एक के बाद एक नेता अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं |अब तो शत्रुघन सिन्हा ने भी अपनी जुबानी गन से आरोपों के शॉट्स निकलने शुरू कर दिए हैं|ओये शॉटगन सिन्हा ने ७५ साल की “आयु “बार” लगाने की नीति की खुल कर आलोचना की और भाजपा की सरकार में एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को मंत्री नहीं बनाये जाने को मुद्दा बना दिया है|

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजान जी पेड़ के नीचे बैठ कर आम के टूट कर गिरने की उम्मीद मत लगाओ|ये तो पटना साहिब में ढाई लाख वोटों से जीतने वाले शॉट गन के कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना वाले सियासी शॉट्स हैं|बिहार से मंत्रियों की लिस्ट में अपना नाम नहीं देख कर इनका क्षणिक विचलित होना स्वाभाविक ही है| देखा नहीं एक तरफ तो उन्होंने कहा है के अपने नेता नरेंद्र मोदी की समझदारी को चुनौती नहीं देना चाहते तो दूसरी तरफ उन्होंने स्वयं को मंत्रालय से दूर रखे जाने पर टिपण्णी भी कर दी है|