Ad

Tag: BJP

सांसद साबिर अली के भाजपा में आने से जे डी यूं में बौखलाहट +भाजपा में बगावत

जनता दल [यूं]से निष्काषित सांसद साबिर अली ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|इसके तुरंत पश्चात जे दी यू में बौखलाहट और भाजपा में असंतोष के स्वर गूंजने लगे हैं | अभी तक बाहर से भाजपा में आने वालों का स्वागत सवयम अध्यक्ष राज नाथ सिंह करते रहे हैं लेकिन साबिर अली का स्वागत राष्ट्रीय महामंत्री जे पी नड्डा+धर्मेन्द्र प्रधान +राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा कराया गया| दोपहर को घटे इस घटनाक्रम के पश्चात भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और प्रवक्ता रामेश्वर चौरसिया ने साबिर अली को पार्टी में लिए जाने के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त करना शुरू कर दिया |नकवी ने तो ट्वीट करके कह दिया कि भटकल के मित्र साबिर को पार्टी में ले लिया गया है अब तो दाउद को भी लिया जा सकता हैचौरसिया के भी कमोबेश यही स्वर रहे| जे डी यूं के प्रवक्ता त्यागी ने भी मीडिया के समक्ष भड़ास निकालते हुए कहा कि भाजपा में अब पुराने निष्टावान नेताओं की कद्र नहीं रही अब तो इसमें दाउद जैसे आतंकवादी भी लिए जायेंगे | जे डी यूं के प्रवक्ता रहे साबिर अली के पाला बदलने से उनकी तुलना अब दाउद और भटकल से की जा रही है|

आम आदमी पार्टी के दबंग संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस से आम महिला प्रश्नकर्ताओं को बाहर फिंकवाया

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आम घरेलू औरत

ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है?देख तो इन नेताओं की बेशर्मी | बिहार में भाजपा की रैली +मेरठ में कांग्रेसी नगमा की सभा+यूं पी में ही आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस आदि में महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है |आम आदमी पार्टी वालों ने तो हद ही कर दी दबंग राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने तो मुस्लिम उपेक्षा और टिकट से धन उगाही जैसे आरोपों से घिरे सवालों को उठाने वाली महिलाओं को प्रेस कांफ्रेंस से ही बाहर फिकवा दिया ओये एक तरफ ये सारे महिलाओं की सुरक्षा की बात करते रहते हैं और दूसरी तरफ आम महिलाओं के साथ ये बदसुलूकी |ये अली कुली ही सो बिन्ध्यो तो अब देश की आधी शक्ति का ख्याल कौन रखेगा?

झल्ला

ओ बेबे ध्यान नाल गल सुन इन चंद खास लोगों ने “आम आदमी पार्टी” बनाई है “आम औरत पार्टी” नहीं बनाई और “आप” में अबकुछ इन्ही ख़ास लोगों की चलती है| इसीलिए अगर मान सम्मान चाहिए तो फ़टाफ़ट “आम औरत पार्टी”बना डालों

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में राहुल का विजन+कांग्रेसी पद्धति+अन्ना की छवि और मोदी का डर दिखाई दिया

सत्ता रुड कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र का भाग एक जारी कर दिया |लोकसभा चुनाव २०१४ के लिए आये इस घोषणा पत्र में राहुल गांधी के विजन+कांग्रेस की सोच के साथ ही अन्ना बाबू राव हजारे की छवि के साथ नरेंद्र मोदी का दर भी दिखाई दे रहा रहा है| यहाँ तक की कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सम्बंधित प्रश्न ही हावी रहे| प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह+रक्षा मंत्री ऐ के अंटोनी ने अंग्रेजी में भाषण दिए जबकि इनके विपरीत यूं पी ऐ चेयर पर्सन श्रीमती सोनिआ गांधी ने हिंदी का प्रयोग किया | मेनिफेस्टो में उदारीकरण की जगह सामाजिक क्षेत्र को लाया गया है |देश में सामाजिक+आर्थिक + राजनीतिक बदलाव के लिए 15 सूत्री कार्यक्रमों को रखा है। 20 साल तक जमीनों पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने का वादा भी किया गया है।आम आदमी को स्वास्थ्य+पेंशन+ आवास+ सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों के सुहावने सपने भी संजोये गए हैं| इस मेनिफेस्टो में मुख्यतः
[१]काले धन को वापस लाने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त करने का वादा किया गया है
[२]सांप्रदायिक हिंसा विरोधी बिल को पारित किया जायेगा
[३]महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 % आरक्षण
[४] आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किए बिना आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को आरक्षण के दायरे में लाने का मार्ग तलाशे जायेंगे
[५]पिछड़े अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के लिए कानून लाया जायेगा
राहुल गांधी की पहल पर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र बंद कमरों के बजाय जनता के बीच संवाद करके बनाया है।इसके लिए पार्टी के युवा उपाध्यक्ष राहुल ने पांच महीने तक जनसम्पर्क किया है|१० हजार लोग से राय ली गई|और एक लाख से ज्यादा सुझाव इकट्ठे किये गए जिसके आधार पर “आप की आवाज हमारा संकल्प”शीर्षक के इस मेनिफेस्टो में जन भावनाओ+ जन अपेक्षाओं को जगह दी गई है|
इस पूरी प्रक्रिया को छह मिनट की शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दिखाया भी गया है।
कांग्रेस पार्टी ने पांच सालों में शहरों में झुग्गियों की जगह पक्के मकान बनाने+10 लाख की आबादी वाले शहरों में हाईस्पीड ट्रेन चलाने + अगले पांच सालों में 10 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार देने का वादा किया है। ‘आपकी आवाज हमारा संकल्प’ शीर्षक से बुधवार को जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस थोड़ी सहमी हुई भी दिखी। शायद यही कारण था कि घोषणा पत्र में कहीं भी महंगाई को कम करने का वादा नहीं किया गया। पार्टी को आर्थिक मुद्दों पर चुप्पी कुछ चुभी |इन लोक लुभावन योजनाओं को मात्र पांच सालों में पूरा करने के लिए धन की उगाही के लिए नए टैक्स के संकेत किये गए हैं जो की अधिकांशतः मिडिल क्लास की पीठ पर ही रखे जायेंगे| तीन सालों में झुग्गी के स्थान पर पक्के मकान देने के वायदे हैं लेकिन इस सबमे कानूनी पचड़ों+आधारभूत सुविधाओं का जिक्र नहीं हैंशायद इसीलिए भाजपा और जे डी यू आदि ने इसे आधा अधूरा बजट करार दिया है

नरेंद्र मोदी ने नहा धो कर+वैष्णो,लक्ष्मी,सरस्वती माताओं का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस और “आप” का कर्ज लौटाया

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आम आदमी पार्टी का व्यथित नेता

ओये झल्लेया ये भाजपा के पी एम् कैंडिडेट को क्या हो गया ?देख तो यार कांग्रेस की तो चलो मान भी ले मगर इन्होने तो हसाडे सोणे अरविन्द केजरीवाल को भी पकिस्तान का एजेंट बता दिया यारा लोक तंत्र में ऐसी भाषा चलती है क्या कभी?

झल्ला

चतुर सुजाण जी अब आप लोग अपने वोट बैंक के चक्कर में आये दिन बिना सांस लिए नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर+जहर की खेती करने वाला+अदानी का एजेंट+अम्बानी का एजेंट बताते नही अघा रहे थेलेकिन इसके साथ ही प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह और ऐ के अंटोनी ने सैनिकों के सर काटे जाने के सम्बन्ध में ब्यान देकर मोदी को मौका दे दिया|अब चूँकि ध्वनि की प्रति ध्वनि और क्रिया की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है शायद इसीलिए नरेंद्र मोदी ने नहा धो कर माँ वैष्णो देवी +माँ लक्ष्मी+और सरस्वती माँ का आशीर्वाद लेकर धर्म नगरी जम्मू के हीरानगर में आप का दिया हुआ आप लोगों को ही लौटा दिया| उम्मीद है आप लोग अब केवल ओनली मुद्दो की बात ही करोगे

“आप” पार्टी ने वी के मल्हौत्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा

आम आदमी पार्टी ने आज मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भाजपा के नेता वी के मल्हौत्रा के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करवाने की मांग की है |चीफ इलेक्शन कमिशनर को लिखे पत्र में बताया गया है कि श्री मल्हौत्रा द्वारा जामिआनगर +बटला हाउस को आतंकवादियों कि शरण स्थली बताया गया है| यह अल्प संख्यकों के विरुद्ध षड्यंत्र है| यह मॉडल कोड आफ कंडक्ट का भी उल्लंघन है| इसीलिए इनके विरुद्ध क्रिमिनल केस दर्ज कराया जाना चाहिए| यह पत्र सचिव दिलीप पाण्डे दवारा लिखा गया है

भाजपा अब चुनाव प्रचार अभियान में चुनावी गान “मै देश नहीं झुकने दूंगा”लाइ

[नई दिल्ली]भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गान आज रिलीज किया गया |अरुण जैटली ने इसका विमोचन किया |भाजपा के मुख्यालय में आज गान की सी डी का उदघाटन करते हुए अरुण जैटली ने बताया कि इस गान की पहली लाइन नरेंद्र मोदी की आवाज में रिकॉर्ड की गई है उसके बाद सुखविंदर सिंह ने गान को पूरा गाया है|गीत के बोल प्रसुन्न जोशी ने रचे है जबकि आदेश श्रीवास्तव ने धुन तैयार की है|इस अवसर पर श्रीमती निर्मला सीतारमन +रवि शंकर प्रसाद+ जगत प्रसाद नड्डा+. उपस्थित थे |
इस गान का शीर्षक सौगंध हैं जिसके बोल इस प्रकार बताये गए हैं “मै देश नहीं झुकने दूंगा” यह देश बहकती से ओतप्रोत है | इस गान को टुकड़ों में टी वी +रेडियो पर प्रसारित किया जायेगाऔर रैलियों में गाया जाएगा |

.

सत्यवीर त्यागी ने रालोद +कांग्रेस गठबंधन को डूबता जहाज बता कर भाजपा ज्वाइन की

राष्ट्रीय लोकदल [रालोद] के प उ प्र के अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। श्री त्यागी पिछले कुछ दिनों से पार्टी में उपेक्षा के चलते असंतुष्ट चल रहे थे |श्री त्यागी रालोद के राष्ट्रीय सचिव+प उ प्र के अध्यक्ष रहे हैं |अपना कुनबा बढ़ाने में लगे रालोद के लिए यह एक बड़ा झटका है वोहीं भाजपा इसे अपने लिए शुभ संकेत मान रही है|
भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा, देश में इस समय नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बना हुआ है |भाजपा के लिए यह बहुत शुभ संकेत है कि विभिन्न दलों से लोगों का इसमें शामिल होना लगातार जारी है।
सत्यवीर त्यागी ने बताया कि वर्त्तमान में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इन चुनावों में मोदी की लहर है जिसके चलते कांग्रेस के साथ रालोद का गठबंधन आत्मघाती सिद्ध होगा उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए चौधरी अजित सिंह को गुमराह किया गया है क्य़ोंकि उनकी स्टडी के अनुसार रालोद का भाजपा से गठबंधन लाभकारी हो सकता था | रालोद और कांग्रेस के गठबंधन को प. उ प्र में करारी हार का सामना करना पडेगा |श्री त्यागी ने भविष्वाणी की कि रालोद यहाँ मात्र तीन सीटों तक ही सिमट कर रह जायेगी |

केजरीवाल जी “कौन है महा ठगना ये भेद काशीं सदियों पहले ही जानी”

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आम आदमी पार्टी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा हसाडे सुप्रीमो अरविन्द जी केजरीवाल साहब दा कमाल ओये सबनू कर दित्ता बेहाल|ओये, खातिर जमीत रखीं, आज केजरीवाल साहब वाराणसी के बेनियाबाग रैली करने जा रहे हैंवहाँ जाकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे| ओये इससे नरेंद्र मोदी के समर्थकों में हडकम्प मचा है और कांग्रेस तो भम्भड भूसे में फंस गई है अभी तक केंडिडेट ही डिक्लेअर नहीं कर पाई है

झल्ला

अरे मेरे भोले भापा जी “आप” जी के केजरीवाल साहब अच्छी तरह पका कर और चबा कर खाने के आदी हैं |इसीलिए वाराणसी में इलेक्शन लड़ने की बात अभी उबाल रहे हैं|आज वाराणसी में रोड शो करके इस “व्यंजन” के लिए मसाले तलाशेंगे तब जाकर अगली बार स्वाद चखने के लिए फ़ार्म भरेंगे |अगर जनता कि राय ही लेनी थी तो पहले दिल्ली की जनता से दिल्ली छोड़ने के लिए परमिशन लेलेते| झल्ले विचारानुसार इन चुनावों में “कौन है महा ठगना ये भेद काशीं सदियों पहले ही जानी ”

भाजपा ने “अपना दल” के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में दो सीटों का बंटवारा किया

भाजपा ने अपना दल के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में दो सीटों का बंटवारा किया |कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णवीर सिंह और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ वी पी नील रत्न भी भाजपा में शामिल हुए |
भारतीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि अपना दल के साथ गठबंधन हो गया है| उत्तर प्रदेश में अपना दल दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी |शेष ७८ सीटों पर यह पार्टी भाजपा का समर्थन करेगी|
इसके अलावा भारतीय कृषक समाज के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णवीर सिंह और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ वी पी नील रत्न भी भाजपा में शामिल होगये |कर्टसी भजपा

स्वामी स्वरूपानंद के मोदी विरोधी ब्रह्मास्त्र की काट के लिए भाजपा ने ट्वीट किये”अब की बार मोदी सरकार”

भाजपा के चुनावी नारे को लेकर स्वामी स्वरूपानंद की आपत्ति को ख़ारिज करने के लिए पार्टी ने ट्वीट करने शुरू कर दिए हैं | भाजपा ने आज अपने चुनावी नारे पर स्थिति स्पष्ठ करते हुए बताया कि पार्टी का स्लोगन है “अब की बार मोदी सरकार” इसके लिए पार्टी प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और प्रेस रिलीज़ भी जारी की है भाजपा के पी एम् पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इस विवाद को टूल ना देते हुए ट्वीट का सहारा लिया और अपने समर्थकों से “हर हर मोदी” का स्लोगन न लगाने का आग्रह किया है|
भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार प्रवक्ता श्रीमती निर्मला सीतारमन ने आज कहा कि कुछ चैनलों पर इस तरह की चर्चाएं कराई जा रही हैं जैसे हर हर मोदी भाजपा का नारा हो यह भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं हैं पार्टी का नारा है अब की बार मोदी सरकार |
पिछले कुछ दिनों से “घर घर मोदी” और “हर हर मोदी”जैसे नारे लोक प्रिय हो रहे हैं जिससे चिंतित कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एतराज जताया था उसके बाद आज धर्म गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द ने भी इस पर आपत्ति कि और इसे आर एस एस की नीतियों के विरुद्ध बताया| उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया में ब्यान भी दिया |जिसकी काट के लिए भाजपा ने तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त की और पार्टी की लाइन को स्प्ष्ट किया | इसके बावजूद भी ट्विटर पर कमेंट्स आने बंद नहीं हुए हैं एक कमेंट में दिग्विजय सिंह और स्वामी स्वरूपानंद के रिश्तों की तरफ इशारा किया गया है इसके अनुसार @RakeshSinha01 “शंकराचार्य बस अपने प्रिय शिष्य दिग्विजय के बनारस से लड़ने के लिये ज़मीन तैयार कर रहे हैं” ।
गौरतलब है कि स्वामी स्वरूपानंद को कांग्रेस के करीबी संत के रूप में देखाजाता रहा है इससे पूर्व एक सभा में मोदी पर प्रश्न पूछने पर स्वामी ने पत्रकार पर थप्पड़ जड़ दिया था और कहा था कि मोदी के बारे में बात नहीं करो और अब स्व्यं नरेंद्र मोदी को लेकरमीडिया के समक्ष व्याकुलता प्रगट कर रहे हैंइस सब से स्वामी जी के इस ब्यान को कांग्रेस का ब्र्ह्मास्त्र माना जा सकता है जिसकी काट के लिए भाजपा ने सोशल साइट पर चिड़ियाँ[ट्वीट] उड़ानी शुरू कर दी हैं|