Ad

कर्णाटक के मंत्री को बाढ़ में भी पूर्व सैनिकों के बजाय मीडिया में ज्यादा रूचि

[नई दिल्ली ]कर्णाटक के मंत्री को बाढ़ में भी पूर्व सैनिकों के बजाय मीडिया में ज्यादा रूचि, सो इस मोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीथारमन और राज्य सभा का अपमान करने से भी नहीं चुके |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ की समीक्षा के लिए कोडागु जिले में आई रक्षा मंत्री को कोडागु जिले के प्रभारी मंत्री सा रा महेश ने अपशब्द कहे |
घटनाओं का विस्तृत क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार बताया गया है :
रक्षा मंत्री के दौरे के कार्यक्रम को जन प्रतिनिधियों के परामर्श से कोडागु के जिला प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया गया जिसमे जिला प्रशासन के आग्रह पर कुछ पूर्व सैनिकों को भी शामिल किया गया।
कार्यक्रम के अनुरुप रक्षा मंत्री बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत कर रही थीं,जिस पर जिले के प्रभारी मंत्री ने आपत्ति जताई और जोर देकर कहा कि पहले अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाए। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूर्व सैनिकों का कल्याण रक्षा मंत्री का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसका विवरण कार्यक्रम में भी है। तथापि, जिला मंत्री ने जोर दिया कि माननीया रक्षा मंत्री तत्काल बातचीत बंद करें एवं अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए वहां से रवाना हों।
रक्षा मंत्री ने तत्काल यह बैठक स्थगित की और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गईं। मीडिया के लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं।