Ad

Tag: BiharPolice

दिल्ली पुलिस ने भगोड़े देश द्रोही शरजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया

(नयी दिल्ली)दिल्ली पुलिस ने भगोड़े देश द्रोही शरजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया जिस पर देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।
आई आई टी से स्नातक और अब जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत पीएचडी छात्र शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।’’
पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गये।शरजील के साथ ही उसकी माँ और दो भाइयों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है

ड्राई स्टेट बिहार के ‘मुंगेर; में ११६ बोतलें शराब बरामद :एक गिरफ्तार दो फरार

[मुंगेर,बिहार]शराब मुक्त बिहार के मुंगेर में ११६ बोतलें शराब बरामद |एक गिरफ्तार दो फरार
किशोर यादव को उसके हसनगंज स्थित निवास से आज इंडियन मेड विदेशी शराब की ११६ बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया|गौरतलब हेके बिहार में अप्रैल से शराब पर पूर्णतया प्रतिबन्ध है | किशोर पडौसी राज्य झारखण्ड से शराब लाकर बिहार में बेचता था|किशोर के दो साथीशत्रुजीत यादव और संतोष यादव पोलिस के हाथ नही आये

बिहार पुलिस ने पत्रकार राजदेव के [५]कातिलों की गिरफ्तारी का दावा किया

[पटना,बिहार] बिहार पुलिस ने पत्रकार के (५)कातिलों को पकड़ने का दावा किया|
बिहार पुलिस ने आज दावा किया है के हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार राजदेव रंजन के कातिलों को सीवान डिस्ट्रिक्ट में गिरफ्तार कर केस खोल लिया है |गिरफ्तार किये गए पांच अपराधियों के कब्जे से एक कंट्री मेड ७.६५ पिस्टल और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है| पोलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए अपराधियों के नाम निम्न हैं
[१]रोहित कुमार [२]विजय कुमार गुप्ता [३]राजेश कुमार [४] इशू कुमार [5] सोनू कुमार गुप्ता| पोलिस के अनुसार रोहित ने पत्रकार पर गोली चलाने का जुर्म कबूल कर लिया है
हिंदुस्तान अखबार ,के डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो हेड राजदेव रंजन को १३ मई को उस समय गोली मारी गई थी जब वह अपनी मोटर साइकिल पर स्टेशन रोड पर जा रहे थे |इस कत्ल से बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार सरकार की लचर कानून व्यवस्था सर्वत्र बेहद आलोचना हुई थी