Ad

Tag: रिलायंस

जयपाल रेड्डी की ट्रांसफर के लिए हड़ताल समाप्त :नया चार्ज लिया

जयपाल रेड्डी ने अपने ट्रांसफर के लिए हड़ताल पर जाने की तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए आज सोमवार को अपना नया मंत्रालय विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी मंत्रालय संभाल ही लिया। विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद रेड्डी ने कहा कि ६०८०० करोड़ वाले बजट और ८००० वैज्ञानिकों से सुसज्जित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय अहम है। इसके पहले, चर्चा थी कि रेड्डी पेट्रोलियम मंत्रालय बदले जाने से नाराज हैं और इसी कारण वह नए पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को कार्यभार सौंपने नहीं आए। रेड्डी की जगह आरपीएन सिंह ने मोइली को कार्यभार सौंपा।
ज्ञात हो कि कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में रेड्डी से पेट्रोलियम मंत्रालय लेकर इसे वीरप्पा मोइली को दिया गया।

जयपाल रेड्डी की ट्रांसफर के लिए हड़ताल समाप्त :नया चार्ज लिया

श्री रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मैं नए मंत्रालय में बहुत खुश हूं।लेकिन उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय + रिलायंस और तेलंगाना से सम्बंधित विवादों को यह कह कर टाल दिया कि में कभी पूर्व के मंत्रालय पर टिपण्णी नहीं करता | हेदराबाद में कोई रैली कि जानकारी नहीं है| प्रधान मंत्री ने मुझे कान्फिडेंस में लेकर यह ट्रांसफर किया है| लेकिन अभी भी एक प्रश्न अनुत्तरित है कि रेड्डी ने पुराने मंत्रालय का चार्ज नहीं दिया मगर नया चार्ज लेने आ गए| क्या डैमेज कंट्रोल के लिए किसी दबाब ने कम किया है?
इससे पूर्व सुबह यह चार्ज नहीं लेने पर सभी तरफ से सरकार आलोचनाओं का शिकार हो रही थी |[१]भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने मंत्रिमंडल में फेरबदल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि रेड्डी को एक प्रमुख उद्योग घराने के दबाव में पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाया गया है। प्रधानमंत्री को जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि रेड्डी से अचानक यह मंत्रालय क्यों छीना गया।
[२]इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने रेड्डी को हटाने पर सवाल खडे़ किए हैं। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर रेड्डी से यह मंत्रालय क्यों छीना गया। क्या रिलायंस का विरोध करने के कारण उन्हें हटाया गया। क्या नए पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली अब रिलायंस के लिए काम करेंगे।केजरीवाल ने अंदेशा जताया कि क्या इस परिवर्तन के कारण रसोई गैस तथा बिजली के दाम और बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रेड्डी अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया और सलमान खुर्शीद को पदोन्नत करके विदेश मंत्री बना दिया गया जिन पर विकलांगों का धन हड़पने के आरोप हैं।
सरकार का कहना है कि मंत्रालय में फेरबदल प्रधानमंत्री की मर्ज़ी अनुसार होता है.
दूसरी तरफ, वीरप्पा मोइली ने इन आरोपों से इनकार किया है कि रेड्डी को रिलायंस के साथ मतभेदों की वजह से हटाया गया है। मोइली ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभालने के बाद कहा कि रेड्डी ने शानदार काम किया है।