Ad

Tag: राजनीति पर अराजनैतिक व्यंग

कस्टोडियन जी! कृपया Evacuee प्रॉपर्टी की भी जांच कर लीजिए

                                                   झल्लीगल्लां

विभाजन विभीषिका पीड़ित

ओए झल्लेया! मोदी जी ने आज दिल खुश कर दिया ! कस्टोडियन विभाग को नींद से जगा दिया गया है। कस्टोडियन/अमानती ने अपने अधीन शत्रु सम्पत्ति की जांच शुरू कर दी है।ओए आज केंद्र सरकार के इस विभाग के अधिकारियों ने मेरठ  शहर और देहात में करोड़ों ₹ मूल्य की सम्पत्ति का निरीक्षण किया।अब जल्द ही देश भर में शत्रु सम्पत्ति को  एक लाख करोड़ में  नीलाम करके राष्ट्र हित के कार्य किये जायेंगे।

झल्ला

भापा जी! Evacuee प्रॉपर्टी की भी जांच जरूरी है

 भापा जी!! ठीक है लेकिन जो सम्पत्तियों को एलॉट करके पीड़ितों को कब्जे नही दिए गए उस सम्पत्ति  को ना तो शत्रु सम्पत्ति में डाला गया और ना ही evacuee प्रॉपर्टी में ही दर्ज किया गया ।इसकी जांच भी तो करवाओ

 

रक्षा बजट में 16000 करोड़ के उछाल से ₹1500000 की उम्मीद को भी पलीता लग ही गया

                                                    झल्लीगल्लां

भजपाईचेयरलीडर

ओए झल्लेया! मुबारकां !! ओए हसाडी सरकार बहुत जल्द अतिआधुनिक मिसाइल और हेलीकॉप्टर आदि खरीदने जा रही है।इसके लिए ₹ 16000 करोड़ खर्च करने को कमर कस ली गई है।ओये अब हसाडी रक्षा व्यवस्था ने चीन और पाकिस्तान के साथ ही तालिबानियों को नानी और दादी याद करा देणी है

झल्ला

चतुर सेठ जी!

अभी ₹ पांच लाख करोड़ की वसूली तो हुई नही कि उसमें छेद शुरू हो गए। आप लोगों के ये  तेवर देख कर लगता है कि ₹ 1500000 की उम्मीद को भी पलीता लग ही गया।