Ad

Tag: BSHudda

पान की दूकान को १३२ करोड़ का बिजलीबिल देख कर हरियाण के विकासस्तर से ईर्ष्या हो रही है

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

हरियाणवी दुकान दार

ओये झल्लेया ये तो हसाडे सर पर पहाड़ टूट पढ़ा ओये अब किसके द्वारे जाकर दुखड़ा रोएँ हुड्डा रहे नहीं खट्टर स्थापित नहीं और बिजली का बिल आ गया १३२ करोड़ रुपयों का |ओये अब तक तो १००० रुपयों की मार झेलनी ही मुश्किल थी अब १३२ करोड़ रुपये कहाँ से लाएंगे ?
ओये इतने तो हमने पूरे महीने में पान भी नहीं बेचे औरबिजली वितरण नामी निगम अरे ये बिजली वालों ने हमें ही इतना ज्यादा चूना लगा कर हमें श्मशान भेजने का जुगाड़ कर दिया

झल्ला

ओ मेरे भोले सेठ जी फ़िक्र नाट आपसे पहले नारनौल के एक मकान के लिए २३४ करोड़ का बिल चुका है | आप लोगों ने शायद भूपेंद्र सिंह हुड्डा साहब के धुआं धार विज्ञापनों पर नजर नहीं डाली अरे उन्होंने अपने दस सालों के शासन में विकास और आयदर के बढे +बढे महंगे +महंगे नारे लगवाये हैं वैसे सच कहूँ तो हरियाण में विकास का यह स्तर देख कर खुद झल्ला भी झल्लाह रहा है

दशहरा मैदान में न रावण फुंका ना ही”हुड्डा”को विदाई ही दी गई फिर फरीदाबाद में आतिश बाजी क्यूँ हुई

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

दुखी पटाखा व्यपारी

ओये झल्लेया हम तो बर्बाद हो गए इस दिवाली में हसाड़ा तो दिवाला निकल गया |पहले डॉ हर्षवर्धन ने साइलेंट दिवाली का देश निकाल कर लोगों को हमसे दूर किया फिर इन्ही की सरकार ने चीन के पटाखे के आयात पर प्रतिबन्ध लगा कर हसाडे छोटे से पेट पर ताला लगा दिया |अबकुदरत की मार देख |हमेशा से उपेक्षित हसाडे फरीदाबाद के दशहरा के खुले मैदान में लगाए गए पटाखों के बाजार में आग लग गई |इसने तो २५० व्यापारियों के नसीब पर भी लात मार दी| ओये हसाडे अच्छे दिन कब आएंगे ?

झल्ला

ओ मेरे भोलेसेठ जी बात तो दुःख की ही हैलेकिन ये तो आप भी मानोगे के मोदी के कट्टर समर्थक एम एल खट्टर की जीत में सब तरफ लड्डू+फुलझड़ियाँ फूट रही है और कांग्रेसी दबंग भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार से विदाई में पारम्परिक आतिश बाजी भी नहीं हो रही |झल्लेविचारानुसार दशहरा मैदान में तो रावण फुंकता ही है और जब रावण फुंकता है तो जबरदस्त आतिश बाजी भी होती ही है| लेकिन इस मैदान में न रावण फुंका+ना विदाई समारोह हुआ +फिर आतिश बाजी क्यूँ कर हुई |लगता है के डूबे हुए नेताओं ने इसमें भी सहारे का तिनका ढूंढ़ना शुरू कर देना है | इस तिनके को नष्ट करने के लिए अग्नि कांड के पीड़ितों को तत्काल न्याय दिया जाना अवश्यम्भावी है |अग्निकांड की जांच और पीड़ितों को मुआवजे की तत्काल घोषणा से मनोहर लाल खट्टर की सियासी माउस का सफर शुरू होना चाहिए|

हरियाणा में भाजपा के तुक्के भी तीर बन गए,मानो या ना मानो ये धर्म की ही जीत है

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कोंग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया ओये ये तो साली हद ही हो गई देख तो यारा भाजपाई कमल ने तो अब हरियाणा में भी हमें कंगाल कर दिया| हसाडे चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धोती को फाड़ के रुमाल कर दिया |लेकिन यारा मानो या न मानो ये मोदी के कब्जे में कोई काला जादू जरूर है वरना उसके आड़े तिरछे तुक्के भी सटीक तीर नहीं बनते |
हसाडे हरियाणा में हमेश १७ सीटों से नीचे रहने वाली भाजपा ने ४७ सीटें जीत ली|भई कहीं ना कहीं मनी+मसल+मीडिया की कोई न कोई गड़बड़ तो जरूर है|

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजान जी हरियाणा में भाजपा के तुक्के भी तीर बन गए तो मानो या न मानो ये धर्म की ही जीत है |
आप बेफाल्तू में अपना खून मत जलाओ |नहीं समझे?अरे भापा जी [१]आप जी ने पांचवी पादशाही के गुरूद्वारे पर कब्जा करनेके लिए अपरोक्ष अधर्म युद्ध चलाया तो भाजपा के सहयोगी अकाली दल [बादल] ने सिख वोटों को आप से काट कर इनेलो की तरफ मोड़ने के लिए सारे बैल+ट्रेक्टर+ट्राली हरियाणा में ही चला दिए| इसके साथ ही [२]डेरा वालों से एन वक्त पर समझौता करने से डेरा के सभी राम रहीमों ने भी भाजपा के कमळ में रंग भरने के लिए सारे ब्रश +कूंची उठा लिए और कोई कसर नहीं छोड़ी[३]आप लोग पुराने पड़ चुके ओनली वन चौधरी हुड्डा को लेकर चुनाव लड़ रहे थे तो भाजपाइयों ने अपने विधायकों में रेवड़ियों की तरह चौधर बाँट दी |मुझे मालूम था की आप करोगे हैं? |अरे बाबा जिस भाजपाई को देखो वोही सी एम बनने के ख़्वाबों में कमळ कमळ कमळ कह रहा है

छिटकी”हजका”को कांग्रेस की”बी” टीम बता भाजपा अब हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा] से हरियाणा जनहित कांग्रेस[ हजका ] छिटक गई है अब दोनों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सियासी खेल शुरू हो गया है| हजका के कुलदीप बिश्नोई पर कांग्रेस को बैक डोर से मदद पहुँचाने के आरोप भी लगाये गए हैं| जबकि बिश्नोई ने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया |
लोक सभा चुनावों में मिली भारी सफलता से उत्साहित भाजपा ने अब हरियाणा विधान सभा के चुनाव अकेले चुनाव लड़ने की घोष्ाण कर दी है| तीन साल पुराने इस गठबंधन के टूटने पर शाहनवाज हुसैन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सफाई दी है|
श्री हुसैन ने बताया कि भाजपा ने हमेशा से गठबंधन दलों का सम्मान किया है साथ ही, गठबंधन की समर्थक रही है।
हरियाणा में जनभावना के अनुरूप व्यावहारिक समझौते का प्रयास किया।
वहां हम 8 सीटों पर चुनाव लड़े जिसमें 7 सीटों पर सफलता मिली। वहीं दूसरी ओर, हरियाणा जनहित कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ी और दोनों पर उन्हें शिकस्त मिली।
हरियाणा की जनता ने 8 में 7 सीटों पर हमें जनादेश दिया। और इसी जनादेश के अनुपात में हरियाणा के विकास के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहा। लेकिन दुर्भाग्य से हजका प्रमुख कुलदीप बिश्नोई जी ने हरियाणा की जनभावनाओं का सम्मान न करते हुए हजका-भाजपा का गठबंधन तोड़ा दिया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन की जो लहर चल रही है, उसमें कहीं न कहीं सेंध लगाने की कोशिश कुलदीप बिश्नोई जी कर रहे हैं। भाजपा से गठबंधन तोड़कर बिश्नोई जी हरियाणा में कांग्रेस की ‘बी’ टीम के रूप में काम करेंगे और मुख्यमंत्री हुड्डा जी को फायदा पहुंचाने की कोशिश करेंगे। साथ ही, हरियाणा की जनता में वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो आक्रोश है, आक्रोश के रूप में जो परिवर्तन का वोट है, उसे बांटने की कोशिश करेंगे। लेकिन हरियाणा की जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा में वोट काटने का जो षडयंत्र चल रहा है, उसे हरियाण की जनता कभी सफल नहीं होने देगी।
उधर कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा से गठबंधन को तोड़ने की सूचना देते हुए भाजपा को धोखेबाज बताया उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस से आये पांच उम्मीदवारों को भाजपा ने शरण दी है
जानकारों का मानना है कि कुलदीप बिश्नोई हरयाणा में चीफ मिनिस्टर के रूप में प्रोजेक्ट होना चाहते थे और आधी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अमित शाह कोई लिबर्टी देने को तैयार नहीं थे इसीलिए मीटिंग की रिक्वेस्ट को भी टालते रहे|इसीलिए तीन पुराना यह गठबंधन चुनावों से पहले ही टूट गया

हरियाणवी हुड्डा के हाथ में जमाई राजा है तो कांग्रेस की बेचारी “हाई कमान” क्यूँ हटाएँगी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या हसाडे हरियाणवी चौधरी भूपिंदर सिंह हुड्डा को हटाने की रोजाना नई ख़बरें फैलाई जा रही हैं|ओये हसाड़ी हाई कमान ने फैंसला ले लिया है ये भाजपाई लाख कहते फिरें हमने हरियाणा तो क्या महाराष्ट्र +असम में भी अपने सिपह सालार बदलने नहीं हैं

झल्ला

चतुर सुजाण सुणो जराखोल के दोनों कान |हरियाणा में ही हुआ करते थे एक चौधरी बंसी लाल उन्हों का गुरु मंत्र था कि जब मेरे पास बछड़ा[ अब स्वर्गीय संजय गांधी ] है तो माँ [ अब स्वर्गीय इंदिरा गांधी] कहाँ जाएगी यही गुरु मंत्र का जाप करते हुए हुड्डा ने भी दामाद [रोबर्ट वढेरा]को काबू किया हुआ है ऐसे में सास [हाई कमान]कहाँ जाएगी ?जहाँ तक बात महाराष्ट्र की है तो वहां चुनाव सर पर है ऐसे में जोखिम उठाना कोई नहीं चाहता| असम में कोई नई असामी मिलने पर तरुणाई के बारे में सोचा जाएगा

चौधरी अजित सिंह की छपरौली में यमुना हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का रालोद ने स्वागत किया

चौधरी अजित सिंह की छपरौली को हरियाणा से जोड़ने के लिए हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का जयंत चौधरी ने स्वागत किया है | यह पुल यमुना नदी पर बनेगा|यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इससे दोनों प्रदेशों के ग्रामीणों एवं किसानों को लाभ मिलेगा।
बागपत संसदीय क्षेत्र के छपरौली में यमुना पर पुल के निर्माण के लिए अखिलेश यादव और भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा करार [ MOU ] पर आज हस्ताक्षर हुए| इस पर राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] महासचिव पूर्व सांसद जयन्त चौधरी ने खुशी जताई है। जयंत चौधरी ने आशा व्यक्त की है कि यूं पी और हरियाणा राज्यों की सरकारों की मंजूरी के बाद यमुना पर पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
जयंत चौधरी ने बताया कि यह पुल रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने पिछली सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहते हुए दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रालोद अध्यक्ष और पूर्व सांसद चौधरी अजित सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा है यह परियोजना काफी लम्बे समय से प्रस्तावित थी।
गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने, पुल के निर्माण को, पड़ौसी राज्य के मुख्य मंत्री बी इस हुड्डा के साथ एक एम ओ यूं साइन किया | यह हाई लेवल पुल यमुना नदी पर बनेगा और इससे लगभग १० लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है|