Ad

Tag: चौधरी चरण सिंह

कर्पूरी ठाकुर की ८९ वी जयंती को रालोद संकल्प दिवस के रूप में मनायेगा

चौधरी चरण सिंह के वारिस चौधरी अजित सिंह की राजनीतिक पार्टी रालोद २४ जनवरी को चौधरी चरण सिंह के सहयोगी रहे जन नायक कर्पूरी ठाकुर की ८९ वी जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी इसके माध्यम से वंचित पिछड़ों के लिए आरक्षण के लिए हुँकार भरी जायेगी|
प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि श्री कर्पूरी ठाकुर सभी पिछड़ों और दलित जातियों के लिए उनके अनुपात के अनुसार आरक्षण के लिए लड़ते रहे |इसी आधार पर कर्पूरी ठाकुर फार्मूला भी कहलाया जाता है|आज कल दुर्भाग्य से केवल कुछ जातियों को ही आरक्षण का लाभ मिलता है जबकि बड़ी संख्या में सुपात्रों को इस अधिकार से वंचित रखा जा रहा है|श्री चौहान के अनुसार अब कर्पूरी ठाकुर की मान्याताओं के अनुरूप वंचितों को आरक्षण का लाभ दिला कर उनका हक़ उन्हें दिलाया जाएगा और उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा|

कर्पूरी ठाकुर की ८९ वी जयंती को रालोद संकल्प दिवस के रूप में मनायेगा

राज्य निर्वाचन आयोग पर सरकार के दबाब में काम करने का आरोप

इसके अलावा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने राज्य निर्वाचन आयोग पर भी निशाना लगाया |उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में आयोग सरकार के दबाब में काम कर रहा है|इसके समर्थन में उन्होंने वाराणसी और बिजनौर के चुनावों का उदहारण दिया|बिजनौर में इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है और स्वयम चौहान धरने में शामिल होने के लिए पहुँच रहे हैं|