Ad

Tag: मोहम्मद मुरसलिम शेख

इंडिगो फ्लाइट में आक्रामक शैख़ ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया:अब पोलिस की हिरासत में

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री पर फ्लाइट में ही मौजूद महिला यात्रियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विरार के बाबू तानसेन चॉल के निवासी इस दंगाई शख्स का नाम मोहम्मद मुरसलिम शेख बताया गया | दिल्ली पुलिस शेख से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली की फ्लाइट संख्या 6ई196 में सफर कर रहे इस शेख की असामाजिक गतिविधियाँ से त्रस्त एक एयर होयटेस ने जब इसकी शिकायत की तब शैख़ भड़क गया और झगड़ा करने लगा।बताया जा रहा है कि शैख़ ने प्लेन में ही मजहबी नारे लगाये और प्रतिबंधित काकपिट में जाने का प्रयास किया| उसने प्लेन को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी| प्लेन के पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद शाम सवा 6 बजे जैसे ही फ्लाइट दिल्ली एयर पोर्ट पहुंची तो एअरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने[ सीआईएसएफ] शेख को हिरासत में ले लिया और प्रारम्भिक पूछताछ के बाद दंगाई शेख को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि शैख़ ने मुंबई से उड़ान भरी थी। करीब एक घंटे बाद जब यह जयपुर के आसमान में थी तब 28 ए नंबर सीट पर बैठे 41 वर्षीय शेख ने अचानक अपने पीछे बैठी महिला पर अनाप-शनाप बकना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त महिला ने इसकी शिकायत क्रू मैंबर्स से की। लेकिन शेख क्रू मैंबर्स के समझाने पर भी नहीं माना और उल्टा उनसे उलझ गया। अचानक वह आक्रामक हो गया और उसने एयरहोस्टेस को थप्पड़ जड़ दिया। उसने प्लेन को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। क्रू मेम्बर्स ने कानून को अपने हाथ में नहीं लिया और दिल्ली एअरपोर्ट एथोरिटी को सूचित कर दिया| क्रू के व्यवसाईक व्यवहार से स्थिति बिगड़ने से बची मगर इस यात्री के आक्रामक रुख के कारण उसको अन्य यात्रियों की मदद से पकड़ लिया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसको सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पोलिस अब मुंबई पुलिस के सहयोग से शेख के बयानों की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि साड़े तीन साल पहले भी कम्पनी के एक विमान को हाई जेक करने का दुस्साह किया गया था जिसके आरोपियों को इसी माह सजा सुनाई गई है|