Ad

Tag: 100DaysOfNDAGovt

मोदी सरकारके १०० दिनों के रिपोर्ट कार्ड की राजनीतिक दलों ने की आलोचना

नरेंद्र मोदी नीत एन डी ऐ की केंद्र में सरकार के शुरूआती १०० का आंकलन करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी रहे राजनीतिक दलों ने कढ़ी आलोचना की है|कंग्रेस्स +सपा+और “आप” पार्टी ने एक स्वर में भाजपा के वायडून को छलावा बताया है |
कांग्रेस ने तो १०० दिन पूरे होते ही सरकारके कामकाज को लेकर जिलास्तर पर प्रदर्शन किये| छोटे से लेकर बढे नेताओं ने अपनी असंतुष्टि का इजहार किया टी वी चैनलों पर चेरे बदल बदल कर एक यही डिबेट हो रही हैं | श्रीमती सोनिया गांधी ने भी जनता के असंतोष के साथ अपना स्वर मिलाया|
यूं पी में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अनुसार 100 दिनों में ही जनता महसूस करने लगी है कि उसके साथ छलावा हुआ है।
केन्द्र सरकार के सौ दिनों में आम जनता ने जो सपने देखे थे वे सब धूल खा रहे हैं। नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं। पूंजीपतियों को रियायतें दी जा रही हैं और गरीब भुखमरी की मार खा रहा है। इन दिनों उत्तर प्रदेश में बाढ़ आई हुई है एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा को राहत कार्य में सरकार की मदद करनी चाहिए थी पर वह तो राज्य सरकार की आलोचना में ही लगी है।
“आप” पार्टी ने भी विज्ञप्ति जारी करके केंद्र सरकार के वायदों को उकेरा | काले धन+महंगाई+भ्र्ष्टाचार+पर्यावरण+पार्लियामेंट का अपराधीकरण आदि को लेकर सरकार की कढ़ी आलोचना की है

नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधी मीडिया+सेक्युलर पॉलिटिशियन्स को जापान से व्यंगात्मक जवाब दिया

[टोक्यो] नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधी मीडिया+सेक्युलर पॉलिटिशियन्स को जापान से व्यंगात्मक जवाब दिया जापान दौरे पर आये नरेंद्र मोदी ने भारत में अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाने पर लिया और सेक्युलर मीडियाके साथ अपने राजनितिक विरोधियों पर भी तंज कसे| दरअसल नरेंद्र मोदी की सरकार के १०० दिनों की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा राजनीतिक मुहीम छेड़ी गई हैजिसके अंतर्गत मोदी को लगातार स्वप्नों का जूठा सौदागर बताया जा रहा है| सम्भवत इसीका जवाब देने के लिए मोदी ने इस मंच का प्रयोग बढ़ी चतुराई और सफलता पूर्वक किया | जिसे तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत और समर्थन भी मिला|
टोक्यो में भारतीय दूतावास में स्वामी विवेकानंद भवन का शिलान्यास करने के पश्चात भारतीय प्रधान मंत्री ने अप्रवासी भारतीय समुदाय को सम्बोधित किया |अपने भाषण में रोचकता लाते हुए मोदी ने कहा कि वे कहीं भी जाते हैं उपहार स्वरुप गीता भेंट करते हैं क्योंकि उनके पास गीता से बढ़ कर और कुछ देने को नहीं है विश्व को लेने के लिए भी गीता से बढ़ कर कुछ नहीं है |आज भी उन्होंने जापान के महाराज को गीता भेंट की है मगर भारत में इसे ना जाने किस रूप में लिया जाएगा |इस पर टी वी चैनल्स पर बहस छेड़ी जाएगी भारत में सेक्युलर पॉलिटिशियन्स इल्जाम लगाएंगे कि मोदी ने तो गीता को भी कम्युनल बना दिया|उनकी अपनी सोच है शायद उनकी रोजी रोटी के लिए यह जरूरी भी होगा अब अगर हम नहीं होंगे तो उनकी रोजी रोटी कैसे चलेगी |
फोटो कैप्शन
The Emperor of Japan, His Majesty Akihito with the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in Tokyo, Japan on September 02, 2014.