Ad

Tag: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

98 नॉट आउट खुशवंत सिंह लाये नई किताब खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’

98 नॉट आउट ,साहित्यकार, इतिहास कार,खुशवंत सिंह अपने ९८ वें जन्म दिन पर लाये है एक नई किताब खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’ |अपने निवास पर २ फरवरी शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक निजी समारोह में खुशवंत सिंह ने अपनी नई किताब ‘खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’ की पहली प्रति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी श्री मति गुरशरण कौर को भेंट की।
खुशवंत सिंह का जन्म 2 फरवरी को हडाली [अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ]में हुआ। इनके नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज़ हैं|भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। 1980 से 1986 तक राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे| ‘योजना’ के संस्थापक संपादक होने के साथ ही इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया+, नेशनल हेराल्ड+ और हिन्दुस्तान टाइम्स के संपादक रहे।उन्होंने पाकिस्तान मेल+,दि कंपनी ऑफ़ वूमन+ दिल्ली और ए हिस्ट्री ऑफ सिख जैसी किताबें लिखीं। 1974 में उन्हें पद्म भूषण मिला, लेकिन 1984 में स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने यह सम्मान लौटा दिया। वर्ष 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया| सिक्खों का इतिहास उनकी प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति है। 2000 ई. में उनको ‘वर्ष का ईमानदार व्यक्ति’ सम्मान मिला था। खुशवंत सिंह का लेखन अभी भी जारी है |जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से इनके दीर्घायु होने की कामना की जाती है और आशा की जाती है कि सुखी जीवन से ऐसे ही लिखते हुए शतक भी बनाएं |

राष्‍ट्रीय विकास परिषद की बैठक में डाक्टर मनमोहन सिंह ने मुख्य मंत्रियों से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने को कहा

डाक्टर मनमोहन सिंह P M Of INDIA Dr Manmohan singh

राष्‍ट्रीय विकास परिषद [एन डी सी] की आज गुरुवार को आहत बैठक में प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। राष्‍ट्रीय राजधानी में चलती चार्टर्ड स्कूल बस में गैंगरेप की वारदात से लोगों में आए उबाल के बाद सरकार गंभीरता से सक्रिय होती नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री ने आज एनडीसी की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता है। सरकार ने मौजूदा कानूनों की समीक्षा करने और महिलाओं के साथ संगीन यौन अपराध के मामलों में दंड के स्तर की समीक्षा करने का निर्णय किया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले में दोषियों को पकड़ लिया गया है, कानून उनसे तेजी से निपटेगा। महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता के साथ की जाएगी। जस्टिस वर्मा की अध्‍यक्षता में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी कानून को और कारगर बनाने पर सुझाव देगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में बदलाव की जरूरत है और सरकार इस दिशा में समुचित कदम उठा रही है। उन्होंने समाज को भी महिलाओं के प्रति जागरूकता को जरुरी बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति समाज ईमानदार नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को अहम बताया |
बैठक में शिरकत कर रहे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सभी मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंदी से उबरने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने पर भी जोर दिया

चंद तारों के माध्यम से संगीत प्रेमियों के दिलों में झंकार पैदा करने वाले पंडित रविशकर के जीवन के तार टूट गए

प्राचीन भारतीय और मुग़ल वाद्य संगीत का मिश्रण सितार के चंद[छह -साथ] तारों[स्ट्रिंग्स] के माध्यम से पूरे विश्व के संगीत प्रेमियों के दिलों में झंकार पैदा करने वाले मशहूर सितार वादक पंडित रविशकर के जीवन के तार बुधवार सुबह अमेरिका के सेन डियागो में टूट गए |उन्हें कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। 92 साल के पंडित रविशंकर का जन्म 7 अप्रैल 1920 को वाराणसी में हुआ था।पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित और पूर्व राज्य सभा के सदस्य पंडित रविशंकर के निधन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह+, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी+ जावेद अख्तर + सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी +केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला आदि कई जानी मानी शख्सियत ने शोक जताया है। जावेद अख्तर ने पंडित जी के निधन पर कहा कि देश का संगीत अनाथ हो गया।

पंडित रविशकर के जीवन के तार टूट गए


ट्विटर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से लिखे संदेश में कहा गया है, पंडित रवि शंकर के निधन से एक युग का अंत हो गया है। मेरे साथ-साथ पूरा देश उनकी प्रतिभा, कला तथा विन्रमता को श्रद्धाजलि देता है। पंडित रवि शकर राष्ट्रीय सम्पदा और भारत की सास्कृतिक विरासत के वैश्रि्वक राजदूत थे।
सोशल साईट ट्विटर पर शोक संवेदना जताने वालों का ताता लग गया है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि उनका संगीत हमारे आत्मा में बसता है। उनकी मुस्कुराहट भी संगीत लगती थी। भगवान उनकी आत्मा को शाति दे।पंडित राजन मिश्र ने पंडित रविशकर के निधन को बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके न रहने से शास्त्रीय संगीत को बहुत बड़ा धक्का लगा है।बिरजू महाराज ने कहा कि पंडित जी के निधन की खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है ।गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित रविशकर की मौत पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना किया।श्रीश्री रविशकर ने पंडित रविशकर के बारे में कहा है कि उन्होंने भारतीय संगीत को दुनिया में एक अहम मुकाम दिलवाया। ।वायलिन वादक येहुदी मेनुहिन और फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ उनके जुड़ाव ने उनके संगीत सफर को नया मुकाम प्रदान किया। पंडित रविशकर को 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। उन्हें 14 मानद डॉक्ट्रेट, पद्म विभूषण, मेगसायसाय पुरस्कार, तीन ग्रेमी अवॉर्ड और 1982 में गांधी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत के लिए जार्ज फेन्टन के साथ नामाकन मिला था भारत में पंडित रविशकर ने पहला कार्यक्रम 1939 में दिया था। देश के बाहर पहला कार्यक्रम उन्होंने 1954 में तत्कालीन सोवियत संघ में दिया था और यूरोप में पहला कार्यक्रम 1956 में दिया था।पंडित रविशंकर संगीत के शिखर पर पहुंचे लेकिन पारिवारिक तौर पर टुकड़ों में बंटे रहे। उन्होंने दो शादियां की। पहली शादी गुरु अलाउद्दीन खान की बेटी अन्नपूर्णा से हुई। जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। जबकि दूसरी शादी सुकन्या से हुई। सुकन्या से उनकी एक संतान है।इसके अलावा उनका संबंध एक अमेरिकी महिला सू जोन्स से भी रहा, जिनसे उनकी एक बेटी नोरा जोन्स हुई। उन्होंने कभी सू से शादी नहीं की। आज पंडित जी की दोनों बेटियां अनुष्का शंकर औऱ नोरा जोन्स, संगीत की उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। वेस्टर्न वर्ल्ड में सितार को लोक प्रिय बनाने का श्रेय पंडित रवि शंकर को ही जाता है| कई फिल्मों में भी सितार का प्रयोग सराहा गया जिनमे कुछ इस प्रकार हैं| [ बीटल्स] [Norwegian Wood] (This Bird Has Flown)” and [Within You Without You] [Paint It Black

पूर्व प्रधान मंत्री पुरुषार्थी आई के गुजराल पञ्च तत्व में विलीन:सात दिन का राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री पुरुषार्थी इंद्र कुमार गुजराल का पार्थिव शरीर आज शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया।दिल्ली में राजघाट के निकट स्थल पर दोपहर तीन बजे उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।श्री गुजराल के सम्मान में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है|

पूर्व प्रधान मंत्री पुरुषार्थी आई के गुजराल पञ्च तत्व में विलीन:सात दिन का राजकीय शोक


श्री गुजराल का कल गुडगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। इस मौके पर सेना के तीनों अंगों ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी और उनके सम्मान में शीश झुकाये अंत्येष्टि के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी+ उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी+ यूं पी ऐ अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के अलावा + भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली सहित विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी लाइन से ऊपर उठ कर वहां उपस्थित थे।
इससे पूर्व तिरंगे में लिपटे गुजराल के पार्थिव शरीर को पांच जनपथ स्थित उनके आवास से स्मृति स्थल लाया गया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे एक वाहन से स्मृति स्थल ले जाया गया। साथ में सैन्यकर्मी और करीबी रिश्तेदार भी थे। सशस्त्र सेना के तीनों अंगों के अधिकारी गुजराल के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार स्थल तक लेकर गये।
आज सुबह से ही उन्‍हें श्रद्धां‍‍जलि देने के लिए बड़े राजनीतिज्ञ आते रहे। उनके निधन पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, लालकृष्‍ण आडवाणी ने शोक व्‍यक्‍त किया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि गुजराल के निधन से मैनें एक करीबी दोस्‍त खो दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, गुजराल के निधन से हमारे देश ने एक स्वतंत्रता सेनानी, एक महान देशभक्त और एक विद्वान राजनीतिज्ञ खो दिया पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल को दिल्ली में अंतिम विदाई दे दी गई. उनका पार्थिव शरीर पंचततंत्व में विलीन हो गया. स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल का अंतिम संस्कार हुआ. इससे पहले उनके आवास पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया था. गुजराल साहब के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा|

क्‍या कांग्रेस बताएगी कि महा रैली के लिए किसको और कितने पैसे दिए :केजरीवाल

आईएसी नेता अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर सवाल दाग दिया है|. इस बार रविवार को हुई कांग्रेस की महारैली को निशाना बनाया गया है| केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता को अपनी इस महारैली का हिसाब दें.
रविवार को रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की महारैली पर सवाल करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, ‘कांग्रेस आरटीआई लाने का क्रेडिट लेना बंद करें.क्‍या कांग्रेस बताएगी कि इस रेली में कितने पैसे खर्च हुए हैं.’ इस रैली में शामिल हुई भीड़ के लिए केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोगों को पैसे दिए हैं. कांग्रेस की इस रैली की तैयारी पिछले लंबे समय से चल रही है.केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर कांग्रेस से पूछा है कि क्या वे रैली के लिए परिवहन, खान-पान, विशेष ट्रेनों आदि पर हुए खर्च की पूरी जानकारी आम जनता के सामने सार्वजनिक कर सकती है या नहीं। क्या इस रैली में आए लोगों को कांग्रेस ने पैसे दिये। क्या कांग्रेस रैली पर हुए खर्चे का हिसाब देगी। केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस को अपने खाते सार्वजनिक करने चाहिए | गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की इस रैली ने ट्रैफिक की समस्या से सबको रुलाया । सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी रैली में शामिल थे |

क्‍या कांग्रेस बताएगी कि महा रैली के लिए किसको और कितने पैसे दिए :केजरीवाल

एफडीआइ के समर्थन में काग्रेस की रैली में शामिल होने अन्य राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया था। आइएसबीटी-राजघाट रिंग रोड, धौलाकुंआ से ग्यारह मूर्ति आने वाले सरदार पटेल मार्ग, विकास मार्ग, आइटीओ से इंडिया गेट जाने वाली सड़क सहित रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों की कतार से जाम लग गया। जिसे जहा गाड़ी खड़ी करने की जगह मिली, वहीं गाड़ी पार्क कर रैली में शिरकत करने के लिए पैदल निकल पड़ा। राजघाट, इंडिया गेट, पुराना किला, माता सुंदरी रोड, निजामुद्दीन ब्रिज, नीला गुंबद, वजीराबाद टी प्वाइट पर निर्धारित पार्किग स्थल जहा जगह मिली वहीं गाड़िया खड़ी कर रैली में हिस्सा लेने आए लोगों की हिम्मत ट्रैफिक जाम के आगे जवाब दे गई।ट्रैफिक पुलिस ने रैली के लिए दिल्ली की सीमा में कम से कम एक हजार बस तथा तीन हजार अन्य निजी गाड़ियों से लोगों के आने का अनुमान किया था। लेकिन शनिवार देर रात से ही जो जन सैलाब उमड़ना शुरू हुआ तो सभी अनुमान धरे रह गए |
गौरतलब है की पूर्व में कांग्रेसी नेताओं ने आई ऐ सी के खर्चे का हिसाब मांगा था और रैली में भी इन्हें निशाना बनाया गया था संभवत केजरीवाल ने कांग्रेसी सिक्के में ही आरोपों को लौटा दिया है|