Ad

Tag: BJP

बाबा रामदेव जी पतंजलि योग पीठ में चाणक्य राजनीती योग का प्रशिक्षण शुरू करवा लो शत प्रतिशत लाभ मिलेगा


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

बाबा राम देव भक्त

ओये झल्लेया ये कांग्रेसी सरकार हसाड़े सच्चे ते सोणे फ़क़ीर बाबा जी के पीछे ही पड़ गई है ओये 15 विधानसभाओं में योग दीक्षा के कार्यक्रमों में नरेंद्र मोदी और रमन सिंह के पक्ष में बोलने को अपराध बताया जा रहा है |
[१]पहले चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में बाबा जी का राजकीय अतिथि का दर्जा छीन लिया
[२]बालोद ज़िले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ झूटी रिपोर्ट दर्ज़ करवा दी ,
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का प्रचार करना महंगा पड़ा है।
[३]और तो और मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ से दिल्ली वापस लौटते समय रायपुर एयरपोर्ट पर बाबा जी के पीछे कांग्रेसी महिलाओं को चूड़ी +बिंदियों के साथ लगा दिया|बाबा जी को दूसरे गेट से बाहर आना पडा
[४]अब बाबा की योग शिविरों को चुनावी सभा बता कर उसे भाजपा के खर्च में शामिल किया जाएगा|

झल्ला

अरे बाबा जी ये तो राजनीती योग है अब इस यौगिक क्रिया में निपुणता पाए बगैर ही आपजी के बाबा जी ने अपने शिविरों में चाणक्य की भूमिका में उठक बैठक शुरू कर दी |अभी भी समय है पतंजलि योग पीठ में केन्द्रीय राजनीती योग का प्रशिक्षण शुरू करवा लो शत प्रतिशत लाभ मिलेगा |

प्रदेश सरकार जेल का डर दिखा रही है तो जेलों का निर्माण करा ले क्योंकि भाजपा कार्यकर्त्ता जेलों को भरने के लिए तैयार है:धरने का ७वा दिन

[मेरठ]अगर प्रदेश सरकार जेल का डर दिखाना चाहती है तो जेलों का निर्माण करा ले क्योंकि भाजपा कार्यकर्त्ता जेलों को भरने के लिए तैयार है|मुजफ्फर नगर में हिंसा को लेकर सरकार की तुष्ठी कारन की निति के विरुद्ध चलाये जा रहे आन्दोलन के सातवें दिन आज भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर से विधायक राघव लखन पाल ने अपने कार्यकर्ताओं का यह हौंसला दिखाया|
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम सम्मान करना जानते हैं तो अपमान का बदला भी लेना जानते हैं| खेडा में हुई हिंसा को उन्होंने जलियांवाला बाग़ कि पुनरावर्ती बताया|
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपराधियों के भय मुक्त होने के पीछे मुलायम सिंह यादव की पी एम् बनाने की महत्वकांक्षा बताया |मीडिया प्रभारी अलोक सिशोदिया ने बताया कि आज २२३६ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी |
सांसद राजेंद्र अग्रवाल+विधायक रविन्द्र भडाना +विमल शर्मा+राखी त्यागी+जसवंत सैनी+जैपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये|धरने का आज अंतिम दिन होने के कारण कमिश्नरी के आस पास पर्याप्त पोलिस व्यवस्था थी

जेट एयरवेज और एतिहाद के सौदे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया :एयर लाइन के शेयर लुडके

निजी एयर लाइन्स जेट एयरवेज़ में मिडिल ईस्ट की एयर लाइन्स एतिहाद के २ हजार करोड़ के निवेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकर से जवाब माँगा है इससे कंपनी के शेयर भी लुडक गए हैं भाजपा में शामिल हुए सुब्रामनियम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करकेजेट एतिहाद के सौदे को भारत के हितों के विरुद्ध बता कर तत्काल उसे निरस्त कराये जाने की मांग की है जिसे संज्ञान में लेते हुए इस सौदे पर स्टे लगा कर चार हफ़्तों में केंद्र से जवाब माँगा गया है |.
गौरतलब है कि इकनोमिक अफेयर्स की कैबिनेट समिति [The Cabinet Committee on Economic Affairs (CCEA) ] ने ३ अक्टूबर २०१३ को जेट एयरवेज के २४% शेयरों की एतिहाद को बिक्री के लिए सहमती प्रदान कर दी थी| इसके विरुद्ध स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में पी आई एल दायर कर दी |इस स्टे से जेट एयरवेज के शेयर गिरे
बीते दिन बी एस ई के शेयर ३७१.४० पर बंद हुए थे और आज ३७२.६० पर खुले लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पश्चात ४% कि गिरावट के साथ ३५६.६० पर दिखाई दिए| एन एस ई में भी ३.८% कि गिरावट दर्ज़ की गई|
उल्लेखनीय है कि बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 20,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल किया है

पांच राज्यों की ६३० सीटों के लिए भाजपा सुशासन बनाम कुशासन के मुद्दे को लेकर मतदाताओं के बीच जाने को तैयार है

[नई दिल्ली]पांच राज्यों की विधान सभाओं के लिए घोषित चुनावों में भाजपा सुशासन बनाम कुशासन के मुद्दे को लेकर मतदाताओं के बीच जायेगी|
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मध्यप्रदेश+राजस्थान+दिल्ली+छत्तीस गढ़ की सभी ५९० विध्न सभा की सीटों के साथ मिजोरम की ४० सीटों में अनेकों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी|
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीस गढ़ में शिव राज सिंह और रमण सिंह की सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है जबकि दिल्ली+राजस्थान में कांग्रेसी सरकारें कुशासन और भ्रस्टाचार के जीते जागते उदहारण हैं|उन्होंने बताया कि चरों राज्यों के १३२४११ बूथों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है और उनका प्रशिक्षण जारी है |इसी आधार पर उन्होंने दावा किया कि चारों राज्यों में भाजपा की विजय पताका फहराएंगे

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से एक दिन पहले राजनीती अब टोपी और तिलक से नीचे खिसक कर बुर्के पर आ टिकी है

भारतीय राजनीती अब टोपी और तिलक से नीचे खिसक कर बुर्के पर आ टिकी है|मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने बुर्के पर राजनीति को उछाल दिया जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है|
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक बिल दिखाकर भाजपा पर 446 रुपये प्रति नगकी दर से 10 हजार बुर्कों का ऑर्डर देने का आरोप लगाया है|
लेकिन कांग्रेस महासचिव ने जिस दुकानदार को बुर्कों का ऑर्डर देने का दावा किया था शीतला माता बाजार स्थित उसी जीनत स्टोर्स के मालिक ने कांग्रेस नेता के आरोपों को यह कह कर खारिज कर दिया कि यह बिल नहीं, बल्कि मात्र कोटेशन है। उसने कहा कि 23 सितंबर को एक शख्स उनसे दस हजार बुर्कों का कोटेशन लेकर गया था। जिसे बिल बताया गया जाहिर है साजिशन कोटेशन लेकर उसे बिल के रूप में प्रचारित किया गया
इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ही यह आरोप भी लगाया था कि भाजपा लखनऊ से टोपियां खरीद रही है और वह पार्टी की रैली में नकली मुसलमानों को बुर्के व टोपी में पेश करने की तैयारी कर रही है।
भाजपा ने इस संबंध में दिग्विजय द्वारा दिखाए गएबुर्के की खरीद सम्बन्धी ४४ लाख ६० हज़ार के बिल को फर्जी करार दिया है ।गौरतलब है कि टोपी नहीं पहनने पर नरेंदर मोदी की आलोचना होती रहती है अब बुर्के के दुरूपयोग के स्कैंडल को उछाल कर भाजपा के इस महा कुम्भ से मुसलमानों को रोकने की सियासी कवायद शुरू हो गई है|

दुर्गा शक्ति नागपाल के विरुद्ध सुलगाई गई धार्मिक उन्माद की चिंगारी क्या संसद के मानसून सत्र में भड़केगी


झल्ले दी झाल्लियाँ गल्लां

सपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये आई ऐ एस और मीडिया वालों ने क्या खावाह्मखः रौला पाया हुआ है?ओये हमने दुर्गा शक्ति नागपाल को रेत माफिया के दबाब में थोड़े न सस्पेंड किया है |भाई वहां तो कोई अवैध रेत खनन नही हो रहा है| प्रदेश में खनन से एक करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है| और वोह सारा सरकारी खजाने में जाता है|ओये रमजान के पवित्र महीने में मस्जिद की दीवार गिराई गई हमें बदनाम करने केलिए अब ये बसपा+भाजपा+रालोद के साथ अपने दामाद को बचाते फिर रहे कांग्रेसी भी जुड़ गए हैं |ये हमारी लोक प्रिय+ स्पष्ट बहुमत वाली सरकार के खिलाफ खुली साजिश है|हमने भी कोई कच्ची गोलियां नही खेली हैं अवैध खनन की शिकायत पर पांच सदस्यीय जांच बैठा दी हैहो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी

झल्ला

ओ हो सरकारे आली आप जितना बोलते जा रहे हो उतना ही अपने ही बुने जाल में खुद ही फंसते भी जा रहे हो|
[१]चलो पहले आप की जांच की जाँच कर ली जाये |आप ने जाँच बैठाई है यह सर मत्थे है लेकिन जाँच की रिपोर्ट के आने से पहले ही जांच बैठाने वाले प्रदेश खनन मंत्री ने अवैध खनन के अस्तित्व को ही नकार दिया है| अधिकारी के निलंबन को जायज ठहरा दिया है|आप समझ रहे हैं न मेरी बात ?
[२]दूसरे आप कह रहे हैं के रेत खनन माफिया का कोई दबाब नही है उधर मुख्य आरोपी आपके कद्दावर मंत्री भाटी जी सीना ठोक कर दावा करते फिर रहे हैं के मात्र ४१ मिनट में एस डी एम् दुर्गा शक्ति नागपाल के सस्पेंशन आर्डर अधिकारियों को सर्व करा दिए |इस दावे का समर्थन हरदोई नरेश अग्रावल करते फिर रहे हैं
[३] भैय्या जी आप मस्जिद गिराने का आरोप लगा रहे हो तो ये बताओ के अगर मस्जिद की दीवार गिराई गई तो[अ] वोह डी एम् के निर्देश पर गिराई गई[आ] सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए गिराई गई|[इ] गावं वालों ने खुद ही दीवार गिराई|इसके बावजूद भी आप ये मानते हो के इससे आपके वोट बैंक को धक्का लग सकता है या फिर आप इस मुद्दे को रंग देकर सियासी लाभ ले सकते हो तो आपने गिरी हुई दीवार को बनवाया क्यूं नही|आप केवल इसका इस्तेमाल ही करने में जुटे हुए हो| मेरी बात पहुँच रही है के नही???
[४]आप अब कह रहे हो के कांग्रेस अशोक खेमका के समर्थन में क्यूं नही आरही शाद आप का इशारा रॉबर्ट वढेरा की तरफ है तो आप ये मान रहे हो के आप भी अपने किसी न किसी राजनीतिक दामाद को बचाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हो????
अगर ऐसा है तो बेहद खतरनाक है | जिस तरह से आपकी समाजवादी पार्टी ने असामजवादी ढंग से एक ईमानदार महिला अधिकारी के विरुद्ध धार्मिक उन्माद की चिंगारी सुलगाई है और चारों तरफ से मंत्री और संतरी उसे हवा दे रहे है वोह देश के लिए बेहद घातक है |अगर इस ईमानदार महिला अधिकारी की आहों में दम है तो संसद के मानसून सत्र में उसकी सिसकियाँ जरूर गूंजेंगी |और मत भूलो के मारी हुई खाल की सांस से भी लोहा भस्म हो जाता है |

भाजपा ने नरेन्द्र मोदी की सहायता के लिए चुनावी पुरोधाओं की टीम घोषित की

भाजपा ने २०१४ के लिए प्रमुख प्रचारक नरेन्द्र मोदी की सहायता के लिए चुनावी पुरोधाओं की टीम की घोषणा कर दी है| इसमें वरिष्ठ नेताओं को सम्मान जनक दाईत्व सौंपा गया है| लेकिन एन डी ऐ का कुनबा बढाने के लिए कोई जिम्मेदारी की घोषणा नही की गई | बूथ मेनेजमेंट और सोशल मीडिया को महत्त्व देने पर विशेष दबाब दिया गया | इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान+ छत्तीस गढ़ के सी एम् रमन सिंह और गोवा के चीफ मिनिस्टर मनोहर पार्रिकर को शामिल किया गया हैजबकि श्री मति सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को संयुक्त रूप से सबसे महत्वपूर्ण प्रचार समिति की कमान दी गई है।
२०१४ के चुनावों में उतरने के लिए केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अंतर्गत 19 उपसमितियां बनाई गई है।
नरेंद्र मोदी और राजनाथ के सबसे विश्वस्त अमित शाह और सुधांशु त्रिवेदी को भी महत्व दिया गया है|
पूर्व पार्टी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी चुनावी घोषणापत्र तैयार करवाएंगे | जोशी के अलावा दो पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और एम वेंकैया नायडू का भी महत्व बरकरार रखते हुए दोनों नेताओं को उप समितियों के अध्यक्ष के साथ-साथ मार्गदर्शक भी बनाया गया है।
नितिन गडकरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सहायता के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को लगाया गया है|
नवयुवकों, संगठित-असंगठित मजदूरों और अलग-अलग पेशों से जुड़े वर्गो के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई है|
प्रवक्ता अनत कुमार ने बताया के इस टीम के साथ अगस्त से मिशन-2014 की औपचारिक शुरुआत की जायेगी|

अजय माकन ने, दिल्ली से, नरेंदर मोदी द्वारा पुणे में दिखाए गए गुजरात विकास को आईना दिखाया

कांग्रेस के नए संचार प्रभारी अजय माकन ने भाजपा नरेन्द्र मोदी के पुणे में दिए गए भाषण का दिल्ली से जवाब देते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गुजरात में विकास माडल के दावों को आईना दिखाया |
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अजय माकन ने स्पोर्ट्स + शिक्षा और टूरिज्म के आंकड़ें प्रस्तुत करते हुए [१]स्पोर्ट्स के मामले में कहा के

[१]स्पोर्ट्स ]

के छेत्र में देश को अन्तराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में वाकई अभी समय लगेगा लेकिन इसके साथ ही २०१२ में महामारी उपलब्धियों को कम करके नही आँका जाना चाहिए |इसमें अब तक सबसे अधिक भारत के ८३ खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया और ६ मेडल्स जीते |इसकी तुलना उन्होंने गुजरात से करते हुए कहा के झाड़ खंड के नेशनल गेंम में गुजरात को ४४४ में से जीरो गोल्ड मैडल और कुल १४७९ मेडल्स में से केवल ७ मेडल्स ही मिले जबकि चंडीगढ़ जैसे छोटे यूं टी ने दस मेडल्स जीते| यहाँ तक के ओलम्पिक के लिए हरियाणा ने ६ में से ४ मेडल्स जीते जबकि गुजरात के पास क्या है?

[२]शिक्षा

२००४ में सामान्य शिक्षा के लिए ६८०० करोड़ रुपये थे २०१३-१४ के लिए ५२८७५ करोड़ रखे गए हैं टेक्नीकल शिक्षा में ६४१ करोड़ रुपये बढ़ा कर ६५१८.२ करोड़ का प्रावधान है|
गुजरात में २०११-१२ के लिए १३.९%का प्रावधान रखा था यह देश में १४वा स्थान है|
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी +आई आई टी+आई आई एम् सर्वश्रेष्ठ हैं सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की संख्या ३० से बढ़ा कर ७३ कर दी गई हैं|इसके ठीक विपरीत गुजरात में [अ]२५%सरकारी डिग्री कालेजों में प्रिंसिपल नही हैं|[आ]डिप्लोमा इंजीनियरिंग कालेजों में यह २०% से भी कम हैं|[इ]६७% सीनियर फेकल्टी मेंबर की कमी है|सामान्य शिक्षा में यह स्थिति और भी ख़राब है|
[३]मिड डे मिल्स के छेत्र में देश भर में ९२.०६% तक यह सुविधा पहुंची है जबकि गुजरात में यह संख्या केवल ८९.९४% ही है|पंजाब और वेस्ट बंगाल का नंबर इसके बाद आता है|
[४] देश में व्यस्क साक्षरता ६४.८% से ७४% पर है जबकि गुजरात में[ अ]पुरुष साक्षरता ९वे [आ]महिलाओं में १४ वा[इ]
इसके अलावा शिक्षा के अधिकार से ३०८८८ प्राईमरी भवन +१०६४४ अपर प्राईमरी + अतिरिक्त क्लास ६८८३८५ +५१८७०० शौचालय बनवाये गए हैं |७००४७५ शिक्षकों के पद स्वीकृत किये जा चुके हैं|

[३]टूरिज्म

राष्ट्रीय पर्यटन में गुजरात का २.५% शेयर से दसवें नंबर पर है जबकि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहले दस में तो कही नही हैं|

भाजपा ने ईरान के नए राष्ट्रपति हसन रोहनी को बधाई दी

प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने ईरान के नए राष्ट्रपति श्री हसन रोहनी [ Mr. Hassan Rohani ] को बधाई दी है| सोशल साईट ट्विटर और पार्टी की वेब साईट पर दी गई इस बधाई में राज नाथ सिंह ने यह कामना की है कि नए राष्ट्रपति के कार्यकाल में उदारचित और मोडरेट विचार धारा को बल मिलेगा| मोडरेट और स्थिर ईरान के अस्तित्व से छेत्र में शांति रहेगी| इससे ईरान कि समस्यायों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा| उल्लेखनीय है कि श्री हसन ने कुल 72% वोटों का आधा [ जो कि लगभग १८ मिलियन है ] लेकर विजय श्री प्राप्त की है| उदार छवि के श्री हसन वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का स्थान लेंगे

,