Ad

Tag: पाकिस्तान पर हमला करने को कहा

नरेन्द्र मोदी ने वाईब्रेंट गुजरात में पाकिस्तान के आर्थिक और महाराष्ट्र में शिव सेना ने हाकी प्रतिनिधिओं का विरोध किया

पूँछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे युद्ध विराम के उल्लघंन से भारत में आये आक्रोश से अब एक सूरत बनने लग गई है| इस दिशा में सबसे पहले गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र में शिव सेना ने पाकिस्तान के क्रमश व्यापारिक और खेल प्रतिनिधिओं का विरोध शुरू कर दिया है|मोदी ने तो गुजरात में मनाये जा रहे वाईब्रेंट गुजरात में आये पकिस्तान के २२ सदस्यों को ना केवल सम्मलेन में भाग लेने से रोक दिया वरन उन्हें होटल में ही रहने को कह दिया गया है|
उधर प्रस्तावित हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों के विरोध में शिवसेना ने आज मुंबई में जमकर विरोध किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसैनिकों ने हॉकी खिलाड़ियों के भारत आने का विरोध किया और हॉकी इंडिया के दफ्तर पर जाकर जमकर नारेबाजी और बवाल करते हुए सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने की मांग की। खबरों के मुताबिक शिवसैनिकों के हंगामे के कारण हॉकी खिलाड़ी मैदान पहुंचकर अभ्यास तक नहीं कर सके। इस लीग के लिए नौ पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी भारत पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की अमानवीय यातनाएं देने के बाद की गई हत्या से देश व्यथित है |एक शहीद का परिवारमथुरा में अन्न पानी छोड़ कर पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्रोंग एक्शन की मांग कर रहा है|एयर चीफ मार्शल ब्राओनी ने पकिस्तान के खिलाफ कड़े शब्द प्रयोग करके सेना की भावनाओं को व्यक्त कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को दी जा चुकी व्यापारिक सहूलियतें भी वापिस लेने में असमर्थता दर्शा दी है| शिवसेना ने रक्षामंत्री एके एंटनी के इस्तीफे की मांग करते हुए भारत को पाकिस्तान पर हमला करने को कहाहै