Ad

18 पाक विस्थापितों को मिले नागरिकता प्रमाण पत्र

(जयपुर) 18 पाक विस्थापितों को मिले नागरिकता प्रमाण पत्र
कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये। नेहरा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप अब भारत के स्वतंत्र नागरिक के रूप में संविधान की ओर से दिए गए सभी अधिकारों और सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की प्रगति में अपना योगदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर जिला प्रशासन लगातार पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान करने का कार्य कर रहा है। आज से पहले भी 50 लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान कर समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।