Ad

Tag: कप्तान धोनी

नागपुर टेस्ट में कप्तान धोनी ९९ के फेर में रन आउट;कोहली के विराट १०३

नागपुर टेस्ट में कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की (99) और विराट कोहली (103) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी में 330 रन के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 297 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से 33 रन पीछे है। कोहली ने शानदार सेंचुरी जमाई, लेकिन धोनी अपनी सेंचुरी से महज एक रन से चूक गए। मैच के दूसरे दिन 4 विकेट खोकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को धोनी और कोहली ने 198 रन की पार्टनरशिप से उबारा, लेकिन दिन के आखिर में टीम इंडिया ने चार विकेट 28 रन के अंदर गंवा दिए।
विराट कोहली ने 288 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। 103 रन बनाकर स्वान की बॉल पर आउट होने वाले कोहली इस साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बेट्समेन बन गए हैं| । उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। उन्हें स्वान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
महेंद्र सिंह धोनी भी काफी दिने के बाद फ़ार्म में आये और शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन इंग्लैंड के कैप्टन ने एक सीधे थ्रो से 99 रन पर उनकी पारी का अंत कर दिया। 90 से 99 रन तक पहुचने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा | धोनी और कोहली के बीच पांचवें विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी हुई। धोनी को आउट करने की दो बार की गई अपील भी अंपायर टर्नर ने खारिज कर दी। ७२ रनों के निजी स्कोर पर धोनी का रिटर्न कैच भी नहीं लपका जा सका|टेल एंडर्स

नागपुर टेस्ट में कप्तान धोनी ९९ के फेर में रन आउट;कोहली के विराट १०३

और सलामी बल्लेबाज कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए |भारत पहले तीन मैचों में १-२ से पिछड़ रहा है श्रंखला बचाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी हो गया है|अब सार दारोमदार बालर्स पर आ टिका है|

वाल मार्ट ने १२५ करोड़ की लाबिंग कराई यह सच्च है मगर भारत में इसका प्रभाव साबित हो पायेगा यह वहम है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

झल्ली

में क्या सुणो जी!ये आज कल जिसे देखो वहम और हकीकत वहम और हकीकत चिल्लाता जा रहा है|इनमे अंतर क्या होता है ज़रा उदहारण देकर समझा देयो जी

झल्ला

ओ भली लोके दरअसल हकीकत वो होती है जो होती या होता है और वहम वोह होता है जिसके होने की संभावना होती है उदहारण के तौर पर देखो
[१] अन्ना बाबू राव हजारे ने आज तक अजेंडा में कहा था कि वोह अपने प्रिय शिष्य अरविन्द केजरीवाल को सपोर्ट नहीं करेंगे यह तो हो गया हकीकत मगर चुनावों में अन्ना अरविन्द के खिलाफ जायेंगे यह वहम साबित हो सकता है
[२]वाल मार्ट ने भारत में खुदरा व्यापार पर कब्जे के लिए अमेरिकी कानून के मुताबिक़ अपने सांसदों द्वारा लाबिंग कराई और १२५ करोड़ रुपये खर्च कर दिए यह हकीकत है|मगर भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है फिर भी अमेरिकी लाबिंग के प्रभाव का भारत में हुआ कोई असर प्रूव साबित हो पायेगा यह वहम हो सकता है
[३] भारतीय क्रिकेट तेम की इंग्लैण्ड के हाथो शर्मनाक हार हुई और उसके बाद कप्तान तक को बदला जाना चाहिए यह हकीकत है मगर कप्तान धोनी बदला जाएगा यह वहम है