Ad

Tag: दिल्ली में एक बच्ची के साथ स्कूल में बलात्कार

दिल्ली में एक और बच्ची के साथ निगम के स्कूल में बलात्कार :उग्र भीड़ ने तोड़ फोड़ की

16 दिसम्बर को निर्भया और बीते दिनों में महाराष्ट्र में हुए तीन बच्चियों के साथ हुए वीभत्स बलात्कार के दर्द को और बढाने के लिए दिल्ली में एक बच्ची के साथ स्कूल में बलात्कार की घटना सामने आ गई है| बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी के निगम स्कूल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित लोगों ने आज १ मार्च ,शुक्रवार सुबह को पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया। लोगों ने संजय गांधी स्मारक अस्पताल में भी तोड़ फोड़ किया।बच्ची की मौत की अफवाह सुन कर भीड़ आक्रोशित हुई और बसों में भे तोड़ फोड़ की गई पुलिस की एक जिप्सी को भी निशाना बनाया गया और पुलिस पर पत्थर बरसाए गए अस्पताल परिसर में भी तोड़फोड़ की गई| पुलिस कर्मियों ने लोगों को खदेड़ कर वहां भगाया हल्का लाठी चार्ज भी किया गया|
दक्षिणी दिल्ली में गत वर्ष 16 दिसम्बर को हुई उस वीभत्स बलात्कार की घटना के ढाई महीने बाद हुई है जिसे लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हुए थे।बच्ची को तत्काल संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। बाद में लड़की को प्राथमिक चिकित्सा देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।कहा जा रहा है के पोलिस ने रिपोर्ट दर्ज़ करने में ढुल मुल रवय्या अपनाया |इससे भीड़ ज्यादा उग्र हुई|
उग्र लोगों ने पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव भी किया। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व उपद्रव फैलाने के मामले में मामला दर्ज कर दस लोगों को हिरासत में लिया है।

 दिल्ली में एक और बच्ची के साथ निगम के स्कूल में बलात्कार :उग्र भीड़ ने तोड़ फोड़ की

दिल्ली में एक और बच्ची के साथ निगम के स्कूल में बलात्कार :उग्र भीड़ ने तोड़ फोड़ की


सात वर्षीय पीडिता बच्ची मंगोलपुरी में अपने माता पिता व भाई बहन के साथ रहती है। वह एल ब्लाक स्थित निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्रा है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को स्कूल में लंच होने पर अपनी कक्षा में अकेले लंच कर रही थी। उसी दौरान किसी ने पीछे से उसके मुंह पर कपड़े रख दिया और स्कूल के एक ही एक खाली कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके माता पिता व उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर जब लड़की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे पास से निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई। लेकिन बच्ची ने परिजनों को उस समय कुछ नहीं बताया।
रात में उसके पिता ने उसे पूछा तो उसने बताया कि लंच के समय पहली मंजिल के एक कमरे में उसे ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे परिजन उसे लेकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है।स्कूल के ही किसी कर्मचारी के इर्द गिर्द शक की सुई घूम रही है|