Ad

Tag: AOHume

कांग्रेस ने आज विधानसभा में अनिलविज के खिलाफ नारे लगाये और सदन के बिजनेस को बाधित किया

[चंडीगढ़]हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने अनिल विज के खिलाफ नारे लगाये और सदन के बिजनेस को बाधित किया|स्वास्थ्यमंत्री विज से माफ़ी की मांग आज भी उठाई गई | बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की संस्थापक अंग्रेज ऐ ओ ह्यूम के हवाले से कांग्रेस को अंग्रेजों की औलाद कहा था जिसपर विपक्षी कांग्रेस ने हंगामा किया|कांग्रेस का हंगामा आज भी जारी रखा | मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्थिति को संभालते हुए अनिल विज की टिपण्णी को सदन की कार्यवाही से निकलवाने में अहम भूमिका निभाई | लेकिन कांग्रेस विधायक अनिल विज से माफ़ी की मांग पर अड़े रहे | श्री विज ने माफ़ी मांगने से इंकार किया है और ट्वीट करके अपने आरोप को दोहराया है |श्री विज ने ट्वीट किया है
“कांग्रेस के जन्मदाता ऐ ओ ह्यूम ने 1857 में आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजी सेना की रहनुमाई कर क्रांतिकारियों के खिलाफ युद्ध लड़ तरक्की पायी थी”