Ad

कैप्टेन अमरिंदर ने मिलजुल कर क्रिसमस मनाने की अपील के साथ शुभकामनाएं बरसाई

[चंडीगढ़,पंजाब]कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मिलजुल कर क्रिसमस मनाने की अपील के साथ शुभकामनाएं बरसाई
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी ईसाइयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपील की कि असहनशीलता और सांप्रदायिक घृणा से ऊपर उठकर वैश्विक भाईचारे और धर्मनिरपेक्ष सद्भाव के बंधन को मजबूत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्रेम एवं करुणा का संदेश आज भी दुनिया भर में लोगों की जिंदगी रोशन कर रहा है और भाईचारे एवं मित्रता के प्रति सभी का मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे मिल-जुलकर क्रिसमस का त्योहार मनाएं।