Ad

Tag: गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे ने दंगों को कंट्रोल करने के लिए ट्रैनिंग और तकनीक के लिए विदेशी ज्ञान जरूरी बताया

[मेरठ] केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे आज बाल बाल बचे उनको मेरठ ला रहा एयर फाॅर्स का हेलीकाप्टर [एमआई-17 ]आज यहां हैलीपैड की गीली जमीन पर उतर गया जिसके कारण पिछला पहिया कीचड़ में फंस गया| और चापर एक तरफ झुक गया |शिंदे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया इस घटना में मंत्री शिंदे को किसी तरह की चोट नहीं आई।वोह रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108वीं बटालियन के कार्यक्रम के एक समारोह में शामिल होने आए थे |समरोह में गृह मंत्री ने दंगा नियंत्रण की तकनीक और ट्रैनिंग के लिए विदेशी ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया |
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे ने दंगा नियंत्रण अकादमी का उद्घाटन किया और पौधा भी रोंपा|
इसके पश्चात शिंदे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। शिंदे यहां देश की पहली दंगा नियंत्रण अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस अकादमी में मुजफ्फरनगर के दंगे को फोकस करते हुए 23 दंगों को पाठ्यक्रम में रखा गया है और इनसे निपटने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।आर ऐ ऍफ़ के रमेश+दिलीप +कंचन+एस एस सिंधु+मालिनी अग्रवाल+डी आई जी के.सत्यनारायण+ भाजपा सांसद राजेंदर अग्रवाल+कांग्रेसी नेता युसूफ कुरेशी+राजेंदर शर्मा+आदि उपस्थित थे|

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने भी छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह की भोपाल में खींची गई लाईन को पकड़ते हुए अरसे से विवादित और दबे हुए अयोध्या मुद्दे को आज उत्तर प्रदेश में भी उछाल दिया है|श्री मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण एलेक्शन मुद्दा नहीं है| यह भाजपा का स्थाई और आवश्यक कमिटमेंट है| उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के भगवा आतंक वादी वाले ब्यान कि भर्त्सना करते हुए इस बयाँ को भारतीयता पर हमला और देश द्रोह तक करार दे दिया| उन्होंने मालेगांव कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञाका बचाव करते हुए इसे केंद्र सरकार कि साजिश करार दिया|
गौर तलब है कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर राज नाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी मंदिर के मुद्दे से पीछे नही हठी है |अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत जरुरी है|
हाल ही के घटना क्रम को देखते हुए लगने लगा है कि भाजपा अपने पूर्व के हिन्दुतत्व के मुद्दे पर लौटने की तैय्यारी में है | गुजरात के मुख्य मंत्री नरेद्र मोदी को प्रधान मंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना और फिर प्रयाग के कुम्भ में संतों से उन्हें आशीर्वाद दिलाने केलिए आये दिन माहौल बनाया जाने लगा है|यहाँ तक कि एन दी ऐ के घटक दल जे डी यू को झटके भी देने शुरू कर दिए गए हैं|

राज नाथ सिंह को भाजपा की प्रधानी मिली :माला माल पर भी पहनने वाले का नाम लिखा होता है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्ला

एक भाजपाई चीयर लीडर

ओये झाल्लेया मुबारकां देखा हसाडे लोह पुरुष लाल कृषण आडवानी ने पार्टी की छवि सुधारते हुए राजनाथ सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवा कर कांग्रेस की बोलती बंद कर दी | हसाड़े अध्यक्ष नितिन गडकरी को चोर कहते फिरते थे|कांग्रेस की दबंगई तो देखो अब गडकरी के पीछे एन चुनाव के समय आयकर विभाग को लगा दिया |लेकिन हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली|अगर कांग्रेस वाले डाल डाल हैं तो हम भी पात पात हैं|अब राज नाथ सिंह के बारे कोई कुछ बोल के तो दिखाए| अब बीजेपी में किसी अनैतिक कार्य से किसी तरह का समझौता नहीं होनेपायेगा| सुशासन के लिए समर्पित अनैतिक आचरण से समझौता नहीं किया जायेगा |.ओये हसाड़े अडवानी जी ने कहा है ” राजनाथ सिंह 2014 की लड़ाई जितवाएंगे”.भाई राज नाथ जी यूं पी के मुख्य मंत्री रहे हैं और वहां लोक सभा की ८० सीटें हैंऔरकेंद्र में सरकार बनवाने में यूं पी की हमेशा मुख्य भूमिका रही है| एन डी ऐ के घटक दलों ने भी राजनाथ सिंह की ताज पोशी पर हामी भर दी है| अब एन डी ऐ भी मजबूत होकर उभरेगा| ठाकुर साहेब नेहिन्दुओं के खिलाफ बोलने वाले गृह मंत्री शिंदे पर शिकंजा कसते हुए कह दिया है “शिंदे पूरे देश की हवा में जहर घोलना चाहते हैं और इस बयान के विरोध में पार्टी ने कल से सारे देश में आंदोलन चलाने का फैसला किया है”

राज नाथ सिंह को भाजपा की प्रधानी मिली

झल्ला

खैर मुबारक जी राज नाथ जी की इस अप्रत्याशित +अघोषित+ दोबारा[ निर्विरोध] ताज पोशी ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है “दाने दाने पर खाने वाले का नाम तोलिखा होता ही है मगर माला माला पर पहनने वाले गले का और फ्लावर बुके लेने के लिए हाथों का नाम भी लिखा होता है| गडकरी को रोक कर अपने गुट के किसी को अध्यक्ष नहीं बनवा पाने और और राज नाथ सिंह की नजदीकी आपके आर एस एस के साथ होने से यह भी साबित हो गया “भाजपा में होइय्ये वोहे जो संघ रची राखा ”