Ad

चाँद रात आज है कल होगी ईद


ईद मुबारक

आज चाँद रात है ईद कल होगी

ईद मुसलामानों का एक मुख्य त्यौहार है|यह रमजान उल मुबारक के पाक महीने के बाद धूम धाम से मनाई जाती है|इस महीने २९ से ३० रोज़े[व्रत]रखे जाते हैं|
अल्लाहताला ने इसी महीने कुराने पाक को नाजिल किया | इस महीने ईमान वाले बुरे कामो को छोड़ कर अच्छाई और नेकी के रास्ते पर चलते हैं|
हदीसे पाक में हुजूर ने फरमाया है कि रमजान का रोजा[व्रत]जो सबाब [पुन्य]कि उम्मीद से रखेगा अल्लाह उसके सभी पिछले गुनाह भी माफ़ कर देंगे|इस बार बीती रात चाँद के दीदार नहीं होने से ३० रोज़े रखे गए हैं|आज १९ अगस्त को चाँद रात है सो हरतरफ चाँद के दीदार को बेकरारी है|क्योंकि कल २० अगस्त को ईद है|
ईद कल है मगर ईमान वालों के घरों में 15 दिन पहले ही ईद की तैय्यारी शुरू हो जाती है\घरों कि साफ़ सफाई +पुताई और सजावट शुरू हो जाती है|परिवार ख़ासकर बच्चों के लिए हेसियत के अनुसार खरीददारी होती है|बाजारों में व्यापारी भी ग्राहकों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोडते |
ईद की नमाज़ कारी द्वारा मुकरर्र समय लगभग साडे आठ से नौ बजे ईद गाहों में अदा की जाती है|
नमाज़ी सुबह से ही नए कपड़ों में खासकर सफ़ेद कमीज +पायजामा सर पर गोल टोपी पहने ईद गाहों कि तरफ जाते दिखाई देने लगते हैं|
नमाज़ के बाद अमन चैन की दुआ की जाती है|सभी अपने गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक बाद देते हैं|
ईद गाहों के बाहर मेले लगा करते हैं|जहां बच्चों की मौज रहती है|
नमाज़ के बाद ईमान वाले कब्रिस्तानों में अपने बुजुर्गों के लिए फातिया पड़ने जाते हैं|
ईद क्योंकि भाई चारे का त्यौहार है इसीलिए एक दूसरे के घर जा कर ईद की खुशियाँ दोगुनी की जाती है|
कल चूँकि मीठी ईद है इसीलिए विशेष खीर का सेवन ईद के आनंद को कई गुना बड़ा देता है|
इस मौके पर जकात[दान] का भी विशेष महत्त्व है अपनी मिलकियत का १% दान सभी पर फर्ज़ है|

Comments

  1. luxury gift says:

    Thank you for this very useful information.I find it very interesting.In these pages, will keep the eyes.