Ad

Tag: राज नाथ सिंह

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के फायरब्रांड नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में हैट्रिक जीत को ऐतिहासिक बताते हुए शब्दों के उचारण +कार्यकर्ताओं से तालियाँ बजवा कर और स्वयम फूलों की माला पहना कर मोदी को माला पहनाकर उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की ओर इशारा कर दिया है|
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद् की ताल कटोरा स्टेडियम में तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन आज२ मार्च , शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं.|भाजपा के राजनीतिक इतिहास में मोदी ही पहले मुख्य मंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार गुजरात में मुख्य मंत्री बने हैं| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गुजरात के विकास मॉडल की प्रशंसा हुई है. पूरी दुनिया आज मोदी के काम की कायल है|पार्टी अध्यक्ष ने सबसे खडे़ होकर मोदी के लिए तालियां बजाकर स्वागत करने का आग्रह किया|उनके आग्रह पर स्टेडियम में तालियों की गडगडाहट और मोदी के जय कारे गूंजने लगे|
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारे सामने कठिन चुनौतियां खड़ी है और हम हर चुनौतियों से जरूर पार कल दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी के काम की जमकर तारीफ की तो बैठक के बाहर कई नेताओं ने मोदी को आगे करने की मांग बुलंद की। बैठक के अंतिम दिन मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग उठ सकती है।|
एक तरफ तो पार्टी अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी की छवि को राष्ट्रीय महत्त्व देने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इसी बीच कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी के लिए पी एम् के नारे लगाने लगे तब अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को चुप करा दिया|साथ ही दूरे मुख्य मंत्रियों के साथ दिल्ली के नेता श्रीमती सुषमा स्वराज +अरुण जेटली की तारीफ करना नहीं भूले | इससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा अभी अपने पत्ते खोलना नहीं चाहती|इसके लिए तीन कारण सामने आ रहे हैं|[१] २०१४ से पहले एन डी ऐ के घटक जे डी यु को नाराज नहीं करना[२]कर्नाटक आदि राज्यों में होने वाले चुनावों में गठजोड़ के समीकरण बनाये रखना [३]कांग्रेस के उम्मीद वार की घोषणा की प्रतीक्षा |

मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों को अपनी साइकिल पर सवार करने के इच्छुक दिखे

.समाज वादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली राजनीतिक पार्टियों को अपनी साईकिल पर सवार करने के इच्छुक दिखाई दिए| मुलायम सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष राज नाथ सिंह के बाद बोलना शुरू ही किया तो विघ्न पड़ने शुरू हो गए|सबसे पहले जनरल सेक्रेटरी बोलने खड़े हो गए|उसके बाद चेयर पर्सन बदल गए|जैसे तैसे मुलायम सिंह यादव ने ट्रांसलेट करने वाले स्पीकर[हेड फ़ोन ] उतार कर बोलना शुरू कर दिया| यदपि उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की आलोचना की मगर इसके साथ ही बड़ी सफाई से उन्होंने दोनों को सहला भी दिया|
एक तरफ उन्होंने गृह मंत्रालय पर टिपण्णी करके अपनी पीड़ा को उजागर किया तो इसके साथ ही प्रधान मंत्री की टीम के अर्थ शास्त्र की उन्मुक्त सराहना भी कर दी|दूसरी तरफ भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताया तो इसके तुरंत बाद भाजपा की देश भक्ति+अनुशासन और भाषा की जम कर तारीफ़ करने लगे|
गौरतलब है के अभी तक मुलायम सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ आने के सवालों को एक सिरे से खारिज करते रहे हैं और पार्टी का विरोध करते आ रहे हैं| आज इस मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रति इनका रुख कुछ हद तक नरम दिखाई दिया है|उन्होंने यहाँ तक कह दिया के बीजेपी अगर कश्मीर और मुस्लिम सम्बन्धी अपनी नीति बदल ले तो सपा से बीजेपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी|मुलायम ने कहा कि देशभक्ति, सीमा सुरक्षा और भाषा के मामले में उनकी पार्टी और भाजपा की एक नीति है.|

.समाज वादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों रूपी नावों में सवार होने के इच्छुक दिखाई दिए

.समाज वादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों रूपी नावों में सवार होने के इच्छुक दिखाई दिए


मुलायम सिंह ने अपनी बातों पर एक बार फिर जोर देते हुए कहा, ‘मैं फिर कह रहा हूं और इस सदन में कह रहा हूं कि बीजेपी अपनी नीति बदल रही.है|
राजनाथ सिंह ने मौके को लपकते हुए इसके जवाब में कहा कि हमारे और आपके बीच दूरी कहां है?अगली बार आप निश्चित तौर पर हमारे साथ होंगे.इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने समाज वाद की प्रशंसा भी की थी|.
अगर मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर गौर किया जाए तो आने वाले समय के राजनीतिक समीकरण का अनुमान लगाया जा सकता है सपा सुप्रीमो ने यह मान लिया है के कांग्रेस के बाद प्रदेश में अपनीसरकार और सी बी आई के डंडे से सवयम को बचाने के लिए एक सशक्त समर्थक बेहद जरुरी है|इसके अलावा प्रधान मंत्री की कुर्सी पर भी नज़र है ऐसे में भाजपा का विरोध कुछ हद तक कम किया ही जा सकता है|

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने भी छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह की भोपाल में खींची गई लाईन को पकड़ते हुए अरसे से विवादित और दबे हुए अयोध्या मुद्दे को आज उत्तर प्रदेश में भी उछाल दिया है|श्री मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण एलेक्शन मुद्दा नहीं है| यह भाजपा का स्थाई और आवश्यक कमिटमेंट है| उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के भगवा आतंक वादी वाले ब्यान कि भर्त्सना करते हुए इस बयाँ को भारतीयता पर हमला और देश द्रोह तक करार दे दिया| उन्होंने मालेगांव कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञाका बचाव करते हुए इसे केंद्र सरकार कि साजिश करार दिया|
गौर तलब है कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर राज नाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी मंदिर के मुद्दे से पीछे नही हठी है |अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत जरुरी है|
हाल ही के घटना क्रम को देखते हुए लगने लगा है कि भाजपा अपने पूर्व के हिन्दुतत्व के मुद्दे पर लौटने की तैय्यारी में है | गुजरात के मुख्य मंत्री नरेद्र मोदी को प्रधान मंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना और फिर प्रयाग के कुम्भ में संतों से उन्हें आशीर्वाद दिलाने केलिए आये दिन माहौल बनाया जाने लगा है|यहाँ तक कि एन दी ऐ के घटक दल जे डी यू को झटके भी देने शुरू कर दिए गए हैं|

भाजपा ने कैग की रिपोर्ट को आधार बना कर केंद्र की कृषि ऋण माफी योजना की जाँच की मांग उठाई

किसानों की कर्ज माफी में भी अब घोटाले के आरोप लगने लगे हैं|यह आरोप किसी स्वयम सेवी संस्था ने नहीं वरन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा लगाये गए है और इन आरोपों को भाजपा ने मुद्दा बनाया है|भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से इस घोटाले की जांच कराने की मांग की है|
राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में ३ फरवरी रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में कैग की रिपोर्ट के हवाले से प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के 60 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे| इस माफी में हुए घोटाले को सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है|यह आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार की कृषि ऋण माफी एवं राहत योजना में भारी घोटाले का आरोप लगाया और मांग की है कि इस रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखा जाए तथा इसकी सीबीआई से जांच कराई जाय | उन्होंने अपने आरोप को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सीएजी की रपट से पता चलता है कि वास्तविक किसानों को कर्ज मिला ही नहीं है|:श्री सिंह ने केंद्र के दावे को चैलेन्ज करते हुए कहा कि इस योजना का साढ़े तीन करोड़ किसानों को लाभ मिला है। लेकिन कैग ने जब लगभग 90 लाख किसानों के खातों की जांच की, तो अधिकांश ऐसे थे, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिला। जाहिर है कि इस योजना में भारी घोटाला किया गया है।

शिंदे पर शिकंजा कसने के लिए भाजपा ने सड़क से संसद तक लड़ाई छेड़ी :मेरठ में प्रदर्शन कल

केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर शिकंजा कसने के लिए भाजपा ने आज सड़क से संसद तक लडाई जारी रखने का ऐलान किया|देश के ज़िलामुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है|आज सुबह राजधानी में जंतर मंतर पर अपने २४ घंटे के धरने प्रदर्शन के शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय न्रेतत्व ने सत्ता रूड कांग्रेस को चेतावनी देते हुए शिंदे को बर्खास्त करने और माफी मांगने की शर्त रखी है |लोक सभा में विपक्ष की अध्यक्षा श्री मति सुषमा स्वराज ने भगवा और आतंक वाद के मायने बताते हुए कहा कि भगवा और आतंकवाद दोनों के अर्थ एक दूसरे के विपरीत हैं|उन्होंने कहा कि अगर भगवा को देखना है तो अल्लाहाबाद के कुम्भ में जाकर देखना चाहिए | पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने शिंदे के बयाँ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सभी भाजपा सांसदों को उनके नेताओं के साथ आतंकवादी कहा है यह असहनीय हैं इसके दूरगामी परिणाम निकलेंगे| शिंदे के इस आपत्तिजनक बयाँ और कांग्रेस के मौन समर्थन से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी भारत को ही आतंकवाद का गढ़ बताने लग गए हैं इससे देश कि छवि धूमिल हुई है|राज नाथ सिंह ने आज अनेकों टी वी चेनलों पर कांग्रेस को चेतावनी दी है|

शिंदे पर शिकंजा कसने के लिए भाजपा ने सड़क से संसद तक लड़ाई छेड़ी :मेरठ में प्रदर्शन कल

गौरतलब है कि कांग्रेस के जयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में सुशील कुमार शिंदे ने अपने भाषण में कहा था कि भाजपा और आर एस एस के शिविरों में आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है|और कुछ निर्दोष अल्प संख्यक फंस जाते हैं|इस ब्यान को कांग्रेस की तुष्टिकरणनिति का हिस्सा बता कर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है| इस जुबानी बाण का असर भाजपा पर हुआ और यह जुबानी जंग अब सडकों पर उतर आई है|यदि समय रहते इस विवाद का समाधान नही खोजा गया तो अगला संसद सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा|

सुशील कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे से आज सुबह जब पत्रकारों ने जवाब माँगा तो शिंदे नो कमेंट्स कह कर निकल गए|

शिंदे के खिलाफ केस

दिल्ली निवासी वी पी कुमार ने दिल्ली की एक अदालत में सुशील कुमार शिंदे के विरुद्ध मान हानि का दावा दायर कर दिया है|इस याचिका में शिंदे पर दो समुदायों पर वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है|

मेरठ

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेरठ में कल २५ जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा