Ad

Tag: AkhileshTripathi

सोमनाथ भारती के बाद अब”आप”के दो विधायकों के”अहम”ने भी पोलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कराया

[नई दिल्ली]सोमनाथ भारती के बाद अब”आप”के दो विधायकों के”अहम”ने भी पोलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कराया
आम आदमी पार्टी[आप] के दो विधायकों के खिलाफ पोलिस ठाणे पर हंगामा+तोड़फोड़ [Rioting]करने के आरोप में ऍफ़आईआर दर्ज हुई
आप की पिछली ४९ दिन की सरकार के कानून मंत्री सोम नाथ भारती के खिलाफ भी ऐसी ही कार्यवाही हो चुकी है|नार्थ दिल्ली के बुराड़ी के पोलिस स्टेशन के बाहर शुक्रवार की रात यह हंगाम हुआ |इसमें विधायक संजीव झा[बुराड़ी]+अखिलेश त्रिपाठी [मॉडल टाउन]और ६ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है|
प्राप्त जानकरी के अनुसार थाने में वाहन पार्किंग को लेकर संजीव झा का अहम ड्यूटी पर एक कांस्टेबिल के अहम से जा टकराया जिसके फलस्वरूप यह हंगामा हुआ|गौरतलब है के जनवरी २०१४ में डैनिश महिला विवाद में सोमनाथ भारती ने भी अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर हंगामा किया था उनके खिलाफ भी रंगभेद के आरोप लगे और कानूनी कार्यवाही हुई जिसके फलस्वरूप “आप” पार्टी की बेहद किरकिरी हुई|सम्भवत उसी आंच से बचने के लिए सोम नाथ को वर्तमान केबिनेट में शामिल नहीं किया गया लेकिन उस घटना से सबक लेकर अपन आचरण सुधारने के बजाय इन दो विधायकों ने भी रात को कानून अपने हाथों में लेने का प्रयास किया|हंगामा किया और पोलिस पर पथराव तक कराया|जिसमे ९ पोलिस वालों के आलावा ६ आप कार्यकर्ता के जख्मी होने के समाचार हैं
मालूम हो के सी एम पद की शपथ ग्रहण समारोह में स्वयं अरविन्द केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को घमंड नहीं करने का उपदेश दिया था लेकिन यहाँ उनके अपने विधायकों का अहम ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया|