Ad

Tag: BadrinathDham

लुधियाना के सूद ने भगवान विष्णु को नया रत्नजड़ित स्वर्णछत्र अर्पित किया

[गोपेशवर,बद्रीनाथ] लुधियाना के सूद परिवार ने भगवान विष्णु को नया स्वर्णछत्र [ Parasole ]अर्पित किया
बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु[बद्री विशाल] के विग्रह के ऊपर लगे लगभग ६०० साल पुराने २ किलो के स्वर्णछत्र के स्थान पर नया ४ किलो का स्वर्णछत्र स्थापित किया गया है।
माना जाता है कि पुराना स्वर्णछत्र करीब ६शताब्दी पूर्व ग्वालियर राजघराने की महारानी अहिल्याबाई ने लगवाया था।
चार किलोग्राम वजनी नया स्वर्णछत्र लुधियाना के ज्ञानेश्वर सूद परिवार ने लगवाया है।
विशेष पूजा के दौरान इस रत्न जड़ित स्वर्ण छत्र को स्थापित किया गया।