Ad

Tag: क डी आ में हड़ताल

भारतीय रक्षा लेखा कर्मचारी संघ [कोलकता]की नई कार्यकारिणी गठित : २० और २१ फरवरी को हड़ताल

[नागपुर]१९२५ से कार्यरत अखिल भारतीय रक्षा लेखा कर्मचारी संघ [कोलकता]के केन्द्रीय कार्यकारिणी में मेरठ से सदस्यों को वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया गया है|रक्षा लेखा नियंत्रक पेंशन संवितरण के करण प्रदीप को उपाध्यक्ष [फोर]औररक्षा लेखां नियंत्रक सेना के राकेश मलिक को केन्द्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता प्रदान की गई है| सी डी ऐ ऐ ऍफ़ के यतेन्द्र चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है|कुल ३३ पदाधिकारी हैं|बीते शनिवार को नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय चुनावों में निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने चार प्रस्ताव पारित किये |१४०००+के स्टाफ में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प लियाऔर सदस्यों के हितों की खातिर २० और २१ फरवरी को राष्ट्र व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई| महासचिव जी पी दत्ता द्वारा हड़ताल का नोटिस रक्षा लेखा महानियंत्रक उलन बटार दिल्ली केंट को दिया जा चुका है|नोटिस के साथ तीन भागों में ४० डिमांड्स भे राखी गई हैजिन में मुख्यत एम् टी एस को क्लर्क का प्रोमोशन देना+ट्रांसफर पालिसी में पारदर्शिता+भत्ते बढाना+भर्ती + बोनस+आउट सोर्सिंग आदि रहे |