Ad

Tag: सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह

विदेशों से संचालित एक सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह ने, भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन केलिए, डॉ मन मोहन सिंह को भी समन देने की ठानी

विदेशों से संचालित एक सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह ने भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन केलिए डॉ मन मोहन सिंह को भी समन देने की ठानी विदेशों से संचालित एक सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह [एस ऍफ़ जे]भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों को मीडिया की सुर्खियाँ देने में कोई कसर नहीं छोड़ता यह संगठन विशेष कर तब हरकत में आता है जब कोई भारतीय नेता अमेरिका की धरती पर कदम रखता है | भारतीय नेता का स्वागत ऐसे ही कोर्ट समन दवारा किया जाता है| प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह के न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान भी यह प्रभाव शाली संगठन मीडिया में आ गया है|
अमेरिकी अदालत से प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह के खिलाफ 1990 में पंजाब में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में इस संगठन ने समन जारी करवाने की तैय्यारी कर ली है|
डॉ मनमोहन सिंह के अमेरिका में आगमन पर व्हाइट हाउस स्टाफ और सिंह की सुरक्षा टीम के सदस्यों को यह समन सौंपने की बात कही जा रही है|अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के लिए भारतीय प्रधानमंत्री गुरुवार को अमेरिका पहुँच गए हैं |
इससे पूर्व 4/9/2013 अमेरिका में इलाज करवाने के लिए पहुंची यूं पी ऐ अध्यक्षा श्री मति सोनिया गाँधी को भी अस्पताल के स्टाफ के माध्यम से समन दिए जाने की बात उठी थी उस समय न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में कथित तौर पर शामिल कांग्रेस नेताओं को ‘बचाने’ को लेकर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को समन जारी कियाथा जबकि एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी इसी स्थिति का सामना करना पडा था| एसएफजे ने इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री कमलनाथ सहित कई भारतीय नेताओं के खिलाफ इस तरह के विफल प्रयास किए जा चुके हैं|