Ad

Tag: AlkaLamba

“आप”विधानसभा की लड़ाई को सड़कों पर ले आई और भाजपा विधायक के घर पर प्रदर्शन किया

[नई दिल्ली]”आप” पार्टी अपनी विधान सभा की लड़ाई को सड़कों पर ले आई और भाजपा विधायक के घर पर प्रदर्शन किया |
आम आदमी पार्टी [आप]ने आज भाजपा विधायक ओपी शर्मा की विधायकी के तत्काल निलंबन की मांग की और शर्मा के निवास के सामने एक विशाल प्रदर्शन किया। शर्मा पर आरोप लगाया गया है के उन्होंने विधानसभा के पटल पर आप पार्टी के विधायक अलका लांबा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।उन्हें तत्काल सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया था
गौरतलब है ७० विधायकों वाली विधान सभा में आप पार्टी के ६७ विधायक आये थे

भाजपा विधायक ने मिठाई की दूकान बंद कराने आई ऐऐपी की अलका लांबा को नशेड़ी बताया

[नयी दिल्ली]भाजपा विधायक ने मिठाई की दूकान बंद कराने आई ऐ ऐ पी की अलका लांबा को नशे की आदी बताया|सुबह पांच बजे नशा उन्मूलन कार्यक्रम चलाने वाली अलका लांबा को ही ओम प्रकाश शर्मा ने नशेड़ी बता दिया |
भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा ने “आप” की विधायक अलका लांबा को ‘‘नशे का आदी’’ बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने नशा विरोधी अभियान का नेतृत्व करने के पीछे उनकी ‘‘मंशा’’ पर सवाल खड़े किए जिसके कारण उन पर हमला हुआ।
चांदनी चौक में दुकानों में तोड़फोड़ के लिए चांदनी चौक की विधायक लांबा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘‘गुंडों’’ की संलिप्तता के आरोप लगाते हुए शर्मा ने धमकी दी कि भविष्य में इस तरह के मामलों में भाजपा के ‘‘लाठियों से लैस’’ कार्यकर्ता जवाबी कार्रवाई करेंगे।
शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों ने कहा है कि लांबा यहां देर रात दिखती हैं और मेरा मानना है कि नशे को खत्म करने का समर्थक कोई व्यक्ति यहां रात एक बजे से सुबह चार बजे के बीच नहीं आएगा।’’ शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह संभवत: दिखाता है कि वह खुद ही नशे की आदी हैं। मैं कोई महिला विरोधी टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं लेकिन अगर महिला शक्ति के नाम पर आप फूलन देवी बनना चाहती हैं तो यह नहीं चलेगा। वह नशे की आदी हैं जो नशे में हिंसक हो गई थीं।’’ उत्तर दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में नशा विरोधी अभियान के दौरान लांबा पर हमला हुआ जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
शर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के ‘‘गुंडाराज’’ और ‘‘जंगलराज’’ को साबित करने के लिए भाजपा को किसी साक्ष्य की जरूरत नहीं है क्योंकि लांबा की गलती का सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।इससे पूर्व आप के नेताओं ने हमले का संदेह भाजपा पर व्यक्त किया

ऐऐपी की विधायक अलका लाम्बा को भाजपाई नेता की दूकान के सामने नशामुक्ति अभियान चलाना महंगा पड़ा

[नई दिल्ली] ऐऐपी की अलका लाम्बा को भाजपाई नेता की दूकान के सामने नशा मुक्ति अभियान चलाना महंगा पड़ा |अगस्त क्रान्ति दिवस पर नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने निकली अलका लाम्बा पर कश्मीरी गेट के यमुना बाजार में हमला हुआ | इसकी जानकारी स्वयं लाम्बा ने ट्वीटर पर दी है |दिल्ली में सत्ता रुड ऐ ऐ पी के नेत्री अलका लाम्बा ने ट्वीट किया
“नशे के खिलाफ लड़ाई का अंजाम … मुझ पर हमला कर मेरा सिर फाड़ दिया गया, खून बहने के वावजूद भी मैं मैदान नहीं छोडूंगी.”.
“अगस्त क्रांति दिवस .. नशे के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी.. यह हमारी जिद्द है”…
आप के सीनियर लीडर आशुतोष ने इसे भुनाने में कोई विलम्भ नही किया और ट्वीट कर इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।
पत्रकार से ऐ ऐ पी के नेता बने आशुतोष के अनुसार जिन लोगों ने हमला किया वोह भाजपा के विधायक ओम प्रकाश शर्मा की मिठाई की दुकान में काम करते हैं