Ad

Tag: सहेंद्र सिंह रमाला

रालोद के निष्काषित [एकमात्र]विधायक ने भाजपा का दामन थामा

[लखनऊ,यूपी] रालोद के निष्काषित [एकमात्र]विधायक ने भाजपा का दामन थामा| किसी समय छपरौली को च चरण सिंह की छपरौली कहा जाता था लेकिन अब यह गढ़ भी ढह गया |च. चरण सिंह के पुत्र च. अजित सिंह की पार्टी रालोद के एक मात्र विधायक
सहेंद्र सिंह रमालाअपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गये।
बागपत जिले की छपरौली सीट से चुने गये रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के समक्ष पार्टी में शामिल हुये। इस पाला बदलने से रालोद की बची खुची छवि को ठेस पहुँच सकती है
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष शुक्ला के अनुसार ‘कैराना और नूरपुर का उपचुनाव घोषित हो चुका है। सहेंद्र सिंह रमाला के पार्टी में शामिल होने से इन दोनों सीटों पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी दोनों सीटों पर निश्चित ही विजय हासिल करेगी।’ कैराना लोकसभा सीट और नूरपूर विधानसभा सीट पर 28 मई को उपचुनाव होगा और 31 मई को मतगणना होगी।
मालूम हो के विधायक रमाला को राज्यसभा में क्रास वोटिंग के कारण पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।