Ad

Tag: साध्वी प्रज्ञा

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने भी छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह की भोपाल में खींची गई लाईन को पकड़ते हुए अरसे से विवादित और दबे हुए अयोध्या मुद्दे को आज उत्तर प्रदेश में भी उछाल दिया है|श्री मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण एलेक्शन मुद्दा नहीं है| यह भाजपा का स्थाई और आवश्यक कमिटमेंट है| उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के भगवा आतंक वादी वाले ब्यान कि भर्त्सना करते हुए इस बयाँ को भारतीयता पर हमला और देश द्रोह तक करार दे दिया| उन्होंने मालेगांव कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञाका बचाव करते हुए इसे केंद्र सरकार कि साजिश करार दिया|
गौर तलब है कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर राज नाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी मंदिर के मुद्दे से पीछे नही हठी है |अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत जरुरी है|
हाल ही के घटना क्रम को देखते हुए लगने लगा है कि भाजपा अपने पूर्व के हिन्दुतत्व के मुद्दे पर लौटने की तैय्यारी में है | गुजरात के मुख्य मंत्री नरेद्र मोदी को प्रधान मंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना और फिर प्रयाग के कुम्भ में संतों से उन्हें आशीर्वाद दिलाने केलिए आये दिन माहौल बनाया जाने लगा है|यहाँ तक कि एन दी ऐ के घटक दल जे डी यू को झटके भी देने शुरू कर दिए गए हैं|