Ad

Tag: भाजपा के सुषमा स्वाराज और अरुण जेटली की प्रेस कांफ्रेंस

अरविन्द केजरीवाल के नितिन गडकरी पर लगाये गए आरोपों को भाजपा ने बेबुनियाद बताया

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर आज बुधवार को बहुप्रतीक्षित खुलासा कियालेकिन यह खुलासा इतना कमजोर निकला कि गडकरी और भाजपा ने तत्काल इसे नकार कर उलटे केजरीवाल की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए हैं|। इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस+एनसीपी की मिलीजुली सरकार के दौरान नितिन गडकरी द्वारा भूमि हथियाये जाने के आरोप लगाये| । जबकि भाजपा का कहना है कि जमीन के बारे में जो बातें बताई गईं, वे बेबुनियाद हैं। किसानों की जमीन जबरन नहीं ली गई है|किसानों को उनका मुआवजा २२ साल पहले दिया जा चुका है| सरकार ने 15 साल के लिए जमीन का टुकड़ा खरीदा नहीं गया वरन ११ साल की लीज़ पर है| जिसका इस्तेमाल किसानों के हित में किया जाता है। इस जमीन पर किसानों के लिए गन्ना नर्सरी का काम किया जाता है।’ जो गन्ना का सैम्पल १५/= में मिलता है वोह सैम्पल यहाँ से मात्र ५/= में दिया जाता है|इससे छेत्र के किसानो को मदद मिलती है| बाँध का पानी भी मात्र ०.०८% ही लिया जाता है|गडकरी ने खुद को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा आदमी बताते हुए कहा, ‘मैं सोशल इंटरप्राइज़ के रूप में काम करता हूं। मैं विदर्भ के किसानों के लिए लड़ता रहा हूं। मैंने गरीबों और किसानों की मदद की है। मैंने 180 मकान बनाकर 400 रुपए/स्क्वेयर फीट की दर पर बेचा है।’
अरविन्द केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस
अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुंबई में आईएसी की सदस्य अंजली दमानिया और प्रीति ने सिंचाई घोटाले की जांच की। एक महीने की जांच में चौंकानेवाले तथ्य सामने आए हैं। अरविंद ने
सवाल उठाया कि विदर्भ में किसान खुदकुशी क्यों कर रहे हैं? जब आईएसी की सदस्य एक महीने में जांच कर तथ्य सामने ला सकती हैं तो सरकारें क्या कर रहीं हैं? जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं?
अन्ना आंदोलन के दौरान अंजली दमानिया ने आरटीआई दाखिल की जिसके बाद उनको सबूत मिले की 70 हजार करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी किसानों को फायदा नहीं क्यों नहीं मिले? अरविंद ने खुलासा किया कि नागपुर के खुर्सापुर गांव में डैम बनाने के लिए जमीन अधिग्रहित की गई। इलाके के किसान गजानन रामभावजी घडगे की जमीन अधिग्रहित की गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी जमीन चाहिए थी उससे ज्यादा जमीन अधिग्रहित की गई।
लेकिन डैम बनाने के बाद भी जमीन खाली पड़ी थी जिसपर सिंचाई विभाग के आदेश से गजानन उसपर खेती कर रहे थे, इसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग से आज्ञा ले रखी थी। बांध बन गया। 100 एकड़ जमीन खाली पडी थी। सिंचाई विभाग के इंजीनियर ने 18 एकड़ जमीन पर खेती की प्रमीशन दी। इसके बाद साल 2000 में किसानों ने सूबे के शासन को चिट्ठी लिखी और मांग की कि फालतु खाली पड़ी जमीन पर वो खेती करना चाहते हैं। वो जमीन उनको लीज पर या बेच दी जाए। लेकिन सिंचाई विभाग का जवाब आया कि जमीन पर सिंचाई बंद कर दी जाए। इस खाली पड़ी जमीन पर सौंदर्यीकरण का काम करना है।
4 जून 2005 को बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अजित पवार को चिट्ठी लिखी की उनको 100 एकड़ जमीन चाहिए। अजित पवार ने चार दिन यानि 8 जून को वीआईडीसी को कहा कि गडकरी के प्रस्ताव को 22 जून की बैठक में पेश किया जाए। इस बैठक में नितिन गडकरी की मांग को मंजूरी दे दी गई। हालांकि सिंचाई विभाग ने विरोध किया कि कानून के तहत ऐसा करना संभव नहीं है।
28 नवंबर 2007 को एक और मीटिंग हुई और 100 एकड़ जमीन गड़करी को दे दी गई। 6 जून 2008 को घडगे ने लोकल एमएलए को लिखा कि ज्यादा अधिग्रहण होने पर बची हुई जमीन किसानों को वापस होनी चाहिए ऐसा कानून है। ये हमें वापस मिलनी चाहिए।21 जून 2008 को घड़गे को बुलाया गया ,वहां गड़करी की कंपनी के कुछ अधिकारी थे, घड़गे को कहा गया कि ये जमीन अब गड़करी की कंपनी को दे दी गई है। इसे आपको छोड़ना होगा। 28 जून 2008 को जब वो लौटा तो गड़करी की कंपनी के एमडी ने कहा कि जो कर सकते हो कर लो, अब ये जमीन हमारी है।
उसी गांव में पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया 19 अगस्त 2007 को प्रस्ताव पारित किया कि गड़करी की कंपनी का जो पावर प्लांट है, उसका गंध पीने के पानी में मिलता है। इसे बंद किया जाए।
अरविंद ने खुलासा करते हुए कहा कि नितिन गडकरी का बड़ा एंपायर है। उनका इसमें व्यासायिक इंट्रेस्ट हैं। क्या वो महाराष्ट्र के विदर्भा के किसानों के विरोध में है? क्या महाराष्ट्र के अंदर व्यवसाय किसानों की खुदकुशी पर हो रहा है? केजरीवाल ने कहा कि वो एक प्रश्न देश के सामने रखना चाहते हैं कि क्या बीजेपी देश की विपक्षी पार्टी है या बीजेपी सत्ताधारी पार्टियों से मिली हुई है। सवाल उठाते हुए अरविंद ने खुलासा किया कि गडकरी साहब का इंटरेस्ट क्या है। उनके बिजनेस हित क्या महाराष्ट्र के किसानों के हितों से टकरा रहे हैं? महाराष्ट्र के अंदर जो गड़करी के हित हैं उनकी कीमत किसान चुका रहे हैं?

भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस

।इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद नितिन गडकरी और भाजपा की नेत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने भी प्रेस को अलग अलग संबोधित किया| और अरविन्द केजरीवाल द्वारा लागाये गए आरोपों को सिरे से खारिज किया और उनकी की प्रेस कांफ्रेंस को राजनीतिक लाभ के लिए चुनावी सभा का नाम दिया| सुषमा स्वाराज ने कहा कि वोह कोई मान हानि का दावा नहीं करेंगे भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है सो राजनीतिक रूप से इसका मुकाबिला किया जायेगा| और पूरे भाजपा पार्टी अपने अध्यक्ष के समर्थन में साथ खडी

अरविन्द केजरीवाल के नितिन गडकरी पर लगाये गए आरोपों को भाजपा ने बेबुनियाद बताया

है|