Ad

कैप्टेन का मास्टर स्ट्रोक ,श्री दरबार साहब में लंगर पर जीएसटी समाप्त की

[चंडीगढ़,पंजाब] कैप्टेन का मास्टर स्ट्रोक | लंगर पर जीएसटी समाप्त की | अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल -श्री दरबार साहिब में वर्ताए जाने वाले अटूट लंगर पर पंजाब सरकार ने अपने हिस्से का जीएसटी माफ़ कर दिया है |पंजाब विधान सभा में िका भरोसा देते हुए सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा के श्री दरबार साहिब में वर्ताए जाने वाले अटूट लंगर पर लगाने वाले जी एस टी का राज्य का भाग ,जोकि ५०% है ,को अब नहीं लिया जाएगा|कैप्टेन ने ट्वीटर पर कहा के फ़िलहाल ५०% जी एस टी माफ़ किया गया है लेकिन शतप्रतिशत जी एस टी को माफ़ कराने के लिए केंद्र सरकार पारा लगातार दबाब बनाया जाता रहेगा |तब तक ५०% जी एस टी का रिफंड चालू रहेगा