Ad

Tag: बाड़ से गंभीर स्थिति

बाड़ की गंभीर स्थिति से जूझ रहे बिहार में बारिश की संभावना से नदियों के जलस्तर के और बढने का अंदेशा

बाड़ की गंभीर स्थिति से जूझ रहे बिहार में बारिश की संभावना से नदियों के जलस्तर के और बढने का अंदेशा |
२० जिलों में बाड़ की गंभीर स्थिति से जूझ रहे बिहार में बारिश को देखते हुए वहां नदियों के जल स्तर के और बढ़ने की संभावना पर चिंता व्यक्त की जा रही है|भारत मौसम विज्ञान विभाग की सूचनानुसार ३ सितम्बर की प्रात तक बिहार की सभी नदियों के जल ग्रहण छेत्रों में साधारण वर्षा होने की संभावना है जिसके फलस्वरूप नदियों के जलस्तर में २० सेंटीमीटर तक वृद्धि होने का अनुमान है यह खतरे के निशान से ज्यादा है|
जल संसाधन विभाग ने केन्द्रीय जल आयोग के हवाले से जानकारी दी है के गंगा नदी का जलस्तर भागल पुर +भागलपुर+गाँधी घाट+पटना+मुंगेर+साहेब गंज+फरक्का में खतरे के निशान से न्यूनतम ४८ से.मी.से अधिकतम १९१ तक था|इन सभी पर न्यूनतम ४ और अधिकतम २० से मी की वृद्धि की सूचना दी गई है|इसके आलावा घाघरा नदी का जलस्तर ने कमी होने की संभावना बनी है|सोन+कोसी+बूढी गंडक+कमल-बलान में बढ़ोत्तरी की संभावना है |
विशेष कार्य पदाधिकारी विपिन कुमार रॉय ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया के बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक एक क्विंटल खद्यान देयता के मानकों के अनुसार २ लाख ५८ हज़ार ७९६ क्विंटल खाद्यान+५८५०० पोली शीट्स वितरित की जा चुकी है|८५ राहत शिविर स्थापित किये गए हैं| १६० बाढ़ मृत्यु के एवज में अनुग्रह अनुदान भी दिए गए हैं|२७९९ देसी नाव लगाईं गई है|