Ad

Tag: BadaunCrime

बदायूं प्रकरण में सीबीआई की क्लीन चिट पर सपा ने पीठ थपथपाई,आप+बसपा+कांग्रेस+भाजपा ने घेरा

बदायूं प्रकरण को लेकर सी बी आई की क्लीन चिट पर समाजवादी पार्टी बेशक अपनी पीठ थपथपा कर विपक्ष को निशाने पर ले रही है लेकिन समूचा विपक्ष मुद्दा छोड़ने के पक्ष में नहीं दीखता |बसपा+कांग्रेस+भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी[आप] ने भी सी बी आई की रिपोर्ट पर सवाल उठादिए हैं |
बदायूं की दो बहनों की बलात्कार के बाद हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज इसे आत्महत्या करार दे दिया जिसे लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है| इस अवसर का लाभ उठाते हुए मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मीडिया और राजनितिक पार्टियों के सर ठीकरा फोड़ दिया हैं |
उत्तर प्रदेश की बदनामी के लिए मीडिया + एक पार्टी की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सरकार की छोटी गलतियों को बढा चढाकर पेश किया जाता है जबकि अच्छी पहल को मीडिया जगह नहीं देता।
इसके ठीक विपरीत आम आदमी पार्टी[आप] ने विज्ञप्तिजारी करके बदायूं सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा प्रस्तावित आत्महत्या सिद्धांत को खारिज कर दिया।
आप ने मांग की है के सीबीआई को अपनी रिपोर्ट पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि विश्लेषण में जल्दबाजी की जा रही है |
सीबीआई पूर्ण तथ्यों को साझा नहीं कर रहा है।पार्टी ने सवाल उठाया के कैसे दो युवा लड़कियों को शारीरिक रूप से, अपने शरीर को उठा उनकी गर्दन पर गांठ बांध, सात फुट ऊंची एक पेड़ की टहनी पर से अपना दुपट्टा बाँध कर अपने दम पर मरने के लिए शक्ति को बनाए रखने कर सकते हैं? निश्चित रूप से इसमें एक अनिर्णायक कहानी की बदबू आ रही है।
पांच सक्षम डॉक्टरों द्वारा किए गए प्रारंभिक पोस्टमार्टम बलात्कार की पुष्टि की थी जो इनकार नहीं किया जा सकता है।
सीबीआई केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर ही काम कर रहा है?
“आप” ने बदायूं केस को अंतरराष्ट्रीय शर्म की बात कह कर इसे उत्तर प्रदेश में निराशाजनक कानून और व्यवस्था की स्थिति की स्वीकृति से बचने के लिए एक सुविधाजनक कवर अप बताया ।

डी जी पी ने बदायूं में दलित बहनों के साथ दुराचार+हत्याकांड की तफ्तीश को एक नया मोड़ दिया

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध ग्राफ से चहुँ और आलोचनाओं में घिरी समाज वादी पार्टी की सरकार ने डी जी पी और मुख्य सचिव गृह को संकट मोचक के रूप में उतारा है | इसका लाभ भी नजर आने लग गया है |डीजीपी आनंद लाल बनर्जी ने बदायूं में दो बहनों के साथ दुराचार+हत्याकांड की तफ्तीश को एक नया मोड़ दे दिया है | जिस केस की तफ्तीश के लिए सी बी आई की मांग स्वीकार कर ली गई है और कुछ पोलिस वाले सस्पेंड किये जा चुके हैं उसी केस में अब कहा जाने लगा है के एक किशोरी के साथ तो बलात्कार हुआ ही नहीं और दोनों किशोरियों की हत्या संपत्ति [ HonourKilling]के लालच में की गई होगी | इसके अलावा यह भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है के एक आरोपी ने बलात्कार किया ही न हो |बदायूं का दौरा करने के पश्चात डी जी पी ने शनिवार को मीडिया को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बाबत बताया |
टॉप कॉप बनर्जी ने बताया कि दोनों दलित बच्चियों की मौत से किन लोगों को फायदा हो सकता था। उस एंगल पर भी कार्य हो रहा है |

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उदय होने के लिए शेव वैव बना कर बदायूं काण्ड को पहली सीढ़ी बना लिया है

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

सपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये कांग्रेसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब समझ आएगी ?देख तो लोक सभा के चुनावों में अपने साथ हसाड़ी कश्ती डूबोने के बाद भी चैन से नहीं बैठ रहे| अपने कांग्रेस के भीतर से उठ रहे विरोधी स्वरों को दबाने के लिए अब बदायूं की किशोरियों की हत्या के मामले को उछाल रहे हैं और उनके परिवार जनों को उकसा रहे हैं|भई हसाडे सोणे मुख्य मंत्री ने इन किशोरियों के बलात्कार के बाद हत्या की जांच के लिए सी बी आई के द्वार पर मत्था टेकने की शर्त स्वीकार कर ली है इसके बावजूद इन्होने ५-५- लाख रुपयों के मुआवजे की रकम ठुकरवा दी|ओये ऐसे कही राजनीती होती है ?

झल्ला

ओ मेरे पहलवान जी आप शायद भूल गए के मरा हाथी भी सवा लाख का हुआ करता था| इसलिए राहुल गांधी की एक विजिट ने ही आप लोगों को हिल कर रख दिया और सी बी आई के समक्ष दंडवत होना स्वीकार कर लिया |अभी भी समय है ओनली मुआवजे और जांच के सियासी चक्रव्यूह से बाहर निकल आईये और अपना पराया भूल कर न्याय दिलवाइए| जहां तक रही बात कांग्रेस में भीतर घात की तो श्रीमान कांग्रेस में चढ़ते सूरज को सलाम करने की परिपाटी पुरानी हैलेकिन ये वोह सूरज है जिसका डूबने के बाद उदय जरूर होता है| पहलवान जी होशियार हो जाओ राहुल गांधी ने भी शेव वैव बना कर उदय होने के लिए बदायूं काण्ड को पहली सीढ़ी बना लिया है |

अखिलेश यादव ने बदायूं में दो नाबालिक लड़कियों की बलात्कार+हत्या के मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने को कहा

[लखनऊ]उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं में दो नाबालिक लड़कियों की बलात्कार के पश्चात हत्या किये जाने को गंभीरता से लेते हुए पोलिस अधिकारीयों को कड़ी फटकार लगाईं और कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए| इसके साथ ही मामले को फ़ास्ट ट्रैक में चलाने को भी कहा | उन्होंने प्रभावित परिजनों को ५-५ लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान भी किया |
अखिलेश यादव ने पोलिस महानिदेशक ऐ एल बनर्जीऔर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद बदायूं के थाना उसैहत+ग्राम कटरा सादातगंजमें दो नाबालिक लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध की समीक्षा की|स्थानीय पोलिस के अनुसार तीन बलात्कारियों को दो पोलिस वालों[एक हेड कांस्टेबल] ने सहयोग दिया था इनमे से एक पोलिस वाला और दो हत्यारे पकडे जा चुके हैं |शेष के लिए काम्बिंग जारी है| इसी जघन्य अपराध को लेकर बसपा नेता सुश्री मायावती और “आप” पार्टी के संजय सिंह ने भी[ अलग अलग} मामले की जांच सी बी आई से कराने की मांग उठाई है|