Ad

Tag: भाजपा

दोषियों को तत्काल सजा के बजाय केवल मंत्रियों के बदलने मात्र से भ्रष्टाचार समाप्त नही होगा

प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह ने आखिर कर दो पंजाबी मंत्रियों का इस्तीफा ले ही लिया रेल मंत्री पवन बंसल के स्थान पर सी पी जोशी और कानून मंत्रालय अश्विनी कुमार से छीन कर कपिल सिब्बल को दे दिया गया है|यह अतिरिक्त प्रभार है| इस पर अलग अलग राय आ रही हैं| कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में सीबीआई की जांच रिपोर्ट देखने को लेकर हमलों का सामना कर रहे अश्वनी कुमार ने आज दावा किया कि उन्होंने ‘अनावश्यक’ विवाद को खत्म करने के लिए इस्तीफा दिया है उनका कहना है कि कोयला घोटाले में सीबीआई की जांच रिपोर्ट को देखने के मामले में उच्चतम नयायालय ने उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है।उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का तात्पर्य यह स्वीकार करना नहीं है कि ‘कुछ गलत किया गया’।मेरी [अश्विनी कुमार]अंतरात्मा साफ है और मेरा मानना है कि मैं दोषमुक्त साबित हूंगा |उधर पवन बंसल का अपने बचाव में कहना है कि रेल मंत्रालय में सेंसिटिव [क्रीमी]पोस्टिंग में पैसे के लेन देन में उनका दामन पाक साफ़ है| भाजपा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने प्रधान मंत्री के अर्थ शास्त्र कि क़ाबलियत पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए ही दोनों केन्द्रीय मंत्रियों की बलि दी गई है।इससे पूर्व २ जी स्पेक्ट्रम मामले में भी ऐ राजा को आगे किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर कायम है और संसद में संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री के इस्तीफे तथा संप्रग सरकार को हटाने के लिए पार्टी 27 मई से 2 जून तक सड़कों पर उतरेगी और जेल भरो आंदोलन चलायेगी।
उधर आम आदमी पार्टी मंत्री मंडल के फेर बदल को अलग ही रूप में देख रही है पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष शिशोदिया ने कहा है कि इस प्रकार के बदलाव से भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नही लगने वाली है|ये लोग एक जगह से हतहा कर दूसरी जगह लगा दिए जाते हैं और फिर चुनावों में जीत कर आ जाते हैं भ्रष्टाचार वहीं का वहीं रह जाता है|भ्रष्टाचारियों को सजा देने वाला कोई नहीं है|

संसद में ९ मुद्दे उठे मगर कार्यवाही आज भी नही हुई

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को भी बिजनेस ठप्प रहा| प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया, जिसके कारण सारे दिन कार्यवाही बाधित हुई| लोक सभा में यधपि ९ मुद्दे उठाये गए मगर हंगामे के चलते कार्यवाही नही हो पाई|स्पीकर मीरा कुमार और राज्य सभा में हामिद अंसारी प्रश्न काल की कार्यवाही भी नहीं चलवा पाए| शुक्रवार का दिन ओड़िसा के लिए विशेष राज्य का दर्ज़ा+आज़म खान का अमेरिका में अपमान+कोयला घोटाला+२ जी स्कैम की भेंट चड गया|
[१] बीजेपी ने कोयला ब्लॉक + 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन का मामला उठाया | सीबीआई द्वारा कोयला ब्लॉक आवंट की जांच से सम्बंधित स्थिति रपट में सरकार के हस्तक्षेप के सम्बंध में दायर किए गए शपथपत्र[हलफ नामा] का भी मुद्दा उठाया.
[२] उत्तर प्रदेश में सत्ता रुड समाजवादी पार्टी ने अपने कद्दावर नेता +यूपी के नगरीय विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान के अमेरिका के बोस्टन हवाईअड्डे पर हुई बदसुलूकी का मामला उठाया.
गौरतलब है कि आजम खान,अपने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कुम्भ मेले पर व्याख्यान देने गए थे. उन्हें बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को पूछताछ के लिए लगभग 10 मिनट के लिए हिरासत में ले लिया गया था|
दोनों सदनों की कार्यवाही 11 बजे शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका. शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही परम्परानुसार पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी|
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे शुरू होने के बाद दोबारा हंगामा शुरू हुआ, और उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कार्यवाही अपराह्न् 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी|.
2जी स्पैक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही [३]]संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से पीसी चाको को हटाने और[४] पश्चिम बंगाल में चिट फंड घोटाले समेत कई मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा[५],बीजद सदस्य ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुए आसन के समीप आ गए।
[६]अन्नाद्रमुक के सदस्य एक अंग्रेजी समाचार पत्र की प्रति दिखा रहे थे जिसमें जेपीसी के आधे सदस्यों की पीसी चाको को अध्यक्ष पद से हटाने संबंधी मांग की खबर छपी है। [७]वाममोर्चा सदस्य भी अध्यक्ष के आसन के समीप आकर पश्चिम बंगाल में शारदा चिट फंड घोटाले की सीबीआई जांच कराने और गरीबों का पैसा लौटाने की मांग की|
कल्याण बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के कई सदस्य भी आसन के समक्ष चिटफंड को बंद करने और इस घोटाले में कथित रूप से शामिल केंद्रीय मंत्रियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।[८] सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और उन्हें चीन का मुद्दा उठाया | [९]तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस सांसद पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के विषय को उठा रहे थे। उनके हाथों में तख्तियां थी जिस पर लिखा था, `तेलंगाना विधेयक पेश करो।’
दोपहर 12 बजे पीठासीन गिरिजा व्यास ने हंगामे के बीच ही आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। लेकिन हंगामे से परेशां होकर उन्होंने बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी। सदन की बैठक अब सोमवार को होगी।

मेयर हरिकांत अहलुवालिया का पुतला फूँका

 मेयर हरिकांत अहलुवालिया का पुतला फूँका

मेयर हरिकांत अहलुवालिया का पुतला फूँका

[मेरठ ]मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने आज कमेले की राजनीति को लेकर हापुड़ अड्डे पर मेयर हरिकांत अहलुवालिया का पुतला फूँका और नारे लगाये | प्रदर्शनकारियों ने मेयर को मुस्लिम विरोधी करार दिया और भाजपा की जम कर आलोचना की |
गौरतलब है कि घोसी पुर कमेले के प्रति उठाये जा रहे नगर निगम के कदमो को मुस्लिमो के खाने [मीट] पर षड्यंत्र के रूप में प्रतिबन्ध लगाने का आरोप लगाया गया है|बताते चलें कि मेयर भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] से हैंऔर गैर कानूनी ढंग से चलाये जा रहे कमेले के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं|

देश में अराजकता है: मुलायम सिंह यादव जी ये क्या कह दिया?


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक चतुर +चौकन्ना लेकिन चकित कांग्रेसी

ओये झल्लेया माननीय मुलायम सिंह यादव ने ये कौन सी नई भसूडी डाल दी| संसद में राष्ट्रपति के भाषण पर बोलते हुए उन्होंने हैदराबाद और कर्मी संघों कि यूनियनों के हड़ताल का हवाला देकर कह दिया कि यह भाषण केवल इन्ही दो बिदुओं पर टिका है इसीलिए भारत में अराजकता की स्थिति है|इतना ही नहीं अपने सबसे बड़े दुश्मन भाजपा से भी खुले आम पींगे बढानी शुरू कर दी हैं|ओये अभीहमारी सरकार ज़िंदा हैं और इन सपाईयों ने अपना चुल्ला+चौका [रसोई]अलग करने की तैय्यारी शुरू कर दी है|

देश में अराजकता है: मुलायम सिंह यादव जी ये क्या कह दिया?

देश में अराजकता है: मुलायम सिंह यादव जी ये क्या कह दिया?

झल्ला

चतुर सुजाण जी आप जी को मालूम होना चाहिए कि लोअर मिडल क्लास को साईकिल की जरुरत है और समाजवादी पार्टी की साईकिल में दो लोगों को बैठाने की जगह है [१]आगे डंडा [२] पीछे कैरियर |आपने लग्जरी ट्रेन+हवाई जहाज़+और कारों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है इसीलिए अब आप लोगों को साईकिल की सवारी की जरुरत नहीं रही | शायद इसीलिए साईकिल के छोटे मोटे खर्चे निकालने के लिए दूसरी वैकल्पिक सवारी की व्यवस्था किये जाने को राजनीतिक अकलमंदी कहा जाता है|

जस्टिस काटजू पुराना स्कोर सेटल करने के लिए राईट टू स्पीक का प्रयोग करके राजनीतिक बयान देने लगे हैं ?


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये भाजपा वालों ने क्या मज़ाक बना रखा है? उन्हें कोई नहीं मिला तो अब प्रेस कौंसिल के चेयर मैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू को ही लपेटना शुरू कर दिया है|भाई जस्टिस काटजू ने भाजपा के नरेन्द्र मोदी बंगाल की ममता बेनर्जी और बिहार की आलोचना के साथ महाराष्ट्र में कांग्रेसी की सरकार की भी तो आलोचना की है|मगर भाजपा पूरी की पूरी हाथ धो कर जस्टिस काटजू की चेयरमेनी काटने को तैय्यार हो गई है| इनकी टिपण्णी को अवांछित+ हास्यास्पद टिप्पणी और ना जाने क्या कया कहे जा रहे हैं,अब तो राज्यसभा सांसद और पत्रिका कमल संदेश के संपादक प्रभात झा को भी जस्टिस काटजू की टिपण्णी भारतीय नेतृत्व और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बारे मे अभद्र टिप्पणियां दिखाई देने लग गई है|

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजाण जी आप जी की कांग्रेस पार्टी के नेता गण +पत्रकार संजय झा+ दिग्विजय सिंहजैसे महारथी अर्ध न्यायिक चेयर मैन काटजू के समर्थन में आ गए हैंइससे तो पूरी दाल ही काली नज़र आने लग गई है| और हाँ आप जी ने सही कहा आपजी के काटजू साहब ने कांग्रेसी सरकारों की आलोचना की जरूर है मगर भाजपा शासित राज्यों में तो उन्होंने केवल नेता अर्थार्त नरेन्द्र मोदी को ही निशाना बनाया है|
वैसे जस्टिस काटजू साहब ने अरुण जेटली की आलोचना करते हुए जो भड़ास निकाली है उसमे उन्होंने एन डी ऐ के शासन काल में न्यायाधीशों की न्युक्ति को भी ढाल बनाने का प्रयास किया है इसी लिए झल्लेविचारानुसर ऐसा लगता है की जस्टिस काटजू कोई पुराना स्कोर सेटल करने के लिए राईट टू स्पीक का प्रयोग करके राजनीतिक बयान देने लग गए हैं?

भाजपाई ब्रैंडिंग की पैकेजिंग के लिए विकास को रैपर बनाया जाएगा


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक दुखी कांग्रेसी

ओये झल्लेया ये भाजपाईयों ने क्या मखौल बना रखा है ओये एक तरफ बी जे पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह अलाहाबाद में प्रयाग कुम्भ में संतों को राम मंदिर मुद्दे पर लौटने का भरोसा दे रहे हैं और दूसरी तरफ भाजपा के प्रधान मंत्री पद के प्रबल दावेदार नरेन्द्र मोदी ने श्री राम कालेज आफ कामर्स में छात्रों के बीच गुजरात के कथित विकास का लंगर घुमा दिया|‘इमर्जिंग बिजनेस मॉडल्स इन द ग्लोबल सिनारियो’ नामक विषय पर व्याख्यान देते हुए विकास की आड़ में डंपिंग ग्राउंड+मेड इन इंडिया + कामन वेल्थ गेम्स+विजन का अभाव+वोट बैंक की राजनीति आदि आदि का उल्लेख करके हासाडी कांग्रेस पर निशाने साध गए ओये ऐसा भी होता कभी ?

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजाण जी आप ने मोदी के एक विशेष बाण पर गौर नहीं किया |उन्होंने बातों बातों में ब्रैंडिंग और पैकेजिंग की वकालत करके छात्रों से स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर तालियां बजाईं)ले लिया |इसका मतलब साफ़ है अब तो भाजपाई विचार धारा की पैकेजिंग के लिए विकास को रैपर बनाया जाएगा|नहीं समझे तो फिर से सुनो राम मंदिर का मुद्दा काठ की हांडी पर बेशक चढ़ गया था मगर उस हांड़ी कुछ चटख गई सो उस दरार या चठ्ख या लीकेज को भरने के लिए विकास का लेप या फिलिंग या भराव का उपयोग होगा क्यों ठीक है न ठीक?

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने भी छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह की भोपाल में खींची गई लाईन को पकड़ते हुए अरसे से विवादित और दबे हुए अयोध्या मुद्दे को आज उत्तर प्रदेश में भी उछाल दिया है|श्री मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण एलेक्शन मुद्दा नहीं है| यह भाजपा का स्थाई और आवश्यक कमिटमेंट है| उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के भगवा आतंक वादी वाले ब्यान कि भर्त्सना करते हुए इस बयाँ को भारतीयता पर हमला और देश द्रोह तक करार दे दिया| उन्होंने मालेगांव कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञाका बचाव करते हुए इसे केंद्र सरकार कि साजिश करार दिया|
गौर तलब है कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर राज नाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी मंदिर के मुद्दे से पीछे नही हठी है |अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत जरुरी है|
हाल ही के घटना क्रम को देखते हुए लगने लगा है कि भाजपा अपने पूर्व के हिन्दुतत्व के मुद्दे पर लौटने की तैय्यारी में है | गुजरात के मुख्य मंत्री नरेद्र मोदी को प्रधान मंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना और फिर प्रयाग के कुम्भ में संतों से उन्हें आशीर्वाद दिलाने केलिए आये दिन माहौल बनाया जाने लगा है|यहाँ तक कि एन दी ऐ के घटक दल जे डी यू को झटके भी देने शुरू कर दिए गए हैं|

भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया

भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया

भाजपा ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया |इस अवसर पर छेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सुशील कुमार शिंदे द्वारा भगवा आतंकवाद को कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति बाताया
बच्चा पार्क पर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोर दार प्रदर्शन किया|इस अवसर पर सुशील कुमार का पुतला भी फूँका गया | सुरेश जैन ऋतुराज के न्रेतत्व में विधायक रविन्द्र भडाना, कमल दत्त शर्मा,योगेन्द्र पाल गुप्ता,मुकेश सिंघल,रश्मि अग्रवाल,प्रमोद,आदि उपस्थित थे

कांग्रेस और भाजपा ने २०१४ के अश्वमेघ के लिए पारंपरिक मुस्लिम और हिन्दू वोट बैंक को मोहित करने का प्रयास शुरू किया

राहुल गाँधी को कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद केंद्र में सत्ता रूड कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने २०१४ के अश्वमेघ की तैय्यारी शुरू कर दी है तभी दोनों पार्टियों ने अपने विश्वस्त +भरोसे मंद अश्वों को तबेले से निकाल लिया है अब इनके भरोसे पारंपरिक मुस्लिम और हिन्दू वोट बैंक को मोहित करने का प्रयास शुरू हो गया है| |कांग्रेस का अश्व है हिन्दू आतंकवाद [सेफ़्रोन टेरोरिस्म] और भाजपा के लिए कांग्रेस के वंश वाद के साथ हिन्दू वोट बैंक रहा है|
रविवार को कांग्रेस के चिंतन शिविर में देश के गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे ने अपने भाषण में पार्टी की वैचारिक धरोहर को आगे लाते हुए भगवा आतंकवाद के लिए भाजपा और आर एस एस को निशाना बनाया|इसके बाद कांग्रेस के नेताओं के बयाँ आने शुरू हो गए इससे साफ जाहिर हो गया कि विकास के मुद्दे पर गुजरात चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब २०१४ में कोई नया रिस्क नही लेना चाह रही | इसीलिए सपा बसपा आदि में बंटे उनके अल्प संख्यक वोट बैंक के लिए एक पुराना जांचा परखा भगवा आतंकवाद रूपी चुम्बक का प्रयोग शुरू हो गया है|भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस को घेरने में कोई देर नहीं की और कांग्रेस को वंशवाद और आतंक के सरंक्षक बता दिया |इसके अलावा तमाम टी वी चेनलों पर शिंदे और दिग्विजय सिंह के डायलाग्स रिपीट किया जा रहे हैं जिनमे उन्होंने ओसामा बिन लादेन के लिए श्री और हाफ़िज़ सईद को साहब कहा है|भाजपा इसे मुस्लिम तुष्टिकरण बता रही है|

Congress V/S B.J.P.

भाजपा ने भी अपने पत्ते फेंटने शुरू कर दिए

पूर्व मुख्य मंत्री लोध नेता कल्याण सिंह

को भाजपा में पुनः शामिल कर लिया |गौर तलब है कि कल्याण सिंह ने एतिहासिक अयोध्या काण्ड के कारण अपनी गद्दी छोड़ी थी और उनकी छवी एक कट्टर हिंदूवादी की रही है|
कांग्रेस और भाजपा में एक जुबानी जंग भी शुरू हो गई है जिसमे बढत लेने के लिए भाजपा ने २४ जनवरी को देश में आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी दे डाली है|इनकी आपसी तू तू में में पाकिस्तान में बैठे हाफ़िज़ सईद ने फायदा उठाते हुए भारत में सेकुलरिज्म की खिल्ली उडाई | भारत को एक आतां वादी राष्ट्र घोषित करने में देर नहीं लगाई और शिंदे की तारीफों के पुल बांध दिए|जिस हाफ़िज़ को पूरा देश आतंकवादी कह रहा है और उस के सहारे पाकिस्तान में चल रहे दहशत गर्दी के कैम्पों को उजागर किया जा रहा था अब उसी हाफ़िज़ को भारत के गृह मंत्री के एक ब्यान मात्र से भारत पर लांछन लगाने का अवसर मिल गया| इस विषय में अनेकों चिंतकों से पूछने पर एक स्वर में जवाब आया कि देश के गृह मंत्रीके पास अगर आर एस एस और भाजपा के कैम्पों में चल रहे आतंकवादी गतिविधिओं की जानकारी है तो उस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए उसे देश के सामने लाना चाहिए|अपनी पार्टी के शिविर में उसे नेताओं के मार्ग दर्शन के रूप प्रस्तुत करके इसे पब्लिसिटी का आधार नहें बनाया जाना चाहिए

पाकिस्तान की सेना के अमानवीय कृत्य के विरुद्ध मेरठ में आक्रोश का ज्वार

पाकिस्तान की सेना के अमानवीय कृत्य के विरुद्ध मेरठ में आक्रोश का ज्वार

जम्मू काश्मीर के मंधेर सीमा पर पाकिस्तान सेना की बलूच टुकड़ी द्वारा दो भारतीय लांस नायक को अमानवीय यातनाएं देकर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी उससे पूरे देश में उबाल है|मेरठ में भी अज अनेको संस्थाओं ,संगठनों द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध आपने आक्रोश को व्यक्त किया और शहीदों को श्रधान्जली दी |
आई एम् ऐ की मेरठ शाखा के सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह पार्क में २ मिनट्स का मौन रख कर पाकिस्तान द्वारा मारे गए सैनिकों को श्रधान्जली दी | डाक्टर तनुराज सिरोही, एस एस शर्मा जे वी चिकारा,बी पी सिंघल,वी पी कटारिया,शांति स्वरुप,आर पी सिंह,विरोत्तम तोमर ऐ पंवार आदि शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक उपस्थित थे|
भाजपा की मेरठ इकाई ने भी पाकिस्तान को मुह तोड़ जवाब देने की मांग के साथ प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूँका|एच पाल,अशोक त्यागी,अजित सिंह,समीर चौहान,सचिन भाट्टी,पवन जैन,अमित,संजीव,योगेश,विकास,अंकित,संदीप,राजेन्द्र शिव कुमा,जीतेन्द्र,मोनू,कपिल अदि ने भाग लिया|
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के देवेन्द्र तोमर ने भी पाकिस्तान के अमानवीय कृत्य की भर्त्सना की है एन ऐ एस के छात्रों ने भी ईवज चोराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपने आक्रोश को व्यक्त किया|गौरतलब है की पाकिस्तान की सेना ने मंधेर में दो भारतीय सैनिकों को यातनाएं देकर उनके शरीर को म्युतीलेट [क्षक्त विक्षत ] कर दिया था यह अन्तराष्ट्रीय युद्ध नियमों के विरुद्ध है और अमानवीय है