Ad

Tag: बिहार बैच के अफजल अमानुल्लाह

बिहार के अफजल अमानुल्लाह को महत्वपूर्ण संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव पद के लिए सलेक्ट किया गया

संसदीय कार्य मंत्रालय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों [आई ऐ एस ] के पदों में निम्न बदल किये हैं| बिहार बैच [१९७९]के अफजल अमानुल्लाह को महत्वपूर्ण संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव पद के लिए सलेक्ट किया गया है| उत्तर प्रदेश[ १९७८] बैच के देश दीपक वर्मा की ३० जून को सेवानिवृति के फलस्वरूप यह रिक्ति हुई है|
[१] श्री अमानुल्‍ला वर्तमान में उपभोक्‍ता कार्य विभाग, उपभोक्‍ता मामले मंत्रालय में विशेष सचिव हैं।
[२] इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ही [१९७७ बैच ]सुश्री नीता चौधरी को युवा मामले के मंत्रालय के सचिव पद से मुक्त करके [१९७७] राजस्थान बैच के सुश्री संगीता गैरोला को नियुक्त किया गया है|
[३]उत्तर प्रदेश[१९७९] बैच के रविन्द्र सिंह द्वारा संस्कृति मंत्रालय में वर्तमान सचिव सुश्री संगीता गैरोला से चार्ज लिया जाना है|
(4) उत्तर प्रदेश [१९७७]बैच की सुश्री नीता चौधरी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव पद पर नियुक्‍त किया गया है वे श्री प्रेम नारायण आईएएस (78 यूपी बैच) का स्‍थान लेंगी। श्री प्रेम नारायण78 यूपी बैच) को अगले आदेश तक प्रतीक्षा सूची में रखा गया है वे वर्तमान में महिला और बाल विकास मंत्रालय में सचिव हैं।