Ad

Tag: AshokGahlot

मुख्यमंत्री गहलोत ने चौड़ा रास्ता में लिया कुल्हड़ चाय का आनंद

[जयपुर]मुख्यमंत्री गहलोत ने चौड़ा रास्ता में लिया कुल्हड़ चाय का आनंद
मुख्य मंत्री जब कुल्हड़ में चाय पिए तो खबर तो बनती ही है | राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ऐसी ही खबर के आधार बने |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार प्रातः अक्षय ऊर्जा दौड़ को रवाना करने के बाद चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उन्होंने यहां मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ चर्चा की।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग आदि भी उपस्थित थे