Ad

Tag: राष्ट्रीय लोक दल [

चौधरी अजित सिंह “रालोद” के फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

चौधरी अजित सिंह को अगले ३ सालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है|राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]के वर्ष २०१३-१६ के लिए चौधरी अजित सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है|पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी दीप चंद ढबास ने चौधरी अजित सिंह को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया|श्री ढबास ने बताया कि चुनाव नामांकन में चौधरी अजित सिंह का ही नामांकन प्राप्त हुआ और उन्हें आगामी तीन सालों के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया| चौ. अजित सिंह केंद्र सरकार में सिविल एविएशन मिनिस्टर हैं|

रालोद ने मुजफ्फरनगर हिंसा के दौरान विशेष ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अधिकारियों को हटाये जाने की सीबीआई जांच की मांग की

रालोद ने मुजफ्फरनगर हिंसा के दौरान विशेष ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अधिकारियों को हटाये जाने की सीबीआई जांच की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल [रालोद]महासचिव + लोकसभा में मथुरा से युवा सांसद जयन्त चौधरी ने हाल ही में मुजफ्फरनगर हिंसा के दौरान विशेष ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अधिकारियों के छुट्टी पर जाने के घटनाक्रम को अनुचित बताते हुए राज्य सरकार की निन्दा की है।
[१] उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरनगर में विशेष ड्यूटी पर लगाए गए एडीजी (कानून-व्यवस्था) अरुण कुमार को छुट्टी पर भेज दिया गया तथा बाद में उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। [२]उसके बाद दंगों की जांच के लिए गठित किए गए विशेष जांच प्रकोष्ठ के मुखिया पुलिस अधीक्षक केएन मिश्रा को प्रकोष्ठ के गठन के 24 घंटे के अन्दर ही हटाकर दूसरे पुलिस अधिकारी को इसकी कमान सौंप दी गई और
[३] अब मुजफ्फरगनर के एसएसपी प्रवीण कुमार का छुट्टी पर जाना, राज्य सरकार के ऊपर सवालिया निशान लगाता है।
युवा सांसद ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से प्रतीत हो रहा है कि मुजफ्फरनगर हिंसा पर राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है और न ही वह गंभीर है। युवा सांसद ने कहा है कि प्रदेश में जल्दी-जल्दी प्रशासनिक फेरबदल अव्यवस्था तथा बदहाली को दर्शाता है। इससे ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल टूटता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात ठीक नहीं है और ऊपर से पुलिस के उच्चाधिकारियों को छुट्टी पर भेजा जा रहा है जो अनुचित है। इससे साबित होता है कि प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में है और इस तरह से इस मामले की निष्पक्ष जांच असंभव है। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा होनी चाहिए।
सांसद जयन्त चौधरी ने मांग की है कि इस मामले में किसी भी निर्दोष को न फंसाया जाए और प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्य करे। रालोद महासचिव ने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग क्षेत्र में परम्परागत सौहार्द तथा शांति को बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

राष्ट्रीय लोक दल ने भी कांग्रेस की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

राष्ट्रीय लोक दल ने भी कांग्रेस की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

राष्ट्रीय लोक दल ने भी कांग्रेस की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]ने भी कांग्रेस की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है|प्रदेश भर में अब पार्टी के कार्यकर्ता धरना और प्रदर्शन करके सरकार की नाकामियों से जनता को जागरूक करेंगे |
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया के प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था नहीं है| गुंडा राज+पोलिस की वर्दी में वसूली +गेंहूं के बोनस और मथुरा में मारे गए किसानो के लिए न्याय के साथ गन्ने के बकाये के मय ब्याज भुगतान और बिजली की किल्लत को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा|३० मार्च को सिवाल ख़ास में किसान पंचायत होगी|यहाँ जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा|जिसमे रालोद मुखिया और सिविल एविएशन मंत्री चौ.अजित सिंह आयेंगे और देवेरिया में जयंत चौधरी पंचायत करेंगे|मुरादाबाद में कमिश्नर का घेराव किया जाएगा|यहाँ मुख्य मुद्दा गन्ना किसानो के बकाये का भुगतान होगा|गौर तलब है के कांग्रेस ने आज अखिलेश सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है|रालोद कांग्रेस की केंद्र में सहयोगी पार्टी है|