Ad

महेंद्र की परेशानी दूर करने के लिए मोहिन्द्र को क्रिकेट सलेक्टर टीम से हटाया

कपिल के डेविल हरफन मौला मोहिंदर अमरनाथ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम सिलेक्शन कमिटी के सदस्य पद से हटा दिया है। रोजर बिन्नी को मुख्य सलेक्टर बनाये जाने की खबर है|
मोहिंदर अमरनाथ और बी सी से आई के बीच काफी दिनों से टकराव की खबरें आ रही थीं जिनके चलते क्रिकेट बोर्ड ने 83वीं एजीएम की बैठक में अमरनाथ को हटाने का फैसला किया।
सूत्रों की मानें तो अमरनाथ ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 टेस्टों में लगातार हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट कप्तान बने रहने के विरोध किया था। न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को चुनने के लिए सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में मोहिंदर अमरनाथ ने कहा था कि धोनी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा देना चाहिए। वह वीरेंद्र सहवाग को कप्तान बनाए जाने के पक्षधर थे।
इस मामले पर वोटिंग कराई गई। बहुमत में चयनकर्ताओं ने अमरनाथ का साथ दिया।लेकिन अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके श्रीकांत धोनी के पक्ष में थे। इस मुद्दे पर हुई तनातनी के बाद अमरनाथ ने सिलेक्शन कमिटी से हटने की धमकी दी थी।पिछले एक साल से नॉर्थ ज़ोन की नुमाइंदगी कर रहे अमरनाथ को चयन समिति का हिस्सा यह कहकर बनाया गया था कि श्रीकांत की अध्यक्षता वाली समिति को कार्यकाल खत्म होने पर मोहिंदर अमरनाथ को अध्यक्ष पद दिया जाएगा| ऐसा नहीं हुआ |संदीप पाटिल को यह सम्मान दिया गया है|

महेंद्र की परेशानी दूर करने के लिए मोहिन्द्र को क्रिकेट टीम सलेक्टर टीम से हटाया

नॉर्थ जोन से अब मोहिंदर अमरनाथ की जगह विक्रम राठौर को चयन समिति का हिस्सा बनाए जाने की खबर है.
इनके अलावा ईस्ट जोन से सबा करीम, वेस्ट से एबी कुरुविल्ला सेंट्रल से सुनील चतुर्वेदी को बनाए जाने की खबर है.|यह एवेत्निक पद नहीं है|40 लाख रुपये के सालाना वेतन पाने वाले इस पद के लिए आखिरी निर्णय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा.|एक बड़े गुट की राय है कि अगर मोहिन्द्र अमरनाथ मुख्य चयनकर्ता बन जाते हैं तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.