Ad

Tag: 85 वर्षीय कृष्णा अरोरा को प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल

कृष्णा अरोड़ा को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल (O A M ) के लिए चुना गया

भारतीय मूल की 85 वर्षीय कृष्णा अरोड़ा को प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल (O A M ) के लिए चुना गया है। एक सामुदायिक सेवा का संचालन करने वाली कृष्णा को भारतीय समुदाय को दिए गए योगदान के लिए इस साल का प्रतिष्ठित पुरुस्कार देने के लिए चुना गया है।
भारत की राजधानी दिल्ली के एक कैटरिंग कॉलेज की पूर्व प्राचार्य कृष्णा अरोड़ा ने प्रवासियों के अकेलापन को दूर करने के लिए समर्पित भाव से काम किया है|

कृष्णा अरोड़ा को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल (O A M ) के लिए चुना गया

कृष्णा आस्ट्रेलिया में एक हॉटलाइन टेलीसर्विस चलाती हैं, जो कुकिंग [ पाक कला \के बारे में रोचक जानकारी और सुझाव देती है।
वह विक्टोरिया में एक सामुदायिक केंद्र में दो साल से ऑस्ट्रेलियाई लोगों को एशियाई पाक कला भी सिखा रही हैं।
पूर्व में भारतीय मूल की जायसी वेस्ट्रिप (2000), माला मेहता (2006) और वेत्तात राजकुमार (2009) को भी सम्मानित किया जा चुका है। बीते साल नवंबर में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है |