Ad

Tag: AirAsiaIndia

मिस्त्री के आरोप पर केंद्र ने एयरएशिया इंडिया की नैतिकता को रडार पर लिया

[नयी दिल्ली] मिस्त्री के आरोप पर केंद्र ने एयरएशिया इंडिया की नैतिकता को विजिलेंस रडार पर लिया |
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह टाटा समूह के ‘बख्रास्त’ चेयरमैन साइरस मिस्त्री द्वारा एयरएशिया इंडिया के बारे में दी गयी कथित जानकारी से जुड़े मुद्दों पर बराबर निगाह रखे हुए है और उसके संज्ञान में कार्रवाई योग्य कोई बात आती है, तो उस पर कदम उठाया जाएगा। एयरएशिया इंडिया में टाटा समूह भी भागीदार है।
नागर विमानन सचिव आर एन चौबे के अनुसार इस विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी का इंतजार हैं|
लेकिन उन्होंने फिलहाल किसी भी जानकारी से इंकार किया है |
मिस्त्री ने एयरएशिया के साथ टाटा समूह के विमानन क्षेत्र के संयुक्त उद्यम में ‘नैतिकता संबंधी’ चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि फॉरेंसिक जांच में 22 करोड़ रु के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का खुलासा हुआ है। यह लेनदेन भारत और सिंगापुर में ऐसी इकाईयों के साथ किया गया है जिनका अस्तित्व ही नहीं था।
मिस्त्री को सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया।
उनका स्थान उनके पूर्ववर्ती रतन टाटा ने लिया है। मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापोरजी पल्लोनजी निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है और यह टाटा समूह के सबसे बड़े शेयरधारकों में है।