Ad

Tag: विशेष राज्य का दर्जा

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी आज केन्द्रीय न्रेतत्व की क्षमता का परिचय दिया

[दिल्ली]के रामलीला मैदान में आयोजित अधिकार रैली में बिहार गरजा तो विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर केंद्र ने भी नरम रुख दिखाया बिहार के बहाने नीतीश ने भी दूसरे पिछड़े राज्यों का नेतृत्व खुद ही संभाल कर नरेन्द्र मोदी के पी एम् के पद और शीला दीक्षित के दिल्ली के क्लेम को चुनौती दे डाली| आज १७ मार्च रविवार को रामलीला मैदान की रैली में लगभग 70 हजार की भीड़ में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के नारे के साथ ही बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा भी मांगा गया|।बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शक्ति है| अब उसे संसाधन मुहैया कराना केंद्र का काम है। बदले में बिहार देश के विकास की राह तैयार करेगा| कोई इसे भीख न समझे| यह बिहार का हक है| रैली के तुरंत पश्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने मांगों के प्रति नरम रुख जताकर नीतीश की ओर कांग्रेस के बढ़ते कदम का संकेत दे दिया।

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी आज केन्द्रीय न्रेतत्व की क्षमता का परिचय दिया

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी आज केन्द्रीय न्रेतत्व की क्षमता का परिचय दिया


नीतीश ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे दूसरे पिछड़े राज्यों का न्रेतत्व भी सँभालते हुए कहा कि रामलीला मैदान की यह लड़ाई सभी पिछड़े राज्यों के लिए है। उड़ीसा+पश्चिम बंगाल+ झारखंड जैसे कई दूसरे राज्यों ने भी इसके लिए दबाव बढ़ाया है। नीतीश ने परोक्ष रूप से मुख्य सहयोगी भाजपा को आगाह कर जदयू की राजनीतिक रणनीति का भी अहसास करा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लेने की बात कही। बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस बाबत एक संकल्प को ध्वनिमत से पारित कराया।उधर भाजपा के सांसद शत्रुघन सिन्हा ने इस मांग को जायज बताया तो शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस मांग को पूरी नहीं करने वाली|
एन डी ऐ के सत्ता में आते ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया जायेगा|कांग्रेसी प्रवक्ता शकील अहमद ने दबे जुबान इस रैली के माध्यम से राजनीती का आरोप भी लगा दिया|
रिक्शा+ रेहड़ी+ तिपहिया+ टेंपो+ बस के आगमन का सिलसिला रैली के अंत चलता रहा।गौरतलब है कि बीते दिन गुजरात के मुख्य मंत्री ने आज तक के कानक्लेव में अपनी क्षमता का परिचय दिया था |