Ad

Tag: BJP

मोदी ने आज फिर मन मोहन सिंह पर चुटकी ली और प्रवासी भारतीयों को लुभाया

प्रधान मंत्री के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंदर मोदी आज कल डॉ मन मोहन सिंह पर चुटकी लेने से कोई अवसर नहीं छोड़ते आज भी मोदी ने मन मोहन के आशावादी भाषण के संदर्भ में चटकी लेते हुए कहा कि वाकई हम बेहतर समय की ओर बढ़ रहे हैं।उनका इशारा चुनावों के बाद कांग्रेस की हर और भाजपा की जीत से था

Dr Man mohan singh P M [FILE Photo]

Dr Man mohan singh P M [FILE Photo]

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस पर निशाने साधे और भाजपा के लिए प्रवासियों को आकर्षित करने का प्रयास भी किया न्यू |दिल्ली में प्रवासी भारतियों के लिए ६ जनवरी से सम्मलेन चल रहा है बीते दिन प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने भी सम्बोधित किया था डॉ मन मोहन सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के मध्य नजर कहा कि ‘‘हम बेहतर समय की ओर बढ़ रहे हैं”
, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रवासी भारतीयों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया और कहा कि देश ‘‘बेहतर भविष्य’’ की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान के बारे में निराश होने या भविष्य के बारे में चिंता करने का कोई कारण नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि अगले चुनाव परिणाम पर ध्यान दिए बिना वे एक बार फिर भारत के लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की सामर्थ्य को प्रदर्शित करेंगे । इस पर चुटकी लेते हुए आज नरेंदर मोदी ने कहा किप्रधान मंत्री ने कल सही कहा था कि हम वाकई अच्छे भविष्य की और बढ़ रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार पांच महीनों में यह अच्छा समय आ जायेगा उनका इशारा २०१४ में चुनावों की तरफ था जिसे सुन कर सभागार में ठहाके गूँज गए|
अपने भाषण के अंत में मोदी ने बताया कि देश में इमेरजेंसी लगने पर दुनिआ भर में फैले प्रवासी भारतीयों ने खुल कर उसका विरोध किया था और उसके बाद जब अटल बिहारी वाजपई ने परमाणु विस्फोट कराया तो उस समय समय भी प्रवासी भारतीयों ने खुल कर उसका समर्थन किया था|
Photo Caption
The Deputy Chairman, Planning Commission, Shri Montek Singh Ahluwalia, the Union Minister for Overseas Indian Affairs, Shri Vayalar Ravi, the Chief Minister of Kerala, Shri Oommen Chandy, the Chief Minister of Haryana, Shri Bhupinder Singh Hooda, the Chief Minister of Gujarat, Shri Narendra Modi and the Chief Minister of Meghalaya, Mukul Snagma, at the 12th Pravasi Bharatiya Divas ‘Engaging Diaspora Connecting Across Generation’, in New Delhi on January 09, 2014.[1]

आमिर खान ने ५ सौ करोड़ कमा कर धूम मचाई तो अब राहुल गांधी धूम मचाने के लिए ५०० करोड़ उड़ाने जा रहे हैं

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया अपना चश्मा और कंप्यूटर माउस साफ़ करके रखना हसाडे सोणे राहुल गांधी जी मीडिया में छाने जा रहे हैं |ओये तुम लोगों ने अभी तक नरेंदर मोदी की विशाल रैलियों और अरविन्द केजरीवाल के सोशल लटके झटकों को ही देखा होगा अब देखना हसाडी कांग्रेस के “हाथ” का कमाल |हमने भी जापानी एडवरटाइजमेंट+पब्लिक रिलेशन कम्पनी देतसु इंडिया+बर्सन मारस्टेलर को कॉन्ट्रैक्ट कर लिया हैअब तो ट्विटर+फेसबुक+गूगल+और एन डी टी वी के अलावा दूसरे चैनलों पर भी राहुल ही राहुल दिखेंगे+प्रिंट मीडिया तो पीछे भागने लगेगा |

झल्ला

चतुर सुजाण जी किराये के इन दाँतों के लिए आप जी की कांग्रेस ५०० करोड़ रुपये खर्च करेगी तब जा आकर आप लोग राहुल गांधी को आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप केवल दिखा ही पाएंगे |झल्लेविचारानुसार आमिर खान की ५०० करोड़ की कमाई की धूम ३ को फॉलो करने के चक्कर में आप जी ने ये आंकड़ा अपनाया है लेकिन माननीय आमिर ने ५०० करोड़ कमाया है और आप लोग उड़ाने जा रहे हो |अच्छा होता अपनी पार्टी के अरबों रुपयों के खजाने में से जनता की भलाई के लिए कही लगा देते तो २०१४ के चुनावों में ज्यादा पब्लिसिटी और वोट्स मिल जाते

मोदी के टैक्स सरलीकरण दाँव से राजनीतिक चर्चा सम्प्रदायिकता से हट कर विकास की नीतियों की तरफ मुडी

भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] एक बार फिर कांग्रेस द्वारा फैलाये गए साम्प्रदायिक व्यूह से बाहर निकल कर भारतीय अर्थअव्यवस्था को उछालने में सफल होती दिख रही है इस समय भाजपा के खेवनहार के रूप में योग गुरु बाबा राम देव ने दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में नरेंद्र मोदी को अपना मंच उपलब्ध कराया जहां से बाब राम देव और भाजपा दोनों ने एक स्वर में मौजूदा अर्थ व्यवस्था और विकास की धारा की आलोचना की और उनमे बदलाव को जरूरी बतलाया| यह प्रयास राजनितिक रूप से कहाँ तक सफल होगा यह तो २०१४ के चुनावों में नतीजों में नजर आयेंगे लेकिन वर्त्तमान में तो प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी को दुर्भागयपूर्ण पी एम् बताया था उसका जवाब भाजपा ने दे दिया है|

Yog Guru Baba Ram dev

Yog Guru Baba Ram dev

बीते दिनों डॉ मन मोहन सिंह ने प्रधान मंत्री के रूप में सम्भवत अंतिम प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमे अनेको सामान्य प्रश्नो का उत्तर भी दियाअपनी असफलताएं स्वीकार की लेकिन उनके लिए ठीकरा दूसरों के सर पर फोड़ दिया |महंगाई+बेरोजगारी+मुद्रा अवमूल्यन+भ्रष्टाचारआदि फ्रन्टों पर असफलता के लिए अपने पार्टी +मंत्रियों +के साथ ही नौकर शाही पर ही दोष मढते नजर आये|इस प्रश्नोत्तर को अपनी पार्टी की पुरानी लाईन की तरफ मोड़ने का एक प्रश्न ने अवसर प्रदान कर दिया एक पत्रकार के प्रश्नउत्तर में उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि अगर भाजपा के नरेंदर मोदी प्रधान मंत्री बनते हैं तो यह देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण Disastrous होगा इससे “कमल “के समर्थकों में बौखलाहट स्वाभाविक थी और आनन् फानन मेंकांग्रेस से खार खाये बैठे बाबाराम देव ने एक नया राजनितिक शोशा छेड़ दिया बाबा ने पत्रकारों के समक्ष यह एलान कर दिया कि अगर नरेंदर मोदी अपने मुद्दों को स्पष्ठ करते हैं और देश में आय कर को समाप्त करके एक ही बैंक ट्रांजेक्शन टैक्स लगाने की घोषणा करते हैं तो बाबा राम देव की संस्था मोदी को चुनावों में समर्थन करेगी इस नए प्रयोग के समर्थन में उन्होंने विकल्प भी सुझाये|अगले दिन ही बाबा राम देव के मंच से नरेंद्र मोदी ने बाबा का आशीर्वाद लिया और कांग्रेस पर गरजे और बरसे भी |नरेंद मोदी ने कांग्रेस नीत यूं पी ऐ सरकार की नीतियों की जम कर आलोचना की और अपनी सोच को उजागर किया | यधपि मोदी ने सीधे सीधे बाबा राम देव के सुझाव को स्वीकार करते हुए इनकम टैक्स को समाप्त करने का आश्वासन तो नहीं दिया लेकिन बाब राम देव और उनकी संस्था की आशाओं के अनुरूप खरा उतरने का संकेत जरुर दे दिया|जिसके बाद मीडिया में डॉ मन मोहन सिंह की टिपण्णी के बजाय टैक्स समाप्ति की चर्चा शुरू हो गई
अब इस का लाभ भाजपा को मिलेगा या नहीं ये तो चुनावों में सामने आयेगा लेकिन यह तो स्प्ष्ट हो गया कि चर्चा एक बार फिर सम्प्रादायिकता से हट कर विकास और नीतियों की तरफ मुड़ गई है |

पतंजलि पीठ के सर्वोच्च बाबा राम देव अब विदेशों से काले धन की देश में वापिसी के लिए ही नरेंदर मोदी को समर्थन देंगें

योग गुरु बाबा राम देव ने भगवा समर्थक नरेंदर मोदी को समर्थन दें के लिए विदेशों में जमा काले [भारतीय]धन के वापिसी की शर्त लगाईं|कांग्रेस के हाथों प्रताड़ित+अपमानित पतंजलि योग पीठ के सर्वोच्च बाबा राम देव अभी तक मोदी को बिना शर्त समर्थन देते आ रहे थे|
योग गुरु बाबा रामदेव ने आज [शनिवार] एक बार फिर भाजपा और उनके पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन तो दोहराया,मगर इसके साथ ही यह भी शर्त लगा दी कि वह 2014 के आम चुनावों से पहले भाजपा के पी एम् प्रत्याशी गुजरात के मुख्यमंत्रीनरेंदर मोदी की नीतियां जानना चाहते हैं।
प्रेस वार्ता में योग गुरु ने कहा कि नीयत+नीति+न्रेतत्व साफ़ होने चाहिए| मोदी को भी अपनी नीतियाओं को सपष्ट कर देना चाहिए |
उन्हें यह वादा करना चाहिए कि काला धन देश में लेकर आएंगे और उस काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाएगा।
बाबा ने यूं पी ऐ सरकार पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस की नीयत+नीति और न्रेतत्व पर सवाल उठाये |योग गुरु ने राजनीती में अपनी भूमिका को उचित बताते हुए कहा कि जब वजीर अपना फर्ज नहीं निभाते तो फ़क़ीर को आगे आना ही पड़ता है
उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों को घातक बताते हुए अर्थ शास्त्रपढ़ाते हुए कहा कि देश में सभी प्रकार के टैक्स समाप्त करके बैंक ट्रांजेक्शन तक्ल्गा देना चाहिए इससे देश में महंगाई की समस्या का समाधान हो जायेगा|इसके साथ ही उन्होंने बड़े नोटों को के चलन को बंद करने की अपनी पुरानी मांग भी उठाई|बाबा ने कांग्रेस कि नीयत में खोट निकालते हुए कहा कि गैस का सिलेंडर और पेट्रोल के नाम पर देश को लूटा जा रहा है|
अभी तक बाबा रामदेव खुलकर विपक्षी भाजपा का समर्थन और सत्ता रुड कांग्रेस का विरोध कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने अपनी इस नीति में परिवर्तन लाते हुए कहा कि वह मोदी को मुद्दों पर समर्थन देंगे। इस पर कांग्रेस के शकील अहमद ने चुटकी लेते हुए कहा है कि लगता है कि बाबा राम देव भी दूसरों की भांति भाजपा को छोड़ कर “आप ” का दामन थामने जा रहे हैं|

अरविंदर[लवली] ने अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन देकर “आप” की सरकार को छह माह का जीवन दिया

अरविंदर[सिंह लवली] ने सभी अटकलों को विराम देते हुए आज अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन दे कर “आप” की सरकार को छह महीने का जीवन प्रदान कर दिया | दिल्ली की विधान सभा में आज ३२[३१+१] के मुकाबिले ३७ मतों से आम आदमी पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर ही लिया|भाजपा के ३२ विधायकों ने अपने नेता डॉ हर्षवर्धन के साथ खड़े होकर विश्वास मत के विरोध में मत दिया |आप के [२८]+कांग्रेस[८] +जे डी यूं[१] समर्थन में खड़े हुए अरविन्द केजरीवाल ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वर्णित १७ मुद्दो के लिए पार्टी से ऊपर उठ कर सबसे समर्थन माँगा |

“आम” आदमी के फेशन में “वी वी आई पी” के लिए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टरों की डील कैंसिल होनी ही थी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा हसाडे सोणे मन मोहने पी एम् की ईमान दारी|ओये ये भाजपाई एवंई बदनाम करते फिरते थे कि इटालियन फर्म अगस्ता वेस्ट लैंड से १२ हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए ३६० करोड़ रुपयों की रिश्वत ली गई है ओये अब हमने एक ही झटके में ३५३६ करोड़ के इस सौदे को ही कैंसिल कर दिया है|अब हमने तो उस दोषी पूर्व एयर चीफ एस पी त्यागी और उसके परिवार को भी नहीं छोड़ना

झल्ला

अरे मेरे चतुर सुजाण जी दरअसल आज कल आम आदमी का फेशन चल रहा है जिसके चलते ये वी वी आई पी के लिए हेलीकाप्टरों की खरीद २०१४ के चुनावों में कोई नया गुल खिला सकती थी इसीलिए दिल्ली में आम आदमी की आग में झुलसे आप जी के लिए अब वी वी आई पी कल्चर में फूंक फूंक कर कदम रखना सियासी मजबूरी भी है झल्लेविचारानुसार इस डील से जो नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई के लिए दोषी कंपनियों से वसूली हो जाये तो मानेंगे की आप लोग वाकई सुधर गए हो

“आप” के आशीर्वाद के बावजूद बिशनसिंह बेदी डी डी सी ऐ के चुनाव हारे

[नई दिल्ली] क्रिकेटर बिशन बेदी अरुण जैटली के खासुलखास एस पी बंसल के हाथों [ DDCA ] के चुनाव हार गए| “आप” पार्टी ने बेशक भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली में २८% जंग जीत ली मगर ७२% करप्शन अभी भी व्याप्त है जिसके चलते अरविन्द केजरीवाल से आशीर्वाद पाये बिशन सिंह बेदी, भाजपा नेता अरुण जेटली के ख़ास , स्नेह प्रकाश बंसल के हाथों दिल्ली जिला क्रिकेट संघ [DDCA] के चुनावों में पराजित होकर अपमानित हो गए हैं|
श्री बंसल अब डी डी सी ऐ के नए अध्यक्ष होंगे। सोमवार को हुए चुनाव में [ BCCI ] उपाध्यक्ष बंसल ने अध्यक्ष पद पर भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी को भरी के अंतर से हराया। बंसल को बेदी के बंसल के मुकाबिले केवल १०% मत ही मिले ।इससे बेदी गुट का सफाया हो गया है |
बंसल मौजूदा अध्यक्ष अरुण जेटली की जगह लेंगे,जैटली ने डीडीसीए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था|बेदी शुरू से ही परोक्ष मत की व्यवस्था के खिलाफ थे उनकी यह मांग ठुकराए जाने के कारण ही चुनावी नतीजे आये हैं |पुराणी व्यवस्था के चलते किसी बाहरी व्यक्ति काDDCA चुनाव जीतना लगभग असंभव है।
नए चयनित पदाधिकारी निम्न होंगें
[१]अध्यक्ष : स्नेह प्रकाश बंसल।
[२]उपाध्यक्ष : चांद खन्ना, चेतन चौहान, गंगा प्रसाद गुप्ता।
[३]महासचिव : अनिल खन्ना।
[४]खेल सचिव : सुनील देव।
[५]कोषाध्यक्ष : रविंद्र मनचंदा।
[६]क्लब सचिव : एसके जैन।

राज नाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना रामायण की “मंथरा” और महाभारत के “कंस” से की

कांग्रेस शासित झाड़खंड के रांची [ध्रुव ]में इस साल की आखिरी विशाल विजय संकल्प रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह भी काग्रेस पर जम कर बरसे |उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वर्णित कथाओं के माध्य्म से कांग्रेस की तुलना रामायण की पात्र “मंथरा” और महाभारत के कंस से की उन्होंने कहा कि नरेंदर मोदी के प्रधान मंत्री बनाने में रोड़े अटका कर कांग्रेस आज कल मंथरा और कंस की भूमिका निभा रही है |कैकैई कि दासी मंथरा ने जिस प्रकार श्री राम के बनवास का कुचक्र रचा था उसी प्रकार केंद्र सरकार के मंत्री भी मोदी के खिलाफ रोज नए नए षड्यंत्र रच रहे है |स्नूपिंग काण्ड की जाँच आयोग का गठन भी उसी कड़ी का हिस्सा है|कंस ने तो कृष्ण के जन्म से पूर्व देवकी से जन्मी कन्यायों का वध कर दिया था |कांग्रेस भी उसी दिशा में अग्रसर है|

झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए नरेंदर मोदी ने प्रदेश की सभी १४ लोक सभा सीटें भाजपा को देने की अपील की

प्रधानमंत्री पद के भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित झाड़खंड के रांची में आयोजित विशाल विजय रैली में केंद्र सरकार पर आजादी के बाद से ही झाड़ खंड की आवाज को दबाने का आरोप लगाया|झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए नरेंदर मोदी ने २०१४ में प्रदेश की सभी १४ लोक सभा सीटें भाजपा को देने की अपील की|उन्होंने कहा कि प्रदेश १४वे साल में प्रवेश कर रहा है यहाँ लोक सभा की १४ सीटें है और चुनाव भी २०१४ में होने जा रहे हैं इसीलिए झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए इस १४ के जादुई आंकड़े का उपयोग करने से प्रदेश का भाग्य बदल जायेगा |
लाख+ लोगों की भीड़ को संबोधित करते मोदी ने आश्वासन दिया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाएंगे और आदिवासी-दलित-पीड़ित शोषितों के सपनों को पूरा करेंगे। Bjp Vijay Rally In Ranchi
उन्होंने केंद्र और राज्य में सत्तारुड कांग्रेस से पूछा कि झारखंड गरीब क्यों है? अलग झारखंड की आवाज को क्यूँ ५० सालों तक दबोचा गया।
मोदी ने तीन राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड+झाड़ खंड और छत्तीसगढ़ का निर्माण भी वाजपेयी जी की सरकार में हुआ। मध्यप्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ बना+ बिहार से अलग झारखंड बना+ उत्तरप्रदेश से अलग उत्तराखंड बना। तीनों राज्यों की कठिनाइयां समान थी। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ आगे निकल गया। कांग्रेस शासित झारखंड और उत्तराखंड पिछड़ गए।उन्होंने कहा कि विकास के लिए झारखंड में 14 सीटें भाजपा अध्यक्ष राज नाथ सिंह को दे दें |
मोदी ने कांग्रेस के विजन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि यहाँ भरपूर कोयला हैमगर बिजली नहीं है+बरसात का पानी आता है लेकिन पीने का पानी नहीं है+प्रदेश पर पहले छह हजार करोड़ का कर्ज था जो बढ़ कर अब चौंतीस हजार करोड़ हो गया है|यहाँ ५०% जनता गरीब है | प्रचुर मात्र में प्राकृतिक सम्पदा होने पर भी यहाँ दयनीय स्थिति है| मूल कारण यह है कि न तो इनको विकास की चिंता है न तो सुशासन की चिंता है।
गुजरात में हमने फर्टिलाइजर कारपोरेशन को प्रोफेशनलिज्म की तरफ ले जाने का काम किया। फालतू खर्च कम किए। आज लुढ़का हुआ पीएसयू सबसे ज्यादा मुनाफा कर रहा है। रोजी-रोटी की गारंटी हो गई। इरादे चाहिए सिर्फ वादे नहीं। इरादे भी नेक होने चाहिए। कांग्रेस के पास न तो इरादे हैं न तो नेक वादे. इरादों में भी नैतिकता नहीं है।
जिस राज्य में क्रिकेटर धौनी-और दीपिका हैं वह राज्य बदहाल क्यों?

बकरे की माँ माफ़ करना नरेंदर मोदी की भाजपा कब तक खैर मनाएगी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आतिश बाज भाजपाई

ओये झल्लेया मुबारकां ओये मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने एस आई टी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और गुजरात दंगों के आरोपों से हसाडे नरेंदर भाई मोदी जी को बरी कर दिया ओये अब तो मानता है ना कि हो जायेगी हर हर मोदी और घर घर मोदी

झल्ला

अरे मेरे भोले सेठ जी एक दर बंद हुआ तो क्या सौ दर अभी भी खुले हैंइसीलिए भारत [कांग्रेसी]सरकार के मंत्रिमंडल ने गुजरात+ हिमाचल प्रदेश + राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में अनधिकृत तरीके से शारीरिक/इलेक्‍ट्रानिक निगरानी की घटनाओं के मामले में जांच आयोग कानून 1952 के अनुसार जांच आयोग बनाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है इससे गुजरात कि एक महिला को लेकर स्नूपिंग स्कैंडल में मोदी की जांच होगी |अरे बकरे की माँ ,माफ़ करना ,नरेंदर मोदी की भाजपा कब तक खैरमनायेगी?