Ad

Tag: BirdFluInDucks

हरियाणवी जींद की भी ३ बत्तखों का पंजाबी जालंधर में पोस्ट मार्टम:राम राम राम

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

हरियाणवी भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या हसाडे दो महीने के राज को बदनाम करने के लिए रोजाना ही नई साजिश रची जाने लगी है अब देख चंडीगढ़ की सुखना लेक के बहाने से हरियाणा में बर्ड फ्लू+स्वाईन फ्लू की अफवाह उड़ाई जा रही है जबकि हसाडे सोणे हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज ने ऐसी किसी महामारी के लक्षणों से भी इंकार कर दिया है

झल्ला

ओ मेरे भोले सेठ जी जींद -गटौली में भी १४ बत्तखों के मरने की खबर आई है जिनमे से ११ को आनन फानन में दफना दिया गया है|३ बत्तखों के पोस्टमार्टम की खबर पंजाब के जालंधर से आएगी तब तक तो ढेरों पानी बह चुका होगा |
अब ये तो आप भी मानोगे कि कांग्रेस और इनेलो “घाघ” हाथ धोकर आप जैसे नौसिखियों के पीछे पढ़े हुए हैं|और आप है किइनकी काट करने के लिए मीडिया या सोशल मीडिया से कौसों दूर हैं|स्थानीय चैनलों पर भी आपके प्रवक्ता इनसे घिरे दिखाई देते हैं |इसीलिए झल्लेविचारानुसार दूसरों को दोष देने के साथ साथ अपना घर भी सम्भालों

बर्ड फ्लू की आशंका में सुखना लेक की सभी बत्तखें मारी और दस दिनों के लिए पर्यटन भी बंद

[चंडीगढ़]सुखना झील में बर्ड फ्लू की आशंका में पिछले चार दिनों में लगभग १०० बत्तखों को मार कर दफनाया जा चुका है |इससे पर्यटन उद्योग को आर्थिक हानि के साथ ही प्रशासन पर भी ऊँगली उठ रही हैं |शुरुआती दौर में मरी बत्तखों को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर स्थित वन्य प्राणी रोग एवं जांच प्रयोगशाला ले जाया गया है जहां एक बत्तख में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है |जिसके फलस्वरूप लेक की सभी बत्तखों को मारने के आदेश दे दिए गए |इसके साथ ही लेक रोड पर पर्यटकों के आवागमन को भी दस दिनों के लिए सील कर दिया गया|जिससे लगभग २ लाख रूपये प्रतिदिन का नुक्सान हो रहा है |
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पर्यटकों की पहली पसंद इस झील में और इसके आस पास रहने वाली बत्तखों को कुछ भी खाने के लिए न देने की पर्यटकों पर कड़ी पाबंदी है जिसका पालन कराने के लिए हर समय गार्ड की तैनाती हैलेकिन पर्यावरण सरंक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन पक्षियों को प्राकृतिक भोजन का सर्वथा अभाव है |