Ad

Tag: B J P Mahila morcha

विजया राजे सिंधिया राजपथ से उतर कर लोक पथ पर आई और लोक माता बन गई:९४ वी जन्म तिथि

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने पार्टी के संस्थापकों में से एक राजमाता विजया राजे सिंधिया के योगदान को याद किया और पार्टी की महिला मोर्चा की सद्स्यायों को
दिवंगत नेत्री के पद चिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया|
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राज माता विजया राजे सिंधिया की ९४ वी जन्म तिथि मनाई गई|इस अवसर पर राजमाता की प्रतिमा का मल्यार्पण किया गया |पार्टी अध्यक्ष ने बताया के श्रीमती विजया राजे शाही सिंधिया परिवार के राजपथ से उतर कर लोक पथ पर आई थी और राजमाता से लोक माता बन गई|तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गाँधी के कोप भाजक बनी और तिहार जेल में सजा याफ्ता महिलाओं के साथ भी रही|इनका त्याग+तपस्या+और ममतामय स्वरुप हमारा संबल है|
महिला मोर्चा प्रभारी मृदुला सिन्हा+राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा+सचिव आशा शर्मा+सुधा जैन+योगिता सिंह आदि महिला पदाधिकारी उपस्थित थी |

भाजपा के महिला मोर्चा की सदस्यायों ने सीमा पर तैनात सैनिकों की कलाइयों पर राखी[रखडी] बांधी

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा]की महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सरोज पाण्डेय ने अन्य पदाधिकारियों के साथ भारत पाक सीमा तैनात जवानो की कलाई पर राखी बांधी| डॉ पाण्डेय ने इस अवसर को जीवन का यादगार क्षण बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार क्षण है जब वह सरहद पर अपने सैनिक भईयों को राखी बांधने आई हैं|
इस शुभ अवसर पर गुजरात की सांसद श्री मति दर्शना दजदोश+जयश्री पटेल+ बिहार से रमा देवी+लतिका शर्मा+रेखा गुप्ता+आशा जैसवाल+प्रिया सेठी आदि उपस्थित थे|

स्कूलों की बालिकाओं ने राज नाथ सिंह की कलाई पर राखी बाँध कर रक्षा का वचन लिया

स्कूलों की बालिकाओं ने राज नाथ सिंह की कलाई पर राखी बाँध कर रक्षा का वचन लिया


रक्षा बंधन के इस पवित्र पौराणिक धर्म को निभाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह के निवास पर भी समारोह आयोजित किया गया| यहाँ स्कूलों की बालिकाओं ने राज नाथ सिंह की कलाई पर राखी बाँध कर रक्षा का वचन लिया

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याएं पाक सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधेंगी

भाजपा की महिला मोर्चा सदस्याएं पाक सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधेंगी|मोर्चा अध्यक्षा डॉ सरोज पाण्डेय ने यह जानकरी दी है|डॉ पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में लगे हज़ारों फौजी भाईयों की कलाई सूनी न रहे इसीलिए रक्षा बंधन का त्यौहार सीमा पर तैनात इन जवानों के साथ मनाया जाएगा|
भाई बहन के इस स्नेह मय त्यौहार को सीमा पर मनाने के लिए श्रीमती दर्शाना जर्दोश+जयश्री बेन+श्री मति लतिका शर्मा + श्री मति रेखा गुप्ता+श्री मति प्रिया सेठी आदि २१ अगस्त को जम्मू के समीप तीरथ गढ़ की सीमा पर जा कर जवानो को राखी बांधेंगी|