Ad

Tag: AnilVijJibeOnCongress

कांग्रेस की किसान सम्मान रैली को हरियाणवी मंत्री अनिल विज ने बैंड बाजा”पार्टी बताया

[दिल्ली,चंडीगढ़]कांग्रेस की किसान सम्मान रैली को भाजपा ने बैंड बाजा”पार्टी बताया
कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान रैली में आज हरियाणा में पार्टी के भीतर कथित कलह खुलकर सामने आ गयी, जहां अलग अलग तरह की पगड़ी पहने समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की तो भाजपा ने इसे “बैंड बाजा”पार्टी बता डाला
हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने जब भाषण दिया तो इस दौरान गुलाबी पगड़ी पहने लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। इन लोगों को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थक समझा जाता है।
हालांकि जब हुड्डा धन्यवाद अदा कर रहे थे तो उसी भीड़ ने उनका अभिवादन किया।
रोहतक से हुड्डा समर्थक होने का दावा कर रहे बलवान सिंह ने कहा, ‘‘गुलाबी पगड़ी पहने सभी लोग हुड्डा के समर्थक हैं। लाल पगड़ी पहने लोग तंवर के समर्थक हैं। लेकिन उनकी संख्या नहीं के बराबर है।’’ किसान रैली में बड़ी संख्या में हरियाणा के किसान यहां रामलीला मैदान में एकत्रित हुए थे।
कांग्रेस की इस रैली का भाजपा के दबंग हरियाणवी मंत्री अनिल विज ने मजाक उड़ाते हुए अनेकों ट्वीट किये हैं
“दिल्ली रैली में कांग्रेसी बावर्दी पहुंचे हैं | कुछ पिंक तथा कुछ लाल पगड़ी में | कांग्रेस अब बैंड बाजा पार्टी बन गई है | अच्छा काम है |”
हरियाणा में किसानों की जमीन का सब से बड़ा भक्षक आज दिल्ली रैली में किसानो का रक्षक होने का झूठा दावा कर रहा है
आज़ादी के आधा से ज्यादा समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस को सत्ता जाते ही किसानों ओर मजदूरों की याद आने लगी |
वाह रे राजनीति !राहुल गांधी अपनी माँ को संभाले।भाजपा के राज में भारत माता पुरी तरह सुरक्षित है ।

अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कांग्रेस को हज करने वाली बिल्ली की संज्ञा दी

[चंडीगढ़]अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए काॅन्ग्रेस को हज करने वाली बिल्ली की संज्ञा दी
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संसद ठप्प करके परिसर में धरनारत कांग्रेस की जम कर खिल्ली उड़ाई
अनिल विज ने ट्वीट किया है
“सौ चूहे खा कर बिल्ली हज कर रही है ओर संसद को चलने से रोक रही है”
गौरतलब है कि कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में गतिरोध पैदा किया हुआ है|बीते दिनों इनके सांसदों के दुर्व्यवहार के चलते स्पीकर ने २५ सांसदों को सस्पेंड कर दिया जिसे लेकर कांग्रेस संसद परिसर में धरना दे रही है