Ad

माया के सुखों का उपयोग करने से परमात्मा दूर होता है

भारत वर्ष आदि काल से संत+मुनि+ऋषियों का देश है |मानव मात्र के कल्याण के लिए समर्पित ये संत जन समय समय पर मानव का मार्ग दर्शन करते रहते हैं ऐसी ही प्रस्तुत है एक संत वाणी
संत महापुरुष समझाते हुए कहते हैं कि परमात्मा ही सुख का स्वरुप है। जगत भोगों में इन्द्रियों को जो सुख जान पड़ता है, वह क्षण भंगुर, परिणामों में दुखदाई , मन बुद्धि को मलिन एवं चंचल करने वाला है। अतः परमात्मा की प्राप्ति के लिए भरसक कोशिश करनी चाहिए।
माया के सुख वास्तव में उस परमात्मा की खोज करने के लिए साधनमात्र हैं इस के अतिरिक्त इनका उपयोग करने से परमात्मा से दूर होना है।
संत वाणी
प्रस्तुति राकेश खुराना

Comments

  1. 7 अप्रैल 2013 का राशिफल

    पंचांग: प्रदोष व्रत, मेला नौचन्दी मेरठ प्रारंभ। राहुकाल:सांय 04.30 से 06.00 तक। विक्रमी (विश्वावसु) संवत् 2069, 17 चैत्र मास शक 1934, चैत्र मास 25 प्रविष्टे, चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी 15.24 तक उपरांत त्रयोदशी,शतभिषा नक्षत्र 19.32 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र,शुभ योग 07.31 तक उपरांत शुक्ल योग 29.51 तक तदोपरांत ब्रह्म योग, तैतिल करण 15.24 तक उपरांत गर करण,चन्द्रमा कुंभ राशि में दिन रात। सूर्योदय: 06.08 सूर्यास्त 18.37

    मेष: दूसरों को सुधारना आपके बस की बात नहीं है। कई बार आप इस प्रकार के धर्म संकट से निकलने में कामयाब रहे। अब भी अच्छा यही है, कि वाद-विवाद और झगड़े से दूर रहें। और जहां तक हो सके अपने आपको भी दूसरों के बीच में सही साबित करने का उचित मौका ढूंढ लें।

    वृष: यदि कुछ उपयोगी तत्व और लोग आपसे विपरीत व्यवहार रखते हुए आपके कामकाज में दखल दे रहे हैं, तो आज का दिन इस प्रकार के दिक्कतों को दूर करने में सहायक हो रहा है। यदि इन सब बातों पर आप अपना प्रभाव छोड़ दें तो रास्ता आपके सामने खुल जाएगा।

    मिथुन: आज आपको अपने कामकाज में एक नया जोश भरने की जरूरत है। आपके सहयोगी और सहकर्मी भी इस बात को लेकर काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको व्यापार में कोई ऐसी ही रणनीति अपनानी होगी। नहीं तो आप काफी पीछे रह जाएंगे।

    कर्क: कुछ समस्याएं हैं, जो आपके निजी और व्यावसायिक जीवन से जुड़ी हुई हो सकती हैं। लेकिन आपको अपने रवैये में सुधार लाना होगा। ऐसी सोच और कूटनीति भी इस मामले में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आप इस प्रकार से नहीं चलते हैं, तो प्रगति नहीं कर पाएंगे।

    सिंह: आज के दिन आपके लिए व्यवसाय और कामकाज का दायरा बढ़ाने में मदद कर रहा है। यह दायरा आपकी तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। जहां तक संभव है, थोड़ा बहुत फेरबदल करने के बाद आप एक नए सिस्टम से अवगत हो जाएंगे।

    कन्या: व्यापार या कारोबार में किसी नई चीज पर आपका ध्यान केंद्रित होगा। लेकिन यह भी जरूरी है, कि आपको अपना आत्मविश्वास और पूरी लगन का परिचय देना होगा। यदि आप मन से इधर-उधर भटक रहे हैं, तो यह संभव नहीं होगा कि आप किसी जटिल काम को समय पर पूरा करने का बीड़ा उठाए।

    तुला: आपके अंदर जो ज्ञान और आत्मविश्वास है उसके बल पर आज आप अपनी छवि को सुधारने में कामयाब हो सकते हैं। आप अपने प्रियजनों परिवार के सदस्यों और कार्य स्थल के कार्यकर्ताओं का विश्वास पाने में हमेशा सफल रहे हैं। यही युक्ति और तरकीब आपके लिए तरक्की की सीढ़ी बन सकती है।

    वृश्चिक: कुछ अज्ञात और अस्वाभाविक परिस्थितियां आपके आगे पैदा होने वाली हैं। किसी खास परिस्थिति में आपको खुद ही ढलने की कोशिश करनी होगी। अगर कुछ परेशानी या कष्ट भी आए तो उस स्थिति को संभालने में अपने आपको मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है। इन बातों से ही सिद्ध होगा कि आप कितने कामयाब व्यक्ति हैं।

    धनु: इस दौर में आपका ध्यान आजकल अपने घर परिवार मकान और जायदाद पर ज्यादा रहेगा। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा रहा है। संभव है, इसके लिए आपको कुछ आर्थिक उपाय भी करने पड़ें। जहां तक हो सकता है,आप सभी क्षेत्रों में तालमेल बिठाकर चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

    मकर: कोई जायदाद से जुड़ी हुई समस्या को आप आज के दिन गंभीरता से ले सकते हैं। यदि कोई सरकारी या कानूनी दांव पेच है, तो उसको निपटाने के लिए आपके पास बहुत सारे सम्पर्क सूत्र हैं। अगर आप ध्यान लगाकर इनको टटोलते हैं, तो कुछ ही देर बाद आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाएगा।

    कुंभ: आज आपको अपने व्यवहार के बारे में एक नई रणनीति अपनानी होगी। अगर आप दूसरों को सही तौर तरीके से काम करने के लिए राजी नहीं कर सकते हैं, तो यही लगेगा कि आप अपने नेतृत्व में कमजोर पड़ते जा रहे हैं। इससे बेहतर तो यही है, कि आप अपने आपको ऐसी जिम्मेदारी से अलग कर लें।

    मीन: दूसरों के व्यवहार को सही रास्ते पर लाने के लिए आपकी युक्ति हमेशा ही कामयाब रहती है। आप हमेशा बदलाव और आधुनिक सोच का स्वागत करते हैं। यदि यही व्यवहार आपका अपने प्रति कायम रहा तो आगे चलकर आपको एक महान व्यक्ति की संज्ञा मिल सकती है।

    Aacharya K N Vashistha (Goldmedlist) +९१-८९०९००६००६