Ad

Tag: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय जय पाल रेड्डी

बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय समारोह में ९ प्रोजेक्ट्स का चयन,राज्य स्तर के लिए,किया गया

बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय समारोह में 5 सिनियर और 4 जूनियर के प्रोजेक्ट्स का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया
भारत सरकार , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के कार्यक्रम में आज आर.वी.सी[RVC.]हा.सै.स्कूल में जनपद स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोहका आयोजन किया गया और पुरूस्कार वितरित किये गए जबकि बीस स्कूलो को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा तैयार की गई किट वितरित की गई
निर्णायक मण्डल ने नौ प्रोजेक्टस का चयन ८+.९+.१० . नवम्बर 2013 को महामाया नगर राजकीय बालिका इन्टर कालिज,नोएडा में होने वाले राज्य स्तर आयोजन के लिए किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सिंह पत्नी आर.वी.सी.कमाण्डेन्ट मेजर जनरल जगविन्दर सिंह ने बाल वैज्ञानिको को पुरूस्कृत किया। पुरुस्कारों की घोषणा बाल विज्ञान कांग्रेस,मेरठ के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने की।
सिनियर वर्ग में ट्रांसलेम से [१]शशांक त्यागी,आर.जी.इन्टर कालिज से [२]उर्मी भारद्वाज व[३] मोनिका अग्रवाल,सेठ बी.के माहेश्वरी [४]नेहा राणा,सफलता इ.का. से [५]ज्योति शर्मा जबकि जूनियर वर्ग में चावली देवी गल्र्स इ.का. से[१] विघि शर्मा,आर.वी.सी.सेन्टर से [२]अवधेश सिंह, के.के.इन्टर कालिज से [३]रजत कुमार और सुभाष ऐकेडेमी से [४]हिमान्शु शर्मा के प्रोजेक्टस का चयन किया गया।
विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिवेन्द्र सिंह अधिकारी ने बाल वैज्ञानिको को सम्बोधित किया तथा स्कूल के बच्चो द्वारा तैयार किये गये माडल को भी देखा। प्रधानाचार्या डा0 उमा देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डा0ए.के.शुक्ला,डा0 सुषमा शर्मा,डा0 मंजूला अग्रवाल, मतीन अंसारी,गीता सचदेवा,डा0डी.के.पाल का सहयोग भी रहा।

जयपाल रेड्डी की ट्रांसफर के लिए हड़ताल समाप्त :नया चार्ज लिया

जयपाल रेड्डी ने अपने ट्रांसफर के लिए हड़ताल पर जाने की तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए आज सोमवार को अपना नया मंत्रालय विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी मंत्रालय संभाल ही लिया। विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद रेड्डी ने कहा कि ६०८०० करोड़ वाले बजट और ८००० वैज्ञानिकों से सुसज्जित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय अहम है। इसके पहले, चर्चा थी कि रेड्डी पेट्रोलियम मंत्रालय बदले जाने से नाराज हैं और इसी कारण वह नए पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को कार्यभार सौंपने नहीं आए। रेड्डी की जगह आरपीएन सिंह ने मोइली को कार्यभार सौंपा।
ज्ञात हो कि कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में रेड्डी से पेट्रोलियम मंत्रालय लेकर इसे वीरप्पा मोइली को दिया गया।

जयपाल रेड्डी की ट्रांसफर के लिए हड़ताल समाप्त :नया चार्ज लिया

श्री रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मैं नए मंत्रालय में बहुत खुश हूं।लेकिन उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय + रिलायंस और तेलंगाना से सम्बंधित विवादों को यह कह कर टाल दिया कि में कभी पूर्व के मंत्रालय पर टिपण्णी नहीं करता | हेदराबाद में कोई रैली कि जानकारी नहीं है| प्रधान मंत्री ने मुझे कान्फिडेंस में लेकर यह ट्रांसफर किया है| लेकिन अभी भी एक प्रश्न अनुत्तरित है कि रेड्डी ने पुराने मंत्रालय का चार्ज नहीं दिया मगर नया चार्ज लेने आ गए| क्या डैमेज कंट्रोल के लिए किसी दबाब ने कम किया है?
इससे पूर्व सुबह यह चार्ज नहीं लेने पर सभी तरफ से सरकार आलोचनाओं का शिकार हो रही थी |[१]भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने मंत्रिमंडल में फेरबदल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि रेड्डी को एक प्रमुख उद्योग घराने के दबाव में पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाया गया है। प्रधानमंत्री को जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि रेड्डी से अचानक यह मंत्रालय क्यों छीना गया।
[२]इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने रेड्डी को हटाने पर सवाल खडे़ किए हैं। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर रेड्डी से यह मंत्रालय क्यों छीना गया। क्या रिलायंस का विरोध करने के कारण उन्हें हटाया गया। क्या नए पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली अब रिलायंस के लिए काम करेंगे।केजरीवाल ने अंदेशा जताया कि क्या इस परिवर्तन के कारण रसोई गैस तथा बिजली के दाम और बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रेड्डी अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया और सलमान खुर्शीद को पदोन्नत करके विदेश मंत्री बना दिया गया जिन पर विकलांगों का धन हड़पने के आरोप हैं।
सरकार का कहना है कि मंत्रालय में फेरबदल प्रधानमंत्री की मर्ज़ी अनुसार होता है.
दूसरी तरफ, वीरप्पा मोइली ने इन आरोपों से इनकार किया है कि रेड्डी को रिलायंस के साथ मतभेदों की वजह से हटाया गया है। मोइली ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभालने के बाद कहा कि रेड्डी ने शानदार काम किया है।