Ad

साइना ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीती और सोनिया ने बधाई दी

[नई दिल्ली]साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीती सोनिया गांधी ने बधाई दी |
विश्व में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को सीधे गेम में हराकर पहली बार इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता।
साइना लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं और वर्तमान में विश्व की नंबर वन रैंकिंग हैं
साइना ने इस प्रतियोगिता में भी एक चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया और दर्शकों के भारी समर्थन के बीच इंतानोन को 21-16, 21-14 से हराया।
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए आज साइना नेहवाल की सराहना की और कहा कि साइना ने दिखा दिया है कि भारतीय किसी से पीछे नहीं हैं ।
सोनिया ने साइना को लिखे पत्र में उनकी शानदार उपलब्धि पर देश के गर्व और खुशी को साझा किया ।